- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Aakash Chopra Explains Why Harshit Rana Getting Repeated Opportunities Indian Team
‘बच्चे को ट्रोल बहुत कर रहे हैं लोग यार…’, हर्षित राणा के बचाव में उतरे आकाश चोपड़ा
Aakash Chopra Big Statement: हर्षित राणा को लोग ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा बनाए जाने के बाद ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वो गंभीर के करीबी हैं।
- Written By: संजय बिष्ट

हर्षित राणा को टीम इंडिया में बार-बार चुने जाने पर आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब (फोटो- सोशल मीडिया)
Aakash Chopra on Harshit Rana: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज़ के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस बार चयनकर्ताओं ने एक बड़ा फैसला लेते हुए युवा तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा को दोनों फॉर्मेट में शामिल किया है। टीम में उनके नाम की घोषणा के बाद से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग उनके चयन पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर हर बार उन्हें टीम इंडिया में मौका क्यों दिया जाता है, जबकि कई अनुभवी खिलाड़ी टीम से बाहर हैं।
आकाश चोपड़ा ने दिया करारा जवाब
टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट ओपनर और मौजूदा क्रिकेट विश्लेषक आकाश चोपड़ा ने इस विवाद पर अपनी राय रखी है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा- “लोग इस बच्चे को बहुत ट्रोल कर रहे हैं, जबकि यह उसकी गलती नहीं है। समझिए, खिलाड़ी खुद को टीम में नहीं चुनता। उसका चयन चयनकर्ता, कोच और कप्तान के सुझाव के आधार पर होता है। अगर हर बार उसका नाम आता है तो इसमें उसकी कोई गलती नहीं है।”
आकाश ने आगे कहा कि किसी खिलाड़ी को सिर्फ इसलिए निशाना बनाना सही नहीं है क्योंकि उसे बार-बार मौका मिल रहा है। उनका कहना था कि हर्षित में टैलेंट है और उन्होंने जहां भी मौका मिला, ठीक प्रदर्शन किया है।
सम्बंधित ख़बरें
कौन हैं 10.09 सेकंड में इतिहास रचने वाले गुरिंदरवीर सिंह? इस कारनामे के बाद बन गए भारत के सबसे तेज धावक
मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों का महासंग्राम, एक ही दिन में ध्वस्त कर दिए कई बड़े रिकॉर्ड, देखें वीडियो
Rohit Sharma का सबसे बड़ा सपना, भारत को नंबर-1 बनाने की जिद, कहा- विश्व क्रिकेट पर राज करना ही एकमात्र लक्ष्य
U23 Asian Wrestling Championships में भारत की शानदार शुरुआत, फाइनल में पहुंचे सागर और सूरज
हर्षित में है काबिलियत- आकाश चोपड़ा
इसके आगे आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि “आप यह सवाल जरूर कर सकते हैं कि उनका चयन क्यों हुआ, लेकिन इसमें कोई बुराई नहीं है अगर खिलाड़ी में क्षमता है। मुझे जो दिखता है, वह यह है कि हर्षित के पास गति भी है, स्विंग भी है और बल्लेबाजी का हुनर भी रखते हैं। जब भी उन्हें गेंदबाजी का मौका मिला है, उन्होंने अपना प्रभाव दिखाया है।”
उन्होंने यह भी जोड़ा कि चयनकर्ताओं का काम खिलाड़ियों की संभावनाओं को पहचानना होता है, और हर्षित उनमें से एक हैं। अगर टीम प्रबंधन उन्हें दोनों फॉर्मेट में मौका दे रहा है, तो इसका मतलब है कि कोच और कप्तान उनके अंदर भविष्य का भरोसा देख रहे हैं।
ट्रोल करने के बजाय समर्थन करें- आकाश चोपड़ा
अपनी बात को समाप्त करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि “जो भी खिलाड़ी भारत के लिए खेलता है, उसे ट्रोल किया जाना बेहद गलत है। यह लड़का मेहनती है, टीम के लिए समर्पित है। हां, प्रदर्शन आसान नहीं होता, लेकिन जहां भी खेला है, वहां उसने ठीक काम किया है। सब्स्टीट्यूट के तौर पर जब मैदान में उतरे थे, तब भी ऐसा प्रदर्शन किया जो ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ लायक था।”
ये भी पढ़ें: सिराज का जलवा! आईसीसी रैंकिंग में हासिल किया अब तक का सबसे बड़ा मुकाम
आकाश ने अंत में ये भी कहा है कि आलोचना खेल का हिस्सा है, मगर युवा खिलाड़ियों को तोड़ने के बजाय उन्हें प्रेरित करना चाहिए। हर्षित राणा जैसे खिलाड़ियों में देश के क्रिकेट का भविष्य छिपा है।
Aakash chopra explains why harshit rana getting repeated opportunities indian team
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMGold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
May 24, 2026 | 11:00 PMI Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
May 24, 2026 | 11:00 PM‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
May 24, 2026 | 10:40 PM‘भारत को निशाना बनाना ट्रंप का मकसद नहीं’, टैरिफ विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री; बताया कब होगी ट्रेड डील?
May 24, 2026 | 10:39 PMचुनाव हारते ही ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! सांसद काकोली घोष ने दिया इस्तीफा, किस पर धमकी देने का लगाया आरोप?
May 24, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














