-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Afghanistan Won By 200 Runs Against Bangladesh And Win Odi Series By 3 0
अफगानिस्तान ने अबू धाबी में रचा इतिहास, बांग्लादेश को 200 रनों से रौंद कर जीती वनडे सीरीज
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Afghanistan vs Bangladesh: अफगानिस्तान ने अबू धाबी में बांग्लादेश को 200 रन से हराकर वनडे सीरीज 3-0 से जीती। इस बड़ी जीत से अफगान टीम ने नया रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

अफगानिस्तान (फोटो-सोशल मीडिया)
Afghanistan vs Bangladesh, 3rd ODI: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला अफगानिस्तान ने बड़े अंतर से जीत लिया। तीसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 200 रनों के बड़े अंतर से हराया। इस जीत के साथ अफगानिस्तान की टीम ने वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया। हालांकि वनडे सीरीज से पहले टी20 सीरीज में अफगानिस्तान को 3-0 से हार का सामना करना पड़ा।
इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब धाबी के मैदान पर अब सबसे बड़ी जीत दर्ज का रिकॉर्ड अफगानिस्तान ने अपने नाम कर लिया है। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने 4 अक्टूबर 2024 में आयरलैंड के खिलाफ 174 रनों से जीत हासिल की थी।
अफगानिस्तान का बेहतरीन शुरुआत
अबु धाबी में खेले गए तीसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेाबजी करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद अच्छी रही। पहले विकेट के लिए रहमानउल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जदरान ने 99 रनों की साझेदारी की। गुरबाज 42 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद सेदिकुल्लाह अटल के साथ मिलकर जदरान 74 रनों की साझेदारी की। 29 रन बनाकर सेदिकुल्लाह अटल आउट हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया… शेख हसीना से संपर्क करने के लगे थे आरोप
बांग्लादेश खसरा प्रकोप का कहर, दो बच्चों की मौत के बाद मरने वालों का आंकड़ा 805
बांग्लादेश में सियासी तूफान…राष्ट्रपति शहाबुद्दीन के इस्तीफे की अटकलें तेज, मुसीबत में फंसी शेख हसीना!
बांग्लादेश के स्टार पेसर ने छोड़ी LPL, ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए किया बड़ा फैसला
शतक से चूके इब्राहिम जदरान
इसी बीच इब्राहिम जदरान ने अपना अर्धशतक पूरा किया। अटल के आउट होने के बाद शहीदी 2 रन बनाकर आउट हो गए। 186 के स्कोर पर इब्राहिम जदरान 95 रन बनाकर रन आउट हो गए। वो अपने शतक से मात्र 5 रन दूर रह गए। उसके बाद इकराम 2 रन बनाकर आउट हो गए। यहां से मोहम्मद नबी ने पारी को संभाला। इस दौरान अजमतउल्लाह ओमरजाई का साथ मिला।
नबी की ताबड़तोड़ पारी
ओमरजाई 20 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद नांगेलिया खरोटे ने 10 रन बनाए। अंत में नबी ने ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को 9 विकेट के नुकसान पर 293 रनों तक पहुंचा दिया। नबी ने नाबाद 62 रनों की पारी खेली। उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए। बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने 2, तनवीर इस्लाम ने 2, सैफ हसन ने 3 विकेट चटकाए।
93 रनों पर ढेर हुई बांग्लादेश की टीम
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम महज 93 रनों पर ही ढेर हो गई। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही। नईम शेख 7 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद तो लगातार विकेट गिरने का सिलसिला चलते रहा। सैफ हसन की एक मात्र बल्लेबाज रहे, जिन्होंने दहाई का आंकड़ा पार किया। सैफ हसन ने 43 रनों की पारी खेली।
यह भी पढ़ें: ‘वेस्टइंडीज को वर्ल्ड क्रिकेट की नहीं बल्कि दुनिया को…’, WI के खिलाड़ियों को गंभीर ने किया मोटिवेट
उसके अलावा शांतो ने 3, तौहीद हदोय ने 7, मेहदी हसन मिराज ने 6, शमीम हुसैन ने 0, नुरुल हसन ने 0, रिशाद हुसैन ने 4, तनवीर इस्लाम ने 5, हसन महमूद ने 9 और नाहिद राणा ने 2 रन बनाए। वहीं अफगानिस्तान के लिए बिलाल सामी ने 5, राशिद खान ने 3 विकेट लेकर मुकाबले को 200 रनों से जीत लिया।
Afghanistan won by 200 runs against bangladesh and win odi series by 3 0
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














