-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Babar Azam And Mohammad Rizwan Will Be Out Pakistan T20 Team
अपने सीनियर खिलाड़ियों को क्यों टारगेट कर रहा PCB? बाबर, रिजवान और शाहीन के भविष्य पर लटकी तलवार!
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
बड़े टूर्नामेंट में नाक कटाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों पर एक्शन लेता रहता है। अब वो टीम के सीनियर खिलाड़ियों के पीछे पड़ा है। इसमें बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी का नाम सामने आ रहा है

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान (फोटो- सोशल मीडिया)
पाकिस्तान क्रिकट टीम में खिलाड़ियों और क्रिकेट बोर्ड के बीच आए दिन खटपट की खबरें आती रहती हैं। बीते कुछ समय से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और वहां के सीनियर खिलाड़ियों के बीच नाराजगी बनी हुई है। मौजूदा वक्त में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने सीनियर खिलाड़ियों से नाराज दिखाई दे रहा है।
पहले पाकिस्तान टीम की कप्तानी बाबर आजम करते थे, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। जिसके बाद उन्हें कप्तानी से हटाकर मोहम्मद रिजवान को टीम की जिम्मेदारी दी गई। लेकिन वो भी मैनेजमेंट की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। उनकी कप्तानी में पाकिस्तानी टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान निराशाजन प्रदर्शन किया। जिसके बाद रिजवान पर भी बोर्ड ने तलवार टांग दी और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उनकी जगह दूसरे खिलाड़ी को कप्तानी सौंपी गई।
अब खबर आ रही है कि बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में आराम दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश की टीम खिलाफ अपने स्टार खिलाड़ियों के बिना खेलेगी। इस वक्त पाकिस्तान टीम की चयन समिति में आकिब जावेद, अलीम डार, अजहर अली और असद शफीक शामिल हैं। वहीं, बांग्लादेश दौरे के लिए पाकिस्तान टीम ऐलान इसी सप्ताह किया जा सकता है। बता दें कि ये सीरीज जुलाई और अगस्त के बीच खेली जानी है।
सम्बंधित ख़बरें
टेस्ट के बाद अब T20 टीम की बारी, बाबर आजम की फिर हो सकती है कप्तानी में वापसी ! PCB की बड़ी तैयारी
Women’s T20 World Cup: लगातार दो हार बर्दाश्त नहीं कर पाई पाकिस्तानी कप्तान, डग आउट हुए भावुक, छलक पड़े आंसू
IND vs PAK मैच में ग्रुप स्टेज में ही हो गया बड़ा कमाल, T20 वर्ल्ड कप में बन गया एक और नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
Asian Games 2026: पाकिस्तान ने 15 सदस्यीय टीम का किया ऐलान, 30 साल के साहिबजादा फरहान को बनाया गया कप्तान
बाबर, रिजवान और शाहिन के क्रिकेट भविष्य पर लटकी तलवार
पाकिस्तान टीम के हेड कोच माइक हेसन व सैलेक्टर्स ने बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और तेज गेंदबाज शाहिन शाह अफरीदी को सूचित कर दिया गया है। इस दौरान उन्हें कहा गया है कि वो बांग्लादेश सीरीज में उन खिलाड़ियों को शामिल नहीं करना चाहता। पाकिस्तान का क्रिकेट बोर्ड चाहता है कि ये खिलाड़ी सिर्फ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे क्रिकेट पर अपना फोकस रखें।
बांग्लादेश के अलावा पाकिस्तान को जुलाई के आखिरी महीने में वेस्टडीज का दौरा करना है। इस दौरे पर वो कैरेबियाई टीम से तीन टी20 और तीन वनडे मुकाबले खेलेगी। इसके बाद टीम को बांग्लादेश के दौरे पर निकलना है। बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज होनी थी, लेकिन अब इसे पांच मैचों की सीरीज किया जा सकता है। वहीं, अगस्त में पाकिस्तान की टीम अफगानिस्तान की मेजबानी करेगी।
18वें नंबर की टीम से साथ दो-दो हाथ करेगी वेस्टइंडीज, अगले साल होगी ये खास टी20 सीरीज
क्या है वजह?
पाकिस्तान का मैनेजमेंट चाहता है कि अब वो टीम में नए और युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौके देगा। पाकिस्तान टीम के चयनकर्तान के करीबी सूत्र ने बताया है कि फिलहाल बोर्ड की नजर युवा खिलाड़ियों को मौका देने पर है। वहीं, यदि फ्यूचल में बाबर, रिजवान और शाहीन की जरूरत पड़ी तो इन्हें टीम में वापस बुला लिया जाएगा।
Babar azam and mohammad rizwan will be out pakistan t20 team
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तिरुपति बालाजी के अलीपिरी पैदल मार्ग पर दिखा तेंदुआ, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी; वीडियो वायरल
Jul 11, 2026 | 05:01 PMपंजाब कांग्रेस में घमासान, चन्नी और बघेल की बैठक में क्या हुआ? अब हाईकमान करेगा फैसला
Jul 11, 2026 | 04:58 PMआगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PMChauhan Movie: फर्स्ट लुक रिलीज के बाद ‘चौहान’ में बदलाव, जीशान अय्यूब की आवाज हटने से बढ़ी चर्चा
Jul 11, 2026 | 04:56 PMआषाढ़ी वारी के बाद पुणे मनपा का रिकॉर्ड: एक दिन में 271.841 मीट्रिक टन कचरा हटाकर शहर किया साफ
Jul 11, 2026 | 04:55 PMनागपुर: मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत 800 बुजुर्ग आज बोधगया के लिए होंगे रवाना, CM फडणवीस करेंगे शुभारंभ
Jul 11, 2026 | 04:54 PMIIT रुड़की में जलभराव के बीच छात्रों ने शुरू की ‘बोट सर्विस’, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल
Jul 11, 2026 | 04:45 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














