-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Afghanistan Won By 5 Wickets Against Bangladesh In 1st Odi
AFG vs BAN: राशिद की फिरकी और ओमरजई के तूफान में उड़ा बांग्लादेश, अफगानिस्तान की धमाकेदार जीत
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Afghanistan vs Bangladesh: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए पहले मुकाबले में अफगानिस्तान ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर लिया। अजमतउल्लाह ओमरजई ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया।

अफगानिस्तान (फोटो-सोशल मीडिया)
Afghanistan vs Bangladesh, 1st ODI: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला अफगानिस्तान ने अपने नाम किया। पहले वनडे में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 5 विकेट हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। अफगानिस्तान के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले अजमतउल्लाह ओमरजई को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तजिंद हसन 10 रन बनाकर 18 के स्कोर पर आउट हो गए। उसके बाद नजमुल शांतो 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सैफ हसन भी 26 रन बनाकर आउट हो गए। 12 ओवर में बांग्लादेश ने तीन विकेट गंवा दिए। उसके बाद कप्तान मेहदी हसन मिराज और तोहीद हृदोय ने मोर्चा संभाला।
चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी
दोनों ने चौथे विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी की। इस दौरान तौहीद हृदोय ने अपना अर्धशतक पूरा किया। हृदोय 85 गेंदों का सामना करते हुए 56 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद मेहदी हसन मिराज ने अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन 60 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। उसके बाद जाकिर अली 10 रन बनाकर आउट हो गए। नुरुल हसन 7, तनजीम हसन साकिब 17 और तनवीर इस्लाम 11 रन बनाकर चलते बने। बांग्लादेश ने सभी विकेट खोकर 221 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए राशिद खान ने 3, अजमतउल्लाह ओमरजई ने 3 और गजनफर ने 2 विकेट चटकाए।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
IND vs ENG 1st ODI: पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, जोस बटलर खेलेंगे 200वां मैच
‘भारत और हमारा DNA एक…’, अफगान के मंत्री का बड़ा बयान; पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज
यह भी पढ़ें: राशिद खान ने रचा इतिहास, ODIs में अफगानिस्तान के लिए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी रही। रहमानउल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जदरान के बीच पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई। इब्राहिम जदरान 23 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद सेदिकुल्लाह अटल भी 5 रन बनाकर चलते बने। रहमत शाह और गुरबाज के बीच तीसरे विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी हुई।
अफगानिस्तान ने पांच विकेट से जीता मुकाबला
136 के स्कोर पर रहमत शाह 50 रन बनाकर आउट हो गए। ठीक इसी स्कोर पर गुरबाज भी 50 रन बनाकर चलते बने। उसके बाद हशमतउल्लाह शहीदी ने नाबाद 33 रनों की पारी खेली। वहीं उसके अलावा अजमतउल्लाह ओमरजई ने 40 और नबी ने नाबाद 11 रन बनाकर मुकाबले को 5 विकेट से जीत लिया। बांग्लादेश के लिए तनजीम हसन साकिब ने 3 विकेट चटकाए। तनवीर को एक और मेहदी हसन मिराज को एक विकेट मिला।
Afghanistan won by 5 wickets against bangladesh in 1st odi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में सुस्त पड़ी मानसून की रफ्तार! बारिश पर ब्रेक लगने से बढ़ी गर्मी-उमस, काेंकण में येलो अलर्ट जारी
Jul 15, 2026 | 06:01 AMGoogle Drive और iCloud की छुट्टी? WhatsApp ला रहा अपना Cloud Backup, 2GB फ्री स्टोरेज के साथ बड़ी राहत
Jul 15, 2026 | 04:57 AMAaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














