-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Josh Hazlewood Ruled Out Of Remainder Of Ashes 2025 26
एशेज सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, बाकी बचे मुकाबले से बाहर हुए जोश हेजलवुड
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Josh Hazlewood: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड एशेज सीरीज के बाकी बचे तीन मुकाबले से बाहर हो गए हैं। हालांकि, चोट के कारण पहला दो मुकाबला भी हेजलवुड खेल नहीं पाए थे।

जोश हेडलवुड (फोटो-सोशल मीडिया)
Josh Hazlewood Ruled Out Of Ashes 2025-26: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट की वजह से इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। इसकी जानकारी ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने मंगलवार को दिया।
जोश हेजलवुड इस सीरीज के पहले दो मुकाबले भी नहीं खेल पाए थे और अब बाकी बचे तीन मैचों से भी बाहर हो गए हैं। कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने पत्रकारों को बताया कि जोश हेज़लवुड पहले दो टेस्ट मैचों से बाहर रहने के बाद भी पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं। हैमस्ट्रिंग और अकिलीज की चोटों से जूझ रहे हेजलवुड अब सीरीज के अंतिम तीन टेस्ट मैचों में भी हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
मैकडोनाल्ड ने कहा कि उनके लिए बहुत बुरा लग रहा है। कुछ ऐसी दिक्कतें आईं जिनकी हमने उम्मीद नहीं की थी। हमें लगा था कि वह सीरीज में बहुत बड़ा रोल निभाएंगे। लेकिन उनके लिए बुरा लग रहा है कि उन्हें यह मौका नहीं मिलेगा। हेजलवुड अब फरवरी में भारत और श्रीलंका में शुरू होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह फिट होने पर ध्यान देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 WC Final: कप्तान ब्रंट ने जड़ा नाबाद अर्धशतक, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 151 का लक्ष्य
राजधानी में भुवी-हेडलवुड के सामने दिल्ली कैपिटल्स का सरेंडर, 75 रन पर हो गई ढेर, RCB ने 9 विकेट से जीता मैच
भुवनेश्वर और हेजलवुड का पावरप्ले में कोहराम, ताश के पत्तों की तरह बिखरा DC का टॉप ऑर्डर, 7 रन पर गिरे 5 विकेट
जोश हेजलवुड की रफ़्तार ने ढाया कहर, कोहनी पर लगी गेंद और दर्द से तड़प उठे ऋषभ पंत; होना पड़ा रिटायर्ड हर्ट
एडिलेड में पैट कमिंस करेंगे वापसी
वहीं मैकडोनाल्ड ने बताया कि एडिलेड में होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए कप्तान पैट कमिंस वापसी करेंगे। इस मुकाबले को जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया पूरी तरह से तैयार है और साथ ही सीरीज अपने नाम करने के लिए भी। 32 वर्षीय कमिंस जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे के बाद पीठ के निचले हिस्से की चोट के कारण बाहर थे। कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने बताया कि कमिंस ने पिछले हफ़्ते प्रशिक्षण में मैच जैसी स्थिति में पूरा वर्कलोड पूरा कर लिया है और अब खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
यह भी पढ़ें: IND vs SA: गिल या सैमसन? कौन बनेगा अभिषेक शर्मा का जोड़ीदार? सूर्यकुमार यादव ने नाम किया फाइनल
मैकडोनाल्ड ने कहा कि यह कुछ ऐसा है जो हमने पहले भी पैट के साथ किया है जब वह लंबे समय तक बाहर रहे। इसमें उनके शरीर को फिर से बनाने के लिए समय और मेहनत लगाई गई। गाबा में रहते हुए वह एलन बॉर्डर फ़ील्ड में थे और उन्होंने कई स्पेल गेंदबाज़ी के साथ लगभग मैच जैसा माहौल बनाया। इससे हमें विश्वास है कि वह जितना हो सके उतना अच्छी तरह से तैयार हैं।
स्टार्क भी हुए चोटिल
गाबा टेस्ट के समय हमने उनके खेलने पर लंबी चर्चा की थी और अब उन्हें देखकर लगता है कि एडिलेड की चुनौतियों के लिए वह बहुत अच्छी स्थिति में होंगे, हालांकि अभी पूरी तरह फिट होने में कुछ समय बाकी है। इसके अलावा, मैकडोनाल्ड ने पुष्टि करते हुए कहा कि मिचेल स्टार्क ने पहले दो टेस्ट मैचों में 18 विकेट लिया है। गाबा टेस्ट के दौरान स्टार्क को बाई तरफ चोट लगी है। वो उससे जूझ रहे है। लेकिन उम्मीद है कि एडिलेड टेस्ट से पहले ठीक हो जाएंगे।
Josh hazlewood ruled out of remainder of ashes 2025 26
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMअंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
Jul 29, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














