गौतम गंभीर और अजीत अगरकर की मेहरबानी! सिर्फ हर्षित राणा ही नहीं, ये 3 खिलाड़ी भी हैं खास

Gautam Gambhir: गौतम गंभीर इन दिनों टीम इंडिया में बड़े बदलाव कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए नई टीम घोषित हुई जिसमें कुछ खिलाड़ियों को मौका मिला, जबकि कई अनुभवी खिलाड़ी बाहर हो गए।
गौतम गंभीर और अजीत अगरकर की मेहरबानी! सिर्फ हर्षित राणा ही नहीं, ये 3 खिलाड़ी भी हैं खास
गौतम गंभीर और अर्शदीप सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Indian Cricket Team for Australia Tour: भारतीय क्रिकेट टीम में गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद कई नए चेहरों को लगातार मौका मिल रहा है। इनमें सबसे चर्चित नाम हर्षित राणा का है, जो इस समय टीम इंडिया के हर प्रारूप में नजर आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भी हर्षित को टीम में शामिल किया गया है।

इससे पहले वे इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज का भी हिस्सा थे। हाल ही में यूएई में आयोजित एशिया कप 2025 में भी हर्षित भारतीय टीम का अहम हिस्सा रहे थे। यह दिखाता है कि टीम प्रबंधन उन पर भरोसा जता रहा है और उन्हें सभी फॉर्मेट में परखने का मन बना चुका है।

गंभीर-अगरकर के ये भी हैं खास

गौतम गंभीर और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम का चयन करते हुए कुछ और खिलाड़ियों पर भी भरोसा जताया है। इनमें अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। इन तीनों को वनडे और टी-20 दोनों सीरीज में जगह मिली है। अक्षर पटेल को रवींद्र जडेजा की जगह टीम में शामिल किया गया है, क्योंकि जडेजा ऑस्ट्रेलिया सीरीज से आराम पर हैं। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के कारण एक बार फिर मौका दिया गया है, जबकि अर्शदीप को हालिया टी-20 प्रदर्शन का इनाम मिला है।

19 अक्टूबर से शुरु होगी वनडे सीरीज

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 19 अक्टूबर से शुरू होगी। पहला मैच पर्थ में खेला जाएगा, जबकि दूसरा वनडे 23 अक्टूबर को एडिलेड में होगा। तीसरा और आखिरी मुकाबला 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा। इसके बाद पांच मैचों की टी-20 सीरीज भी खेली जाएगी। यह सीरीज भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इससे टीम को आने वाले बड़े टूर्नामेंटों से पहले संयोजन मजबूत करने का मौका मिलेगा।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे और टी20 का स्क्वॉड

वनडे सीरीज: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा और ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।

टी20 सीरीज: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/बल्लेबाज), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर/बल्लेबाज), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर।

Navbharat Live
navbharatlive.com