वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, एशिया कप राइजिंग स्टार्स में सबसे तेज शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वैभव ने महज 32 गेंदों का सामना करते हुए शतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया। 14 साल की उम्र में वैभव ने यह कारनामा किया है।
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, एशिया कप राइजिंग स्टार्स में सबसे तेज शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने
वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Vaibhav Suryavanshi Create History: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया। वैभव ने महज यूएई के खिलाफ महज 32 गेंदों में ही अपना शतक पूरा कर लिया। वो एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस शतक के साथ वैभव सूर्यवंशी टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने पहले महज 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और उसके बाद उसी लय को जारी रखते हुए 32 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस दौरान वैभव के बल्ले से 10 चौके और 9 छक्के निकले। 14 साल के वैभव इस टूर्नामेंट में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए हैं। वैभव भारत ए के लिए टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

दोहा में वेस्ट एंड पार्क अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में खबर लिखने तक भारत ए की टीम ने 11 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 179 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी नाबाद 131 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं नमन धीर 31 रन बनाकर उनका बखूबी साथ निभा रहे हैं।

टी20 में सबसे तेज शतक

खिलाड़ी का नाम टीम गेंदें विपक्षी टीम स्थल तारीख
साहिल चौहान एस्टोनिया 27 साइप्रस एपीस्कोपी 2024
उर्विल पटेल गुजरात 28 त्रिपुरा इंदौर 2024
अभिषेक शर्मा पंजाब 28 मेघालय सौराष्ट्र 2024
मुहम्मद फहद तुर्की 29 बुल्गारिया सोफिया 2025
क्रिस गेल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 30 पुणे वॉरियर्स इंडिया बैंगलोर 2013
वैभव सुर्यवंशी इंडिया A 32 यूएई दोहा 2025
ऋषभ पंत दिल्ली 32 हिमाचल प्रदेश दिल्ली 2018
विहान लुब्बे नॉर्थ वेस्ट 33 लिम्पोपो पार्ल 2018
जान निकोल लॉफ्टी-ईटन नामीबिया 33 नेपाल नामीबिया 2024
सिकंदर रजा जिम्बाब्वे 33 गाम्बिया नैरोबी (रुआराका) 2024

सूर्यवंशी से पहले, भारत ए के लिए टी20 मैच में सर्वोच्च स्कोर अजिंक्य रहाणे के नाम था। 24 जून 2012 को पोर्ट ऑफ स्पेन में रहाणे ने वेस्टइंडीज ए टीम के खिलाफ भारत ए की ओर से 63 गेंदों पर 79 रनों की पारी खेली थी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत ए: प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, नेहल वढेरा, नमन धीर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), रमनदीप सिंह, आशुतोष शर्मा, हर्ष दुबे, यश ठाकुर, गुरजापनीत सिंह, सुयश शर्मा

संयुक्त अरब अमीरात: अलीशान शराफू (कप्तान), सैयद हैदर (विकेटकीपर), सोहैब खान, मयंक राजेश कुमार, हर्षित कौशिक, अयान अफजल खान, अहमद तारिक, मुहम्मद अरफान, मुहम्मद फ़राज़ुद्दीन, मुहम्मद रोहिद खान, मुहम्मद जवादुल्लाह

Navbharat Live
navbharatlive.com