-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- T20 World Cup 2026 Rinku Singh Family Emergency India Vs Zimbabwe Super 8 Update
T20 World Cup के बीच टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ा साथ, अचानक जाना पड़ा घर
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
T20 WC 2026: टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे मुकाबले से पहले रिंकू सिंह टीम से अलग हो गए हैं। पारिवारिक कारणों के चलते वह सुपर आठ के अगले मैच में नहीं खेल पाएं, ऐसी संभावना जताई जा रही है।

रिंकू सिंह और कप्तान सूर्यकुमार यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
Rinku Singh gets back to Home: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पारिवारिक आपात स्थिति के कारण अचानक घर लौट गए हैं। ऐसे में 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मुकाबले में उनका खेलना मुश्किल माना जा रहा है। उनकी अनुपस्थिति में संजू सैमसन या किसी अन्य खिलाड़ी को मौका मिल सकता है। इससे पहले सुपर आठ के पहले मैच में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार झेलनी पड़ी थी।
फैमिली इमरजेंसी के कारण लौटे रिंकू सिंह
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार रिंकू सिंह 24 फरवरी को साउथ अफ्रीका के मैच से पहले ही टीम छोड़कर घर लौट गए थे। उन्होंने चेन्नई में आयोजित अभ्यास सत्र में भी हिस्सा नहीं लिया। इससे लगभग साफ है कि वह जिम्बाब्वे के खिलाफ अगले मुकाबले में उपलब्ध नहीं रहेंगे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वह टीम से दोबारा कब जुड़ पाएंगे। रिंकू अब तक इस विश्व कप में हर मैच का हिस्सा रहे थे, लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा।
#BREAKINGNEWS
Rinku Singh has gone back home for family emergency. He is not attending the practice session today.#INDvZIM #T20WC — Kushan Sarkar (@kushansarkar) February 24, 2026
वर्ल्ड कप में नहीं चला रिंकू का बल्ला
रिंकू सिंह को पांचों मैचों में खेलने का अवसर मिला, मगर वह कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके। इस टूर्नामेंट में उनका सर्वोच्च स्कोर 11 रन रहा। उनके स्कोर 6, 1, 11 नाबाद, 6 नाबाद और 0 रहे हैं। उन्हें हर मुकाबले में बल्लेबाजी का मौका मिला, लेकिन वह टीम को मजबूत स्थिति में नहीं पहुंचा पाए। लगातार साधारण प्रदर्शन के कारण उनकी जगह को लेकर पहले से ही सवाल उठ रहे थे। अब जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में उनकी गैरमौजूदगी चयनकर्ताओं के लिए संयोजन बदलने का अवसर भी हो सकती है।
परिवार के लिए रिंकू सिंह का प्यार
रिंकू सिंह अपने परिवार के लिए बेहद सजग माने जाते हैं। अक्सर उन्हें अपने परिवार की केयर करते व उनके साथ वक्त बिताते देखा गया है। आज से करीब एक साल पहले यानी 2025 की शुरुआत में रिंकू सिंह ने अपने पापा पर प्यार लुटाते हुए उन्हें लाखों की बाइक गिफ्ट में दी थी। उस वक्त उनके पापा का बाइक चलाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था। तब सोशल मीडिया यूजर्स ने रिंकू सिंह को ‘फैमली मैन’ बताया था। वहीं, अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच वो फैमली इमरजेंसी के चलते वापस घर लौट आए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज
BCCI का बड़ा ऐलान: दिसंबर में नेपाल दौरे पर जाएगी इंडिया A, 3 मैचों की टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
सैमसन जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज से बाहर, सूर्यवंशी को लगातार तीसरी सीरीज में मौका, रिंकू सिंह-मयंक यादव की वापसी
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने अपने पिता को 3.19 लाख रुपए की बाइक गिफ्ट की, देखें वीडियो…#rinkusingh #fatherlove #father #trending #viral pic.twitter.com/DLcmXzOF62 — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) February 24, 2026
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के लिए ये जरूरी था…SA से मिली करारी हार के बाद रवी शास्त्री ने टीम के लिए ऐसा क्यों कहा?
सेमीफाइनल की राह हुई चुनौतीपूर्ण
ग्रुप चरण में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने लगातार चार जीत दर्ज कर सुपर आठ में जगह बनाई थी। हालांकि सुपर आठ के पहले ही मुकाबले में साउथ अफ्रीका से मिली 76 रन की हार ने समीकरण बदल दिए। अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को अपने बचे दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे। जिम्बाब्वे के बाद टीम का सामना वेस्टइंडीज से होगा। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका को भी अपने अगले मुकाबले जीतने होंगे। ऐसे हालात में टीम इंडिया के लिए हर मैच करो या मरो जैसा बन चुका है और अब सभी की नजर अगले मुकाबले पर टिकी रहेगी।
T20 world cup 2026 rinku singh family emergency india vs zimbabwe super 8 update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMAIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
Jul 14, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














