-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Asaduddin Owaisi Says Virat Kohli Is Zabardast Player
असदुद्दीन ओवैसी राजनीति के पिच से क्रिकेट के मैदान तक पहुंचे, कहा- विराट कोहली जैसे कई और…
- Written By: उज्जवल सिन्हा
हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने विराट कोहली के संन्यास लेने के बाद जमकर तारीफ की। उन्होंने ये भी कहा कि भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। विराट कोहली जैसे कई और खिलाड़ी आएंगे।

असदुद्दीन ओवैसी और विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)
हैदराबाद: हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने विराट कोहली के संन्यास के बाद हमें उसके कवर ड्राइव की कमी खलेगी। विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने ये फैसला इंग्लैंड दौरे से पहले लिया। इसको लेकर ओवैसी ने कहा कि कोहली जैसे और भी खिलाड़ी आएंगे। भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) नेता ओवैसी ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की जिन्होंने इस सप्ताह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कोहली जबरदस्त खिलाड़ी है। हमें उसके कवर ड्राइव की कमी खलेगी। जिस तरह से वह गेंदबाज के सिर के ऊपर से गेंद को मारता था, वह कमाल का था! वो शानदार खिलाड़ी है। जबरदस्त खिलाड़ी है। उसके बाद उन्होंने कहा कि भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। कोहली जैसे कई और भी खिलाड़ी आएंगे।
भारतीय क्रिकेट ने कई खिलाड़ियों को शीर्ष पर पहुंचने का दिया मौका
उन्होंने इस बात पर सहमति जताई कि आज भारतीय क्रिकेट ने खेल को लोकतांत्रिक बना दिया है और सभी तरह की पृष्ठभूमि के खिलाड़ियों को शीर्ष पर पहुंचने का मौका दिया है। उन्होंने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का हवाला दिया लेकिन इस खेल को और अधिक लोकतांत्रिक बनाने की जरूरत पर जोर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
उन्होंने कहा कि आज मोहम्मद सिराज को देखिए। माशाअल्लाह। गरीब पृष्ठभूमि से आया एक लड़का। कड़ी मेहनत से वह आगे बढ़ा और 100 टेस्ट विकेट लिए। शानदार यात्रा। प्रेरणादायी! मुझे उम्मीद है कि वह भारत के लिए खूब खेलेगा और भारत को कई जीत दिलाएगा।
ओवैसी राजनीति के पहले क्रिकेट में अजमा चुके हैं हाथ
इससे पहले ओवैसी ने अपने खेल की दिनों को याद करते हुए कहा कि जब वो 90 के दशक में मध्यम गति से गेंदबाजी करते हुए इंटर विश्वविद्यालय फाइनल मैच में उन्होंने वेंकटेश प्रसाद ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया था। उन्होंने बताया कि उस मुकाबले में वो 79 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे। जबकि वेंकटेश प्रसाद एक विकेट भी नहीं ले पाए थे।
विज्जी ट्रॉफी तक खेल चुके हैं ओवैसी
हालांकि प्रसाद की बेंगलोर विश्वविद्यालय की टीम ने उस्मानिया यूनिवर्सिटी को हरा दिया था। उन्होंने कहा कि हम मैच हार गए लेकिन मुझे छह विकेट मिले थे और वेंकटेश को एक भी विकेट नहीं मिला था। ओवैसी से उस मैच से जुड़े ‘डेक्कन क्रॉनिकल’ के लेख की फोटो को अपने फोन में गर्व से दिखाया। इसमें दिन के खेल के बाद का स्कोरकार्ड भी था। उन्हें इसके बाद दक्षिण क्षेत्र अंडर-25 टीम के लिए चुना गया और 1994 में विश्वविद्यालय टीमों के लिए राष्ट्रीय स्तर के एक दिवसीय टूर्नामेंट विज्जी ट्रॉफी में वह खेले थे।
विराट कोहली को क्या मिलेगा भारत रत्न? टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज ने की मोदी सरकार से डिमांड
इसके बाद वो लॉ की पढ़ाई करने लंदन चले गए थे और क्रिकेट पीछे छूट गया। यह अध्याय यहीं खत्म हो गया। उन्होंने इस बात को भी खारिज किया कि अगर वो क्रिकेट खेलते रहते तो शायद की इतना लोकप्रिय होते। हैदराबाद के लिए खेलते हुए मोहम्मद अजहरुद्दीन, आबिद अली, एम.एल. जयसिम्हा, गुलाम हुसैन और वीवीएस लक्ष्मण ने बहुत नाम किया था। ये सभी महान किलाड़ी है और मैं बस एक औसत दर्जे का गेंदबाज था।
Asaduddin owaisi says virat kohli is zabardast player
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














