-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Afg Vs Ban Afghanistan Won By 92 Runs With Help Of Ghazanfar Six Wickets
AFG vs BAN: ए एम गजनफर के छक्के से अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के छुड़ाए छक्के, दी करारी शिकस्त
- Written By: उज्जवल सिन्हा
अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को करारी शिकस्त दे दी है। अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 92 रनों के अंतर से हराया।

अफगानिस्तान की टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क : अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को करारी शिकस्त दे दी है। अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 92 रनों के अंतर से हराया। ए एम गजनफर के छह विकेट के दम पर बांग्लादेश के छक्के छूट गए। इस जीत के साथ पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। अल्लाह मोहम्मद गजनफर को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 235 रन बनाए। अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 35 पर 4 विकेट गंवाने के बाद मोहम्मद नबी और हशमतउल्लाह शहीदी ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। मोहम्मद नबी ने 84 रनों की पारी खेली। वहीं हशतमउल्लाह शहीदी ने 52 रनों की पारी खेली।
यह भी पढ़ें : IND vs SA: भारत के इन खिलाड़ियों को मिलेगा साउथ अफ्रीका में डेब्यू का मौका, सूर्या की कप्तानी में चमकेगा यह सितारा
सम्बंधित ख़बरें
अफगानिस्तान ने अबू धाबी में रचा इतिहास, बांग्लादेश को 200 रनों से रौंद कर जीती वनडे सीरीज
AFG vs BAN: राशिद की फिरकी और ओमरजई के तूफान में उड़ा बांग्लादेश, अफगानिस्तान की धमाकेदार जीत
राशिद खान ने रचा इतिहास, ODIs में अफगानिस्तान के लिए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
AFG vs BAN: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान का सूपड़ा किया साफ, 3-0 से जीती टी20 सीरीज
उसके अलावा सेदिकुल्लाह अटल ने 21, गुलबदीन नईब ने 22, नांगेलिया खरोटे ने 27 और राशिद खान ने 10 रनों का योगदान दिया। बांग्लादेश के लिए गेंदबाजी करते हुए तस्कीन अहमद ने 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं मुस्तफिजुर रहमान ने भी 4 विकेट चटकाए और शोरिफुल इस्लाम को 1 विकेट मिला।
लक्ष्य का पीछा करने में बिखरी बांग्लादेश की टीम
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम एक समय बहुत अच्छी स्थिति में दिख रही थी। लेकिन ए एम गजनफर ने 6 विकेट लेकर बांग्लादेश टीम को सस्ते में समेट दिया और मुकाबले को 92 रनों से जीत लिया। बांग्लादेश के लिए सौम्य सरकार ने 33, नजमुल शांतो ने 47, मेहदी हसन मिराज ने 28 और तौहीद ह्रदोय ने 11 रनों की पारी खेली। उसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आकंड़ें तक नहीं पहुंच सका। अफगानिस्तान के लिए गेंदबाजी करते हुए गजनफर ने 6, राशिद खान ने 2, ओमरजई ने 1 और नबी ने 1 विकेट चटकाए।
यह भी पढ़ें : ओलंपिक में स्वर्ण जिताने वाले कोच ने छोड़ा नीरज चोपड़ा का साथ, सोशल मीडिया पर छलका भारत के स्टार एथलीट का दर्द
Afg vs ban afghanistan won by 92 runs with help of ghazanfar six wickets
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
HCL Tech का बड़ा AI दांव, ₹3,500 करोड़ से बनेगा AI डेटा सेंटर, कर्मचारियों की संख्या भी घटी
Jul 15, 2026 | 08:24 AMराहुल गांधी की एंट्री से पंजाब कांग्रेस में हलचल, 12 घंटे में हो सकता है बड़ा ऐलान, दिल्ली पहुंचे कई नेता!
Jul 15, 2026 | 08:24 AMTrump Sanctions: ट्रंप का बड़ा बयान! रूस पर लगने वाले प्रतिबंधों की जद में आएंगे ईरान और हिज्बुल्लाह
Jul 15, 2026 | 08:24 AMमिशनरी स्कूल में धर्मांतरण का आरोप: प्रमोशन का लालच देकर धर्म बदलने का दबाव, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा
Jul 15, 2026 | 08:16 AMNavabharat Nishanebaaz: चंदा चोरी से लेकर चादर चोरी आखिर ऐसी कौन-सी मजबूरी
Jul 15, 2026 | 08:13 AMठाणे होर्डिंग हादसा: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के निर्देश पर मनपा का एक्शन; रोनक एड का लाइसेंस रद्द, FIR दर्ज
Jul 15, 2026 | 08:07 AMLord Ganesha: गणेश जी की कृपा चाहिए? पूजा में चढ़ाएं ये खास फूल, इनसे करें परहेज
Jul 15, 2026 | 08:05 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














