-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Hardik Pandya Close To Becoming Great Allrounder First Indian Player
IND vs SA: महान ऑलराउंडर बनने के करीब हार्दिक पांड्या, ऐसा करते ही बनेंगे पहले भारतीय खिलाड़ी
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Haedik Pandya: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे टी20 मुकाबले में हार्दिक पांड्या एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। हार्दिक पांड्या 2000 रन से 61 रन दूर हैं और 100 विकेट पूरा करने से एक विकेट दूर हैं

हार्दिक पांड्या (फोटो-सोशल मीडिया)
Hardik Pandya May Acheive Milestone: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर को धर्मशाला में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। हार्दिक पांड्या इस मुकाबले में अपना 2000 टी20 इंटरनेशनल रन के साथ 100 विकेट भी पूरा कर सकते हैं।
32 साल के हार्दिक पांड्या ने 122 टी20 मैचों की 96 पारियों में 6 अर्धशतक लगाते हुए 1,939 रन बनाए हैं और 99 विकेट लिए हैं। धर्मशाला में हार्दिक पांड्या को टी20 इंटरनेशनल में 2000 रन पूरे करने के लिए 61 रनों की जरूरत है। वहीं टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरा करने से महज 1 विकेट दूर है। अगर हार्दिक पांड्या तीसरे मुकाबले में 61 रन और एक विकेट लेने में कामयाब रहते हैं तो वह टी20 इंटरनेशनल में 2000 रन और 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।
100 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बनेंगे हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या इस मुकाबले में 1 विकेट लेते ही 100 विकेट पूरा कर लेंगे। वो भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरा करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। हार्दिक से पहले अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ने यह उपलब्धि अपने नाम की है। जसप्रीत बुमराह ने इस सीरीज के पहले मुकाबले में ही 100 विकेट लेने का उपलब्धि हासिल किया था।
सम्बंधित ख़बरें
क्या 25 करोड़ की ट्रेड डील में KKR जाएंगे हार्दिक पांड्या? कप्तानी मिलने की भी चर्चा तेज!
SA-W vs IND-W: भारतीय महिला टीम का साउथ अफ्रीका दौरा तय, तीन फॉर्मेट में होगा मुकाबला, देखिए पूरा शेड्यूल
क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने तिरुमला मंदिर में अर्पित किए अपने बाल, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ हुए स्पॉट
हार्दिक पांड्या के बदले 2 खिलाड़ी और ₹10 करोड़ का ऑफर, CSK के ये प्लेयर्स को मुंबई इंडियंस में जाएंगे!
शाकिब, नबी की लिस्ट में हो सकते हैं शामिल
भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के पास अब टी20 क्रिकेट के सबसे सफल ऑलराउंडर्स की सूची में अपना नाम दर्ज कराने का सुनहरा अवसर है। जैसे ही वह 2,000 टी20 रन और 100 टी20 विकेट का आंकड़ा छूते हैं, वे बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन, अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी और जिम्बाब्वे के मौजूदा टी20 कप्तान सिकंदर रजा के साथ इस विशेष क्लब में शामिल हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें: IND vs SA: इतिहास के करीब अभिषेक शर्मा, टूट सकता है विराट कोहली का 9 साल पुराना बड़ा रिकॉर्ड
शाकिब अल हसन ने 129 टी20 मैचों में 2,551 रन बनाए और 149 विकेट लिए हैं, जिसमें 13 अर्धशतक शामिल हैं। मोहम्मद नबी ने 145 टी20 मैचों में 2,417 रन बनाने के साथ 104 विकेट लिए हैं और 7 अर्धशतक जमाए हैं। वहीं सिकंदर रजा ने 127 टी20 मैचों में 2,883 रन बनाए, 102 विकेट लिए है। इस दौरान उन्होंने 1 शतक एवं 16 अर्धशतक भी जड़े हैं। हार्दिक पांड्या के पास अब यह मौका है कि वह इन तीनों दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के सबसे सफल टी20 ऑलराउंडर बनने की राह पर आगे बढ़ें।
Hardik pandya close to becoming great allrounder first indian player
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














