- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Abhishek Sharma First Indian Batter 101 Six In 2025
अभिषेक शर्मा का अनोखा कारनामा! T20 में किया बड़ा धमाका, कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं कर पाया है ऐसा
- Written By: संजय बिष्ट
Abhishek Sharma Record: अभिषेक शर्मा ने सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में धमाकेदार बल्लेबाजी की। बंगाल, बड़ौदा और सर्विसेज के खिलाफ तूफानी पारियों के बाद उन्होंने टी-20 में अनोखा रिकॉर्ड बनाया।

अभिषेक शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Abhishek Sharma in Syed Mushtaq Ali Trophy: 2025 का साल भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के लिए बेमिसाल रहा है। टी-20 फॉर्मेट में अभिषेक ने लगातार धमाकेदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने विपक्षी गेंदबाजों की खूब धुनाई की। बंगाल के खिलाफ 148 रन और बड़ौदा के खिलाफ शानदार अर्धशतक जमाने के बाद उन्होंने सर्विसेज के गेंदबाजी अटैक को भी झकझोर दिया।
34 गेंदों में 62 रन की आतिशी पारी
सर्विसेज के खिलाफ मैच में पंजाब ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। पहले विकेट के लिए प्रभसिमरन और अभिषेक शर्मा ने मिलकर 57 गेंदों में 106 रन जोड़कर ताबड़तोड़ शुरुआत दी। प्रभसिमरन 50 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन अभिषेक ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने 34 गेंदों में 62 रन ठोक दिए, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उनकी पारी ने विपक्षी गेंदबाजों की रणनीति पूरी तरह विफल कर दी।
साल 2025 में छक्कों का शतक पूरा
अभिषेक शर्मा ने इस साल टी-20 क्रिकेट में छक्कों का शतक पूरा कर लिया है। सर्विसेज के खिलाफ दूसरा शतक लगाने के साथ ही वह यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। साल 2025 में अब तक उन्होंने 36 पारियों में कुल 101 छक्के लगाए हैं। उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाजी ने टी-20 फॉर्मेट में उनका नाम सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में दर्ज करवा दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup: पहले ही मैच में इंग्लैंड ने रचा इतिहास, अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर बनाया सबसे बड़ा स्कोर
Women’s T20 World Cup: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच महामुकाबले से आज होगा आगाज, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच
नेट्स पर दिखा Rohit Sharma का रौद्र रूप, अफगानिस्तान सीरीज से पहले जमकर बहाया पसीना और लगाए बड़े शॉट्स- VIDEO
ऑस्ट्रेलियाई टीम में पंजाब के निखिल चौधरी की एंट्री, 60 साल का इतिहास बदल मैदान पर रचेंगे नया कीर्तिमान
एक साल में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अभी भी निकोलस पूरन के नाम है, जिन्होंने 2024 में कुल 170 छक्के जमाए थे। हालांकि अभिषेक की फॉर्म देखकर ऐसा लगता है कि वह इस रिकॉर्ड को चुनौती देने की पूरी क्षमता रखते हैं। उनके इस साल के प्रदर्शन ने उन्हें टी-20 क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की सूची में शामिल कर दिया है।
ये भी पढ़ें: रोहित ने हासिल किया बड़ा मुकाम, इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 20 हजार रन, खास लिस्ट में हुए शामिल
आगामी साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में अभिषेक अपनी इस विस्फोटक फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे। टीम मैनेजमेंट और फैंस दोनों को उनसे काफी उम्मीदें हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और लगातार छक्कों की झड़ी टीम इंडिया के लिए बड़े मैचों में बेहद अहम साबित हो सकती है।
Abhishek sharma first indian batter 101 six in 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रेलवे में चोरों का प्रमोशन: अजनी-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस में सुरक्षा पर उठे सवाल! महिला के बैग से उड़ाया पर्स
Jun 13, 2026 | 08:32 AMसतीश सेठ गिरफ्तार, SBI के 114.98 करोड़ रुपये धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी के करीबी Satish Seth गिरफ्तार
Jun 13, 2026 | 08:29 AMब्रिक्स डेलीगेट्स मांडू की ऐतिहासिक विरासत से हुए मंत्रमुग्ध, आदिवासी नृत्य और बाग प्रिंट ने जीता दिल
Jun 13, 2026 | 08:25 AMचंद्रपुर की सावली तहसील में 30 हाथियों का डेरा, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए ड्रोन से रखी जा रही नजर
Jun 13, 2026 | 08:25 AMUP बना भारत का ‘ग्रोथ इंजन’: 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लिए एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट का जाल, जानें पूरा प्लान
Jun 13, 2026 | 08:23 AMनागपुर का मौसम हुआ सुहाना, झमाझम बारिश से मिली राहत; 3 डिग्री लुढ़का तापमान
Jun 13, 2026 | 08:10 AMWomen’s T20 World Cup: पहले ही मैच में इंग्लैंड ने रचा इतिहास, अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर बनाया सबसे बड़ा स्कोर
Jun 13, 2026 | 08:07 AMवीडियो गैलरी

कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM
मुस्लिमों की जबरन नसबंदी करो…बढ़ती आबादी पर नियाज़ खान का विवादितच बयान! देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:02 PM
काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM













