IPL 2026: ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद का बड़ा ऐलान, पैट कमिंस ही होंगे टीम के कप्तान

Sunrisers Hyderabad: IPL 2026 से पहले बड़ी अपडेट सामने आई है। फ्रैंचाइजी ने आधिकारिक रूप से अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है। धाकड़ खिलाड़ी को लगातार तीसरी बार टीम की कमान सौंपी गई है।
IPL 2026: ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद का बड़ा ऐलान, पैट कमिंस ही होंगे टीम के कप्तान
पैट कमिंस (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Indian Premier League 2026: IPL 2026 की तैयारियां जोरों पर हैं और इसी बीच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने मिनी ऑक्शन से पहले ही अपना कप्तान घोषित कर दिया है। फ्रैंचाइजी ने ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज पैट कमिंस को एक बार फिर नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंप दी है। इस तरह कमिंस लगातार तीसरे सीजन में SRH की कमान संभालेंगे। टीम ने अपने आधिकारिक एक्स (‘X’) अकाउंट पर तस्वीरें साझा करते हुए इसकी पुष्टि भी की है। हालांकि, कप्तानी के अलावा टीम ने कोई अतिरिक्त घोषणा नहीं की है।

2024 से कप्तानी कर रहे हैं कमिंस

पैट कमिंस को पहली बार 2024 में SRH का कप्तान नियुक्त किया गया था, जब उन्होंने एडन मारक्रम की जगह जिम्मेदारी संभाली थी। 2024 के ऑक्शन में SRH ने कमिंस को 20.50 करोड़ रुपये की बड़ी राशि देकर टीम में शामिल किया था। रिटेंशन लिस्ट जारी करते हुए फ्रैंचाइजी ने अपने कोर प्लेयर्स को बरकरार रखा है। कप्तान कमिंस के साथ ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी जैसे प्रमुख खिलाड़ी टीम में बने रहेंगे।

चोट के चलते टेस्ट मिस करेंगे कमिंस

कमिंस फिलहाल पीठ की चोट से उबर रहे हैं और इसी कारण उन्हें पर्थ में होने वाले पहले एशेज टेस्ट से बाहर कर दिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि वह 4 दिसंबर से ब्रिस्बेन में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट तक फिट हो जाएंगे। पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की कमान स्टीव स्मिथ के हाथों में होगी। इंग्लैंड के खिलाफ एशेज की शुरुआत 21 नवंबर से होगी।

IPL 2025 के खराब सीजन को भुलाने पर फोकस

SRH आने वाले IPL 2026 सीजन में पिछले साल की असफलता से उभरकर मजबूत प्रदर्शन करने पर ध्यान देगी। टीम का सबसे बड़ा लक्ष्य यह होगा कि कमिंस की मौजूदगी और उनकी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए प्लेइंग इलेवन को मजबूत बनाया जाए। फ्रैंचाइजी और फैंस दोनों ही चाहेंगे कि कमिंस समय रहते फिट होकर मैदान पर वापसी करें ताकि कप्तानी और गेंदबाजी दोनों में उनका अनुभव टीम के काम आ सके।

SRH की रिटेंशन लिस्ट

पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंडु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्से, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा और जीशान अंसारी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com