दिल्ली कैपिटल्स (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 का 17वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 25 रनों से हराकार लगातार तीसरी जीत हासिल की है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। वो आईपीएल में पहले तीन मैच जीतने वाले दूसरे कप्तान बन गए हैं। वहीं चेपॉक में चेन्नई को हराने वाले तीसरे कप्तान बन गए हैं।
गुजरात के 31 वर्षीय क्रिकेटर अक्षर पटेल ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर तीसरी जीत दर्ज की है। चेपॉक में दिल्ली कैपिटल्स को 15 सालों के बाद जीत मिली है। चेपॉक में चेन्नई को हराने के बाद वो वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर के इस खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं। चेपॉक में चेन्नई को हराने वाले को दिल्ली कैपिटल्स के तीसरे कप्तान बन गए हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपॉक में पहली जीत वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी में दर्ज की गई थी। उन्होंने 2 मई 2008 को खेले गए आईपीएल मैच में दिल्ली स्थित फ्रेंचाइजी को 8 विकेट से जीत दिलाई थी। वहीं 2010 में गौतम गंभीर ने ये कारनामा किया था। उसके बाद चेपॉक में दिल्ली को जीत दर्ज करने में 15 साल लग गए। अब अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने 25 रनों से जीत दर्ज की है।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 2009 में आईपीएल के शुरुआत के तीन मुकाबले जीतने में सफल रही थी। उस समय टीम का कमान वीरेंद्र सहवाग के हाथों में था। इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में शीर्ष पर रही थी। वहीं अब अक्षर पटेल के नेतृत्व में दिल्ली कैपिटल्स ने यह कारनामा किया है। हालांकि ऐसा 18 सालों में केवल दो बार ही संभव हो सका है।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अक्षर पटेल और उनकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहले तो 183 रन बनाए और फिर 20 ओवर में CSK को 5 विकेट पर 158 रन पर रोककर सफलतापूर्वक इसका बचाव किया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने 51 गेंदों पर 77 रन बनाए और तीसरे नंबर के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने सिर्फ 20 गेंदों पर 33 रन बनाए। अब तक खेले गए तीन मैचों में तीन जीत हासिल करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा।