-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cheteshwar Pujara Said That He Is Ready To Play In The England Series
IND vs ENG: पुजारा ने BCCI को सुनाई खरी-खोटी, बोले- अगर मैं रहता तो BGT में भारत की जीत थी पक्की
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भी अपने विचार व्यक्त किए हैं। गौरतलब है कि पुजारा लंबे वक्त से भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं। चूकि अब भारतीय टीम इंग्लैंड का दौरा भी करना है। इस दौरान भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ

File Photo
नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: हांलाकि अभी भारतीय टीम हर तरफ चैंपियन ट्रॉफी 2025 के जीत के बाद से तारीफ हो रही है। लेकिन इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली गई बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी। इसके पीछे का कारण भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप होना था। इस सीरीज में साफ देखा जा रहा था कि भारतीय बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियन गेंदबाजों के आगे घुटने टेक रहे थे। यही कारण रहा है इस टेस्ट सीरीज को भारत 3-1 के बड़े अंतर से हार गया था। इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों की जमकर आलोचना हुई थी।
अब इसको लेकर टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भी अपने विचार व्यक्त किए हैं। गौरतलब है कि पुजारा लंबे वक्त से भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं। चूकि अब भारतीय टीम इंग्लैंड का दौरा भी करना है। इस दौरान भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। ऐसे में पुजारा ने भारतीय क्रिकेट के सेलेक्टर्स को ध्यान में रखते हुए अपनी बात कही है।
अगर मौका मिले तो मैं खेलूंगा- चेतेश्वर पुजारा
एक इंटरव्यू के दौरान जब चेतेश्वर पुजारा से जब टीम में उनकी वापसी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि, “हां, बिल्कुल। एक क्रिकेटर के रूप में कोई भी हमेशा भारतीय टीम से खेलना पसंद करेगा। मैं अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा हूं। अगर टीम को मेरी जरूरत होगी, तो मैं तैयार हूं। मैं पिछले कुछ सालों से काउंटी क्रिकेट खेल रहा हूं और घरेलू क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं। अगर मुझे मौका मिलता है तो मैं दोनों हाथों से उसे लपकने के लिए तैयार रहूंगा।”
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG 1st ODI: रोहित-विराट फ्लॉप, 80 रन पर कप्तान गिल को छोड़ना पड़ा मैदान, संकट में फंसी टीम इंडिया
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगा इंग्लैंड, RO-KO की वापसी, इस धुंरधर को नहीं मिली टीम में जगह
IND W Vs ENG W: लॉर्ड्स में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक टेस्ट में इंग्लैंड को 270 रनों से दी मात
BGT में होता तो यकीनन भारत जीत जाता- चेतेश्वर पुजारा
इसके अलावा पूजारा ने कहा कि “मैं बहुत आत्मविश्वास से भरा था। अगर मैं टीम में होता, तो हम टेस्ट सीरीज जीतने की हैट्रीक पूरी कर सकते थे। मैं इसे नकार नहीं सकता हूं।” गौरतलब है कि पुजारा ने लास्ट बार साल 2023 में भारत के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में ऑस्टेलिया के खिलाफ खेला था। इसके बाद पिछले साल खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में उनके खेलने की संभावना थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। लेकिन अब पुजारा ने साफ-साफ शब्दों में कह दिया है कि यदि इस सीरीज में वो भारतीय टीम में होते तो भारत सीरीज जीत सकता था।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024 में हार के बाद रोहित शर्मा और गौतम गंभीर के लिए अब अगली चुनौती इंग्लैंड सीरीज होगी। ऐसे में पुजारा का ये संकेत चयनकर्ताओं के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कुछ दिनों बाद ही भारत और इंग्लैंड की पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए चयन किया जाएगा। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या चेतेश्वर पुजारा की ये बाद चयनकर्ताओं को लुभा पाएगी या नहीं।
Cheteshwar pujara said that he is ready to play in the england series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Gold-Silver Rate: बाजार खुलते ही सोने-चांदी के भाव गिरे, गोल्ड 141471 और चांदी 222266 पर आई, जानें ताजा भाव
Jul 15, 2026 | 11:05 AMदेर रात CM फडणवीस से मिलने पहुंचे शरद पवार के नेता जयंत पाटिल! महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
Jul 15, 2026 | 11:03 AMश्रीकांत शिंदे बनेंगे मोदी सरकार में मंत्री! एकनाथ शिंदे गुट को मिलेंगे 2 बड़े पद, जानें और किसे मिलेगा मौका
Jul 15, 2026 | 11:03 AMKSBKBT Spoiler: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में बड़ा ट्विस्ट, नकुल-वैष्णवी की सीक्रेट वेडिंग का बना प्लान
Jul 15, 2026 | 10:50 AM15 जुलाई का इतिहास: आज ही के दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू को भारत रत्न देने का हुआ था ऐलान
Jul 15, 2026 | 10:48 AMबांकीपुर उपचुनाव: पहले गिरफ्तारी और अब पत्ता साफ, क्यों खारिज हुआ तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी का पर्चा?
Jul 15, 2026 | 10:40 AMन्याय की आस लेकर विधायक के बंगले पहुंचा नाबालिग, बोला- ‘पिता ने मां को मार डाला, पुलिस नहीं कर रही जांच’
Jul 15, 2026 | 10:37 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














