-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Records Made Duleep Trophy Harsh Dubey Danish Malewar Vidarbha Players Shined
दलीप ट्रॉफी में बने रिकॉर्ड: हर्ष के 100 शिकार, दानिश बने हजारी, विदर्भ के खिलाड़ियों ने बिखेरी चमक
- Written By: प्रिया जैस
Vidarbha Performance Duleep Trophy: विदर्भ के रणजी के सर्वाधिक विकेट लेने वाले स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे और युवा बल्लेबाज दानिश मालेवार ने दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शानदार खेल दिखाया।

हर्ष दुबे और दानिश मालेवार (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Duleep Trophy 2025: दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट शुरू होते ही विदर्भ के खिलाड़ियों ने रिकॉर्डतोड़ कारनामा करना शुरू कर दिया है। विदर्भ के लिए पिछले रणजी सीजन में रणजी इतिहास के सर्वाधिक विकेट (69) लेने का कारनामा करने वाले बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे और युवा बल्लेबाज दानिश मालेवार ने बेंगलुरु में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सेंट्रल जोन की ओर से शानदार खेल दिखाकर अपने नाम उपलब्धियां जोड़ी हैं।
फर्स्ट क्लास करिअर में हर्ष दुबे सबसे कम इनिंग में विदर्भ के लिए सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। वहीं महज 17 इनिंग में 1000 रन बनाकर दानिश भी सबसे तेज हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए। शुक्रवार को हर्ष ने पहली इनिंग में 2 विकेट लेकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।
विदर्भ के लिए गर्व का क्षण
उनके 100वें शिकार नार्थ-ईस्ट के विकेटकीपर जेहू एंडरसन बने जबकि 99वां विकेट सलामी बल्लेबाज टेची दोरिया का हासिल किया। मैच में हर्ष ने 18 ओवर में 10 मेडन फेंके। इसमें 2 सफलता हासिल कर 1.11 की इकोनॉमी से मात्र 20 रन खर्च किए। वे सबसे किफायती गेंदबाज भी रहे। खेल समीक्षक दिलीप सिंह उपरिंग के अनुसार हर्ष ने विदर्भ के लिए सबसे तेज 100 विकेट पूरे किए।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर की बदहाली पर कोई सवाल न उठाए नहीं तो… रोहित पवार का तंज, बोले- लगेगा भाड़े के टट्टू का टैग
436 लोगों की जान लेने वाली चंपावत बाघिन की खौफनाक कहानी, विश्व बाघ दिवस पर जानिए पुरा सच
48 नर्सों के पक्के होने का फैसला अटका: मनपा बैठक टलने से HC के आदेश वाले अहम प्रस्ताव पर नहीं हो सकी चर्चा
नागपुर मनपा का एक्शन मोड: भारी बारिश में भी चला बुलडोजर, अवैध कब्जों और जर्जर इमारतों पर बड़ी कार्रवाई
उन्होंने मात्र 20 मैच की 33 इनिंग में यह उपलब्धि अपने खाते में जोड़ी। हर्ष ने फर्स्ट क्लास करिअर के रणजी ट्रॉफी फॉर्मेट में विदर्भ के लिए 97 विकेट, इंडिया ए के लिए 1 और दलीप ट्रॉफी में सेंट्रल जोन के लिए 2* विकेट लिए। यह विदर्भ के लिए गौरवान्वित करने वाला पल है। विदर्भ के खिलाड़ी अपेक्षा के अनुसार ही प्रदर्शन कर रहे हैं।
दानिश ने साथी खिलाड़ी यश का रिकॉर्ड तोड़ा
उपरिंग के अनुसार दानिश मालेवार ने दलीप ट्रॉफी की दोनों इनिंग में 218 रन बनाकर अपने फर्स्ट क्लास करिअर में अपने पहले 1000 रन पूरे किए। इसके साथ ही उन्होंने साथी खिलाड़ी यश राठौड़ द्वारा विदर्भ के लिए बनाए गए एक हजार रन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। दानिश ने 10 मैच की 17 इनिंग में यह कारनामा किया।
यह भी पढ़ें – दलीप ट्रॉफी में यश ढुल के शतक से नॉर्थ जोन जीत की ओर, तीसरे दिन की समाप्ति पर बनाई 563 रनों की बढ़त
दलीप ट्रॉफी मुकाबले से पूर्व दानिश के नाम 9 मैच की 15 इनिंग में 783 रन थे। उनका 153 हाईएस्ट स्कोर था जो टूर्नामेंट में बढ़कर 203 हो गया। दानिश ने पहली पारी में 203 और दूसरी पारी में 15 रन बनाए। उनके 1001 रन बनाने में 3 शतक और 6 अर्धशतक शामिल है।
Records made duleep trophy harsh dubey danish malewar vidarbha players shined
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
संभाजीनगर में खंभे से टकराई कार, डिक्की से मिला 400 किग्रा गोमांस; एक गिरफ्तार, चालक फरार
Jul 29, 2026 | 08:40 PME20 फ्यूल से खराब होगा आपकी गाड़ी का इंजन? नितिन गडकरी ने बताया- सर्विसिंग में बस बदलना होगा यह छोटा सा पार्ट
Jul 29, 2026 | 08:39 PMगुजरात की बारिश से Tata Motors को बड़ा झटका, Nexon-Tiago की सप्लाई पर पड़ सकता है असर
Jul 29, 2026 | 08:33 PMApoorva Makhija Eviction: शो से बाहर होते ही अपूर्वा मखीजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं किसी से हारकर नहीं गई
Jul 29, 2026 | 08:26 PMLord Shiva: नौकरी में आ रही है रुकावट, प्रमोशन नहीं मिल रहा? सावन के पहले सोमवार करें ये 3 अचूक शिव उपाय
Jul 29, 2026 | 08:21 PMBurj Khalifa UPI Booking: बुर्ज खलीफा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग अब UPI से, UAE में भारतीयों के लिए बड़ी सुविधा
Jul 29, 2026 | 08:21 PM‘पेपर लीक दुखद, लेकिन आंदोलन में मर्यादा नहीं टूटनी चाहिए’, NEET पेपर लीक पर महिला आयोग का बयान
Jul 29, 2026 | 08:08 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM














