-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Hrithik Roshan Aditya Chopra Movie Krish 4 Shooting Delay After Budget Issues
ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कृष 4’ की शूटिंग पर लगा ब्रेक! फैंस के सपने हुए ठंडे, जानें क्या है बड़ी वजह
- Written By: स्नेहा मौर्या
Krish 4 Shooting Delay: ऋतिक रोशन की ‘कृष 4’ लंबे वक्त से सुर्खियों में बनी हुई है, लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि ऋतिक रोशन और आदित्य चोपड़ा के बीच बजट विवाद के चलते फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।

ऋतिक रोशन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Hrithik Roshan Upcoming Movie Krish 4: बॉलीवुड की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से एक, ‘कृष 4’, अपने फैंस के लिए लगातार चर्चा में है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की शूटिंग को फिलहाल आगे बढ़ा दिया गया है। इसका मुख्य कारण फिल्म के बजट को लेकर मेकर्स के बीच मतभेद बताया जा रहा है।
कृष 4 की शूटिंग हुई डिले
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि निर्देशक और मुख्य अभिनेता ऋतिक रोशन फिल्म को भव्य स्तर पर बनाना चाहते हैं। उनकी योजना के मुताबिक, फिल्म का बजट लगभग 500 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। वहीं, प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा फिल्म के बजट को 350 करोड़ रुपये से ऊपर नहीं रखना चाहते। इस मतभेद के कारण फिल्म के निर्माण में फिलहाल रुकावट आ गई है। कई दौर की बातचीत के बावजूद सहमति नहीं बन पाई, जिससे ‘कृष 4’ की शूटिंग अब 2026 में शुरू होने की संभावना भी कम हो गई है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋतिक रोशन अभी भी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। इसके साथ ही वे अन्य प्रोडक्शन हाउस से भी संपर्क में हैं, जो उनकी पसंद के अनुसार फिल्म को बड़े बजट में बनाने के लिए तैयार हो सकते हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि फिल्म को सही समय और पैमाने पर बनाने की कोशिशें जारी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
ऋतिक रोशन का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन को आखिरी बार ‘वॉर 2’ में देखा गया था, जिसमें उनके साथ साउथ स्टार जूनियर एनटीआर भी थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित सफलता नहीं पा सकी और क्रिटिक्स ने भी फिल्म की आलोचना की थी। इसके बाद ऋतिक के खाते में होम्बले फिल्म्स की एक परियोजना है, और बताया जा रहा है कि वे जल्द ही अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन ने पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता पोस्ट कर बचपन को किया याद, फैंस हुए भावुक
फैंस को अभी भी फिल्म से है उम्मीदें
‘कृष 4’ के फैंस अभी भी उत्साहित हैं और फिल्म के बड़े पैमाने पर बनने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। ऋतिक रोशन के निर्देशन में यह फिल्म उनके करियर का एक नया मुकाम भी साबित हो सकती है। हालांकि बजट विवाद ने फिलहाल इस फिल्म के समय सारणी को प्रभावित किया है, लेकिन निर्माताओं की कोशिश है कि यह ब्लॉकबस्टर फिल्म अपने सही रूप में सामने आए।
Hrithik roshan aditya chopra movie krish 4 shooting delay after budget issues
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
Jul 02, 2026 | 07:48 AMGuruvar Upay: विवाह में देरी से हैं परेशान? गुरुवार को करें ये एक काम, जल्द बनेंगे शुभ संयोग
Jul 02, 2026 | 07:48 AMतमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 07:46 AMWind Chime Vastu Tips: घर में सुख-शांति और तरक्की के लिए कहां लगानी चाहिए विंड चाइम?
Jul 02, 2026 | 07:44 AMPune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
Jul 02, 2026 | 07:43 AMमणिपुर में सुलगी हिंसा की आग! भारत-म्यांमार सीमा पर नागा-कुकी समूहों में हिंसक झड़प, फूंक दिए 20 से ज्यादा घर
Jul 02, 2026 | 07:40 AMRam Mandir Theft: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी को नोटिस, अवैध बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोज
Jul 02, 2026 | 07:36 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














