- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 23rd February 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 23 फरवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें
Aaj Ki Taaza Khabar Live: ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर तेहरान और वाशिंगटन के बीच बढ़ते तनाव बढ़ गया है। इस तनाव को देखते हुए इंडियन एम्बेसी ने भारतीय नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह दी है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय , अभिषेक सिंह

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today Live: 3 ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर तेहरान और वाशिंगटन के बीच बढ़ते तनाव बढ़ गया है। इस तनाव को देखते हुए इंडियन एम्बेसी ने भारतीय नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह दी है। नागरिकों से कहा गया है कि वे अपने ट्रैवल और पहचान के डॉक्यूमेंट तैयार रखें और एम्बेसी के संपर्क में रहें। इसके साथ देश और दुनिया की सभी बड़ी ख़बरों से खुद को अपडेट करने के लिए इस लाइव ब्लॉग से होकर गुजर जाइए…
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 9 अप्रैल LIVE: अमेरिकी सैन्य ताकत तब तक बनी रहेगी, जब तक पूरा समझौता नहीं है जाता: ट्रंप
DC vs GT Highlight Score: रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया, राहुल-मिलर की पारी गई बेकार
आज की ताजा खबर 8 अप्रैल: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
MI vs RR Match Highlight: राजस्थान रॉयल्स की दमदार जीत, 11 ओवर के मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराया
23 Feb 2026 09:01 PM (IST)
23 Feb 2026 09:01 PM (IST)सरेंडर करने वाले नक्सली भूपति ने अमित शाह को लेकर दिया बड़ा बयान
सरेंडर के लिए गडचिरौली को चुनने पर पूर्व नक्सल कमांडर मल्लोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति ने कहा कि मैंने भूपति नाम से महाराष्ट्र में बहुत काम किया था। मैंने गढ़चिरौली से सीखा और वहां का विकास देखा। इसी ने मेरे फैसले पर असर डाला। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने खुद हमसे मुख्यधारा में शामिल होने का अनुरोध किया था। केंद्र सरकार ने एक कदम उठाया है और उनकी नीति ने हमारे समूह के सामूहिक फैसले पर असर डाला।
#WATCH | Gadchiroli, Maharashtra | On choosing Gadchiroli for surrender, Former Naxal Commander Mallojula Venugopal Rao alias Bhupati, says, "I had worked extensively in Maharashtra under the name Bhupathi... I learned from Gadchiroli and saw development there. That influenced my… pic.twitter.com/myN1mrpKFX
— ANI (@ANI) February 23, 2026
23 Feb 2026 08:17 PM (IST)
23 Feb 2026 08:17 PM (IST)असम की जनता को 120 करोड़ का तोहफा
गुवाहाटी में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में एक सुरक्षित, विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाया जा रहा है और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत सरकार असम की तरक्की, विकास और जनता की भलाई के लिए हर मुमकिन कदम उठा रही है। बता दें कि असम सरकार ने DAY-NRLM के तहत ₹120 करोड़ बांटे, जहां मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कई ग्रामीण पहल शुरू कीं, जिसमें किसान सहायता योजनाएं, डिजिटल एप्लिकेशन और लगभग 1,500 km तक फैली सड़क विकास योजना शामिल है।
Guwahati, Assam: The Assam government distributed ₹120 crore under DAY-NRLM, where Chief Minister Himanta Biswa Sarma and Union Minister Shivraj Singh Chouhan launched several rural initiatives, including farmer support schemes, digital applications, and a road development plan… pic.twitter.com/f1L2WEx8Ga
— IANS (@ians_india) February 23, 2026
23 Feb 2026 06:50 PM (IST)
23 Feb 2026 06:50 PM (IST)पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हादसे के बाद रेस्क्यू में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश में लखनऊ के गोसाईगंज पुलिस स्टेशन के तहत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक प्राइवेट डबल-डेकर के कंट्रोल खोकर पलट जाने से कई लोगों के घायल होने और मौत की आशंका है। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ ही क्रेन की मदद से बस को भी रेस्क्यू कर लिया गया है।
#WATCH | Uttar Pradesh: Injuries reported and deaths feared after a private double-decker lost control and overturned on Purvanchal Expressway under Gosaiganj Police Station limits in Lucknow. Police reached the spot and rushed the injured to the hospital. pic.twitter.com/h2Kseii59C
— ANI (@ANI) February 23, 2026
23 Feb 2026 05:00 PM (IST)
23 Feb 2026 05:00 PM (IST)भारत में भेदभाव का आरोप लगाने वालों को सिंगापुर से CM योगी का जवाब
सिंगापुर में प्रवासी भारतीयों संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग आरोप लगाते हैं कि भारत में भेदभाव होता है और लोग बंटे हुए हैं, उन्हें प्रयागराज में सद्भाव के 'दर्शन' करने चाहिए। जब महाकुंभ के दौरान संगम में एक साथ 66 करोड़ भक्त पवित्र डुबकी लगाते हैं तो वहां कोई बड़ा या छोटा नहीं होता...गंगा में उनकी 'आस्था की डुबकी' से एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना सच होता दिख रहा है।
#WATCH | Singapore: At the interaction with the Indian diaspora, Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, "Those who allege that discrimination occurs in India and people are divided, should have the 'darshan' of harmony in Prayagraj. When 66 crore devotees take a holy dip… pic.twitter.com/XiDhGbBkVl
— ANI (@ANI) February 23, 2026
23 Feb 2026 04:04 PM (IST)
23 Feb 2026 04:04 PM (IST)दिवंगत रेल मंत्री मुकुल रॉय के अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़
पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में दिवंगत पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री मुकुल रॉय का पार्थिव शरीर उनके कांचरापाड़ा घटक रोड स्थित घर पर पहुंचा। उनके अंतिम दर्शन के लिए मौके पर लोगों का भारी हुजूम देखने को मिल रहा है।
North 24 Parganas, West Bengal: Late former Union Railway Minister Mukul Roy's mortal remains arrived at his Kanchrapara Ghatak Road residence pic.twitter.com/bUvKBzfeN7
— IANS (@ians_india) February 23, 2026
23 Feb 2026 02:48 PM (IST)
23 Feb 2026 02:48 PM (IST)भारत ने नागरिकों को दी ईरान छोड़ने की सलाह
ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर तेहरान और वाशिंगटन के बीच बढ़ते तनाव बढ़ गया है। इस तनाव को देखते हुए इंडियन एम्बेसी ने भारतीय नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह दी है।
— India in Iran (@India_in_Iran) February 23, 2026
23 Feb 2026 02:00 PM (IST)
23 Feb 2026 02:00 PM (IST)कोटद्वार के जिम ट्रेनर दीपक ने राहुल गांधी से की मुलाकात, कहा- ‘डरने की जरूरत नहीं’
कोटद्वार में एक दुकानदार का बचाव करने वाले जिम ट्रेनर दीपक ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। दीपक ने बताया कि राहुल गांधी ने उनकी पत्नी और परिवार से बातचीत कर भरोसा दिलाया कि उन्होंने सही काम किया है और उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी कोटद्वार आकर उनके जिम की मेंबरशिप लेंगे।
23 Feb 2026 01:33 PM (IST)
23 Feb 2026 01:33 PM (IST)सिंगापुर दौरे के पहले दिन यूपी को 6,650 करोड़ का निवेश, डेटा सेंटर समेत कई सेक्टर में समझौता
योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के पहले दिन उत्तर प्रदेश को बड़ा निवेश मिला है। यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ 6,650 करोड़ रुपये का निवेश समझौता हुआ। मुख्यमंत्री ने लखनऊ में डेटा सेंटर स्थापित करने का न्योता भी दिया। यह निवेश ग्रुप हाउसिंग, लॉजिस्टिक्स और डेटा सेंटर जैसे क्षेत्रों में किया जाएगा।
23 Feb 2026 01:02 PM (IST)
23 Feb 2026 01:02 PM (IST)दिल्ली विधानसभा को दहलाने की धमकी, स्कूलों को भी मिले बम धमकी के ईमेल
दिल्ली विधानसभा को दहलाने की धमकी मिली है। इससे पहले सुबह दिल्ली के कई स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए थे। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और मामले की जांच जारी है।
23 Feb 2026 12:04 PM (IST)
23 Feb 2026 12:04 PM (IST)अमित शाह ने आज भारत टैक्सी ड्राइवरों से की बातचीत
अमित शाह ने ‘भारत टैक्सी’ से जुड़े टैक्सी ड्राइवरों से बातचीत की। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने 5 फरवरी को दिल्ली में देश का पहला कोऑपरेटिव-आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म ‘भारत टैक्सी’ लॉन्च किया था।
23 Feb 2026 11:39 AM (IST)
23 Feb 2026 11:39 AM (IST)गिरफ्तारी हो तो भी विरोध नहीं करेंगे, सच सामने आएगा: अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि अगर पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई भी करती है, तो वे विरोध नहीं करेंगे और पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और झूठ ज्यादा समय तक टिक नहीं सकता। उनका दावा है कि वे कैमरों की निगरानी में थे और प्रयागराज में जगह-जगह लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग से सच्चाई सामने आ जाएगी।
#WATCH वाराणसी, उत्तर प्रदेश: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा, "अगर पुलिस हमें अरेस्ट करने के लिए एक्शन भी लेती है, तो भी हम उनका विरोध नहीं करेंगे। हम कोऑपरेट करेंगे। जनता सब देख रही है... झूठ आखिरकार सामने आ ही जाता है। कहानी झूठी साबित होगी, आज नहीं तो कल, कल नहीं तो… pic.twitter.com/xUJqRY78uo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 23, 2026
23 Feb 2026 10:52 AM (IST)
23 Feb 2026 10:52 AM (IST)एमके स्टालिन पूरे देश का नेतृत्व करने में सक्षम: उदयनिधि स्टालिन
तमिलनाडु के डिप्टी सीएम और डीएमके यूथ विंग के सचिव उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि एमके स्टालिन केवल तमिलनाडु ही नहीं, बल्कि पूरे देश का मार्गदर्शन करने वाले नेता हैं। उन्होंने दावा किया कि देशभर के कई विपक्षी दलों के नेता मानते हैं कि भाजपा के खिलाफ लोकतांत्रिक लड़ाई एमके स्टालिन के नेतृत्व में लड़ी जानी चाहिए।
Coimbatore, Tamil Nadu: Tamil Nadu Deputy CM and DMK Youth Wing Secretary Udhayanidhi Stalin says, "MK Stalin is a leader who guides not just Tamil Nadu but the entire country. Several opposition leaders across India believe that a democratic battle against the BJP must be led… pic.twitter.com/Vn90YPkoQY
— ANI (@ANI) February 23, 2026
23 Feb 2026 10:24 AM (IST)
23 Feb 2026 10:24 AM (IST)मुकुल रॉय के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक
पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय के निधन पर नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री ने लिखा कि मुकुल रॉय का व्यापक राजनीतिक अनुभव और समाज सेवा के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने शोक संतप्त परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी प्रकट कीं।
23 Feb 2026 09:33 AM (IST)
23 Feb 2026 09:33 AM (IST)दिल्ली के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में अब तक कुछ नहीं मिला
दिल्ली के धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड के एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को बम की धमकी वाले ईमेल मिले हैं। सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने दोनों स्कूलों में सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।
Delhi | Bomb threat emails were received at the Army Public School in Dhaula Kuan and Air Force Bal Bharti School, Lodhi Rd. Nothing has been found yet. More details awaited: Delhi Fire Service
— ANI (@ANI) February 23, 2026
23 Feb 2026 09:13 AM (IST)
23 Feb 2026 09:13 AM (IST)सिंगापुर में सीएम योगी की GIC प्रमुख लिम चाउ कियाट से मुलाकात
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर दौरे के दौरान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट कंपनी के CEO लिम चाउ कियाट और उनके प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस बैठक में उत्तर प्रदेश में दीर्घकालिक संस्थागत निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
सीएम योगी ने बताया कि प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स, इंडस्ट्रियल पार्क और सतत शहरी विकास (सस्टेनेबल अर्बन डेवलपमेंट) परियोजनाओं में निवेश के अवसरों को लेकर सकारात्मक बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशकों के लिए तेजी से उभरता हुआ पसंदीदा गंतव्य बन रहा है।
23 Feb 2026 08:34 AM (IST)
23 Feb 2026 08:34 AM (IST)तेजस फाइटर जेट रनवे से फिसला
फ्रंटलाइन एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान ब्रेक फेल होने की आशंका के चलते एक तेजस जेट रनवे से आगे फिसल गया, जिससे उसके ढांचे को नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि पायलट ने समय रहते इजेक्ट कर अपनी जान बचा ली।
23 Feb 2026 07:41 AM (IST)
23 Feb 2026 07:41 AM (IST)बंगाल के कद्दावर नेता मुकुल रॉय का निधन, निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस
मुकुल रॉय का सोमवार तड़के करीब 1:30 बजे एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। बंगाल की राजनीति में अहम रणनीतिकार माने जाने वाले मुकुल रॉय के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।
23 Feb 2026 07:08 AM (IST)
23 Feb 2026 07:08 AM (IST)जबलपुर-भोपाल NH-45 पर पुल का हिस्सा धंसा, आवागमन ठप
जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे (NH 45) पर शहपुरा-भिटौनी के बीच बना पुल का दूसरा हिस्सा रविवार को धंस गया। जबलपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर हुए इस हादसे के बाद पुल क्षतिग्रस्त हो गया और हाईवे पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया।
23 Feb 2026 07:05 AM (IST)
23 Feb 2026 07:05 AM (IST)सीएम योगी आदित्यनाथ 22-24 फरवरी तक सिंगापुर दौरे पर
योगी आदित्यनाथ 22 से 24 फरवरी 2026 तक सिंगापुर के दौरे पर हैं। इस यात्रा को निवेश, उद्योग और द्विपक्षीय सहयोग के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
#WATCH | Singapore: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath is on a visit to Singapore from 22 to 24 February, 2026.
(Visuals from the country.) pic.twitter.com/M0d2YrNNdr
— ANI (@ANI) February 22, 2026
Aaj ki taaja khabar 23rd february 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विधानसभा चुनाव 2026: असम से केरल तक वोटरों का भारी उत्साह, क्या शुरुआती रुझान बदल देंगे सत्ता का समीकरण?
Apr 09, 2026 | 10:31 AMदिल्ली ब्यूरोक्रेसी में भारी उलटफेर, देर रात जारी हुई लंबी ट्रांसफर लिस्ट, कई दिग्गज अफसरों की बदली जिम्मेदारी
Apr 09, 2026 | 10:29 AMMukesh Khanna Reaction: मुकेश खन्ना का फूटा गुस्सा, समय रैना पर किया तीखा हमला, बोले- गधे पर बैठने लायक है…
Apr 09, 2026 | 10:25 AMMuse Spark: Meta ने लॉन्च किया धांसू AI, अब मैसेज लिखना होगा सुपर फास्ट
Apr 09, 2026 | 10:24 AMनागपुर में सिविल लाइंस के सिर्फ 3 लॉन वैध, बाकी सब ‘अवैध’! कोर्ट की फटकार से अधिकारियों में हड़कंप
Apr 09, 2026 | 10:23 AMGold-Silver Price: फिर फिसला गोल्ड-सिल्वर, जानिए क्या है वो तीन कारण जिसके चलते ढहा सोने का किला
Apr 09, 2026 | 10:19 AMअब तक 53 आज होगा फैसला, क्या बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार की राह आसान करेगी कांग्रेस?
Apr 09, 2026 | 10:18 AMवीडियो गैलरी

ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM














