-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Australia Announce Squad For 3rd Ashes Test Pat Cummins Returns
एडिलेड टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम घोषित, पैट कमिंस की वापसी; स्टीव स्मिथ से छीनी गई कप्तानी
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Australia Announce Squad For 3rd Test: एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान कर दिया गया है। एडिलेड में होने वाले मुकाबले के लिए पैट कमिंस की वापसी हो गई है।

ऑस्ट्रेलिया (फोटो-सोशल मीडिया)
Australia Announce Squad For 3rd Ashes Test: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की एशेज सीरीज के तीसरे मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान कर दिया गया है। 15 सदस्यीय टीम में पैट कमिंस की वापसी हुई है। तीसरा टेस्ट मुकाबला 17 दिसंबर से एडिलेड ओवल में खेला जाएगा।
इस टीम में पैट कमिंस को एकमात्र नए खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया है। बाकी टीम पूरी टीम ब्रिसबेन वाली ही है। हालांकि, ब्रिसबेन में खेले गए मुकाबले में भी कमिंस टीम के साथ थे। अब वो पूरी तरह से फिट हो गए और वापसी को तैयार है। ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज में खेले गए दो टेस्ट मुकाबले में जीत दर्ज कर ली है। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-0 से आगे है।
पैट कमिंस करेंगे कप्तानी
वहीं पैट कमिंस के शामिल होते ही स्टीव स्मिथ को कप्तानी से हटा दिया गया है। स्टीव स्मिथ की जगह अब फिर से पैट कमिंस को कप्तानी सौंप दी गई है। पैट कमिंस के गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ टीम का कमान संभाल रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि एडिलेड में टॉस करने पैट कमिंस ही उतरेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
बेन स्टोक्स ने नाइट क्लब विवाद पर तोड़ी चुप्पी, गलती मानते हुए साथी खिलाड़ियों से मांगी माफी
Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जारी, पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 113 रनों से रौंदा
IND vs ENG: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, इस धाकड़ खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
न्यूजीलैंड से हार के बाद ICC की तरफ से इंग्लैंड को लगा एक और बड़ा झटका, WTC के हवाले से हुआ भारी नुकसान
लंबे समय बाद मैदान में लौटेंगे कमिंस
32 वर्षीय कमिंस जुलाई से चोट के कारण बाहर थे। वेस्टइंडीज दौरे में उनकी पीठ के निचले हिस्से में चोट लग गई थी, जिसके चलते वे लंबे समय तक टीम से दूर रहे। मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने बताया कि कमिंस उम्मीद से कहीं तेज रिकवरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि वह जितना हो सके उतने अच्छे से तैयार होंगे। ब्रिस्बेन में खेलने को लेकर भी काफी चर्चा थी, लेकिन हमने उन्हें एडिलेड के लिए और बेहतर स्थिति में पाया है। नेट्स में सिमुलेशन के बाद उनका शरीर पूरी तरह तैयार लग रहा है।
टीम में उस्मान ख्वाजा को रखा बरकरार
पीठ की चोट के कारण दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाए ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ओपनर उस्मान ख्वाजा को एडिलेड टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया है। जबकि जोश हेजलवुड चोट के कारण एशेज सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं गाबा में प्लेइंग-11 में नाथन लियोन को जगह नहीं मिला था। एडिलेड में वो भी प्लेइंग-11 में वापसी को तैयार हैं।
यह भी पढ़ें: एशेज सीरीज के दौरान इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण बाहर हुआ स्टार तेज गेंदबाज
एडिलेड के बाद सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न में खेली जाएगी। यह बॉक्सिंग डे टेस्ट मुकाबला होगा। उसके बाद सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच 4 जनवरी को सिडनी में शुरू होगा।
तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरन ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर
Australia announce squad for 3rd ashes test pat cummins returns
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल में दूध की शुद्धता पर उठे सवाल, ग्राहक पंचायत ने नियमित जांच की मांग की
Jun 28, 2026 | 05:30 PM‘पाल-पोसकर बड़ा किया, अब वही भांजी…’, दतिया के अतुल दीक्षित ने किस पर लगाया फंसाने आरोप? जानिए पूरा सच
Jun 28, 2026 | 05:27 PMअयोध्या राम मंदिर चंदा विवाद: सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग, पिनाराई विजयन ने PM से मांगा जवाब
Jun 28, 2026 | 05:26 PMपुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बढ़ा खतरा, टोल बचाने के लिए उल्टी दिशा में दौड़ रहे वाहन
Jun 28, 2026 | 05:22 PMमुहर्रम के जुलूस में 15,000 लोगों के कत्लेआम की खौफनाक साजिश, कौन है मौत की कैप्सूल बांटने वाला फैयाज प्रेमजी?
Jun 28, 2026 | 05:11 PMनासिक मनपा का ऐक्शन; स्वच्छता और मरम्मत अभियान उल्लंघनकर्ताओं से Monsoon Task Force ने वसूला ₹49,180 जुर्माना
Jun 28, 2026 | 05:09 PMमुंबई के शिरोडकर मार्केट पुनर्विकास को मिली रफ्तार, BMC ने 298 करोड़ रुपय के प्रोजेक्ट के लिए चुना नया ठेकेदार
Jun 28, 2026 | 05:08 PMवीडियो गैलरी

भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM














