
हार्दिक पांड्या (फोटो- सोशल मीडिया)
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 69वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से शिकस्त दी। इसके साथ ही पंजाब किंग्स पॉइंट्स टेबल में टॉप 1 में काबिज हो चुकी है। जिसका मतलब हुआ कि अब फाइनल मुकाबले में लिए अय्यर की पंजाब को एक अतिरिक्त मुकाबला मिलेगा। वहीं, मुंबई इंडियंस को अब फाइनल में पहुंचने के लिए शेष मुकाबले जीतने होंगे। मुकाबले में PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने 184 रन का स्कोर खड़ा किया। पंजाब ने प्रियांश आर्या और जोश इंग्लिश के शानदार फिप्टी की बदौलत इस स्कोर को 9 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। वहीं, PBKS से मिली इस शर्मनाक हार के बाद भी मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या अलग तेवर में दिखें।
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि “विकेट जिस तरह का था, उस हिसाब से हम 20 रन पीछे रह गए। ऐसा होता है। हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। हमने पांच ट्रॉफियां जीती हैं, यह हमेशा कठिन रहा है। हमारी गेंदबाजी क्लिनिकल नहीं थी। उन्होंने अच्छे शॉट्स खेले। बस आगे जाकर हम अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं।”
इसके आगे पांड्या ने कहा- “बल्लेबाजी समूह के लिए सही टेम्पलेट का पता लगाना चाहते हैं। हालांकि बहुत ज्यादा घबराहट नहीं है। हम जानते थे कि क्या दांव पर लगा था। चार दिन पहले की स्थिति से कुछ भी नहीं बदला है। जिसमें हम खुद को वापस पाते हैं।”
मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ने मुश्किल वक्त में 57 रन की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल 2025 में पांचवी फिफ्टी लगाई। उनके अलावा मुंबई के लिए कोई भी बल्लेबाज फिप्टी के नजदीक तक भी नहीं पहुंच पाया। यही एमआई की हार का एक प्रमुख कारण रहा। सूर्यकुमार यादव के अलावा रयान रिकल्टन 27, रोहित शर्मा 24, हार्दिक पांड्या 26 और नमन धीर ने 20 रन बनाए।
अहम मुकाबले में जोश इंग्लिश-प्रियांश आर्या का पचासा, मुंबई को मात देकर पंजाब ने काटा टॉप 2 का टिकट
प्रियांश आर्या ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 35 गेंदों का सामना करते हुए 62 रन बनाए। दूसरी तरफ जोश इंग्लिश ने 173 के स्ट्राइक रेट के साथ 73 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों की शानदार पारी की बदौलत पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के द्वारा दिए गए स्कोर को आसानी से हासिल कर लिया। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 26 रन बनाकर मैच को खत्म किया।






