
PBKS ने MI को 7 विकेट से हराया (फोटो- @IPL)
आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर टॉप-1 में जगह बना ली है। अब उसे फाइनल मुकाबले के लिए एक अतिरिक्त मैच मिलेगा। मौजूदा सीजन के 69वें मुकाबले में PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने 184 रन का स्कोर खड़ा किया। पंजाब ने प्रियांश आर्या और जोश इंग्लिश के शानदार फिप्टी की बदौलत इस स्कोर को 9 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।
एमआई के लिए मुकाबले में हार की सबसे बड़ी वजह उसके गेंदबाज रहे। जसप्रीत बुमराह के अलावा कोई भी गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। वहीं, हार्दिक पांड्या के द्वारा भी साधारण कप्तानी देखी गई। ये ही कारण रहा कि पंजाब किंग्स ने आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया। जसप्रीत बुमराह ने 5.80 की इकोनॉमी के साथ 1 विकेट अपने नाम किया। वहीं, मिचेल सेंटरन ने 2 विकेट अपने नाम किए। लेकिन उन्होंने भी 10.20 की इकोनॉमी के साथ 41 रन लुटाए।
Sealing a Q1 spot in style 🤌 Captain Shreyas Iyer adds the finishing flair as #PBKS defeat #MI in Jaipur ❤ Scorecard ▶ https://t.co/Dsw52HOtga#TATAIPL | #PBKSvMI | @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/x93pqi4hxn — IndianPremierLeague (@IPL) May 26, 2025
पंजाब किंग्स को टॉप 2 में पहुंचाने के असली हीरो सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या और जोश इंग्लिश रहे। इन दोनों ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबले में शानदार फिफ्टी लगाई। दूसरे विकेट के लिए इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 109 रन की मैच जीताऊ साझेदारी हुई। 143 रन के स्कोर पर टीम को प्रियांश आर्या के रूप में दूसरा झटका लगा। लेकिन तब तक वो अपना काम पूरा कर चुके थे।
प्रियांश आर्या ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 35 गेंदों का सामना करते हुए 62 रन बनाए। दूसरी तरफ जोश इंग्लिश ने 173 के स्ट्राइक रेट के साथ 73 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों की शानदार पारी की बदौलत पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के द्वारा दिए गए स्कोर को आसानी से हासिल कर लिया। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 26 रन बनाकर मैच को खत्म किया।
मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ने मुश्किल वक्त में 57 रन की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल 2025 में पांचवी फिफ्टी लगाई। इसके अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज फिप्टी के नजदीक नहीं पहुंच पाया। मुंबई के लिए इस मैच में हार का एक कारण ये भी रहा। सूर्यकुमार यादव के अलावा रयान रिकल्टन 27, रोहित शर्मा 24, हार्दिक पांड्या 26 और नमन धीर ने 20 रन बनाए।
ऋषभ पंत के अलावा लपेटे में आएंगे ये दो खिलाड़ी? IPL 2026 में फ्रेंचाइजी कर सकती है किनारा
पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद गेदंबाजी का प्रदर्शन किया। इसके बाद पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मुंबई के बल्लेबाजों को बड़े शॉट लगाने से रोका। मुंबई के बल्लेबाज पंजाब किंग्स के गेंदबाजों के आगे संघर्ष करते नजर आए। ये ही कारण था कि पंजाब किंग्स मुंबई इंडियंस को 184 रनों पर रोकने में कामयाब हो पाई। पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह, मार्को यान्सन और विजयकुमार ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, हरप्रीत बरार ने रोहित शर्मा का विकेट लिया।






