-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ben Stokes Statement Wants To Become England Head Coach After Retirement
Ben Stokes Statement: बेन स्टोक्स ने कर दिया बड़ा ऐलान, संन्यास के बाद निभाना चाहते हैं यह अहम जिम्मेदारी
- Written By: सृष्टि मौर्य
Ben Stokes Coaching Statement: इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने अपने संन्यास के बाद की योजनाओं का खुलासा करते हुए भविष्य में इंग्लैंड टीम का मुख्य कोच बनने की इच्छा जताई है।

बेन स्टोक्स (सोर्स- सोशल मीडिया)
Ben Stokes Plans To Become England Head Coach: इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने अपने क्रिकेट करियर के बाद की योजनाओं का खुलासा करते हुए कहा है कि वो भविष्य में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बनना चाहते हैं। स्टोक्स ने बताया कि वह अभी से लेवल-3 कोचिंग क्वालिफिकेशन पूरा कर रहे हैं ताकि संन्यास के बाद बिना किसी देरी के कोचिंग की भूमिका निभा सकें। इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड की टेस्ट कप्तानी को लेकर भी बड़ा बयान दिया और हैरी ब्रूक को कप्तान नहीं बनाए जाने पर सवाल उठाए, हालांकि जो रूट को इस जिम्मेदारी के लिए अपना समर्थन भी दिया।
स्टोक्स ने पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। इसके बाद से वो घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं और साथ ही कोचिंग की पढ़ाई भी पूरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो लंबे समय तक क्रिकेट से जुड़े रहना चाहते हैं और कोचिंग ही उनका अगला लक्ष्य है।
क्या बोले बेन स्टोक्स?
स्टोक्स ने कहा, ‘मैं अभी खेलते हुए अपना लेवल-3 कोचिंग कोर्स कर रहा हूं क्योंकि जब मेरा खेलने का करियर खत्म होगा, तब मैं चाहता हूं कि मेरी सारी कोचिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी हो। मुझे पता है कि मैं आगे क्या करना चाहता हूं। मैं कोच बनना चाहता हूं और अगर एक दिन इंग्लैंड टीम का कोच बनने का मौका मिला तो मुझे बेहद खुशी होगी। मुझे नेतृत्व की भूमिका निभाना हमेशा पसंद रहा है, चाहे मैदान पर हो या मैदान के बाहर।’
सम्बंधित ख़बरें
SL vs IND Test Series: श्रीलंका रवाना होने के बाद क्या होगा टीम इंडिया का शेड्यूल? देखें पूरी स्क्वाड
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, खराब बल्लेबाजी के बीच विदेशी दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Commonwealth Games 2026 में तिरंगा लहराने के बाद पैरा खिलाड़ियों का नया मिशन, अब एशियन गेम्स पर नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से लौटे भारतीय बॉक्सरों का भव्य स्वागत, एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों से गूंजा माहौल
जो रूट पर उठाए सवाल
स्टोक्स के संन्यास के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने हैरी ब्रूक की जगह जो रूट को टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी। ब्रूक उस समय टीम के उपकप्तान थे और माना जा रहा था कि कप्तानी उन्हें मिलेगी। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में स्टोक्स की गैरमौजूदगी में जो रूट ने टीम की कमान संभाली थी और बाद में उन्हें स्थायी कप्तान नियुक्त कर दिया गया।
बेन स्टोक्स ने स्वीकार किया कि उन्हें उम्मीद थी कि कप्तानी हैरी ब्रूक को मिलेगी। उन्होंने कहा कि वो बोर्ड के फैसले को समझते हैं, लेकिन इससे ब्रूक को गलत संदेश गया। उन्होंने कहा, ‘अगर आपको लगता है कि कोई खिलाड़ी अच्छा कप्तान या लीडर बन सकता है तो उसे जिम्मेदारी देनी चाहिए। मैं फैसला समझता हूं, लेकिन मुझे लगा कि इससे ब्रूक को क्या संदेश जाएगा? वो उपकप्तान है, कप्तान उपलब्ध नहीं है, फिर भी उसे कप्तान नहीं बनाया गया। ये थोड़ा हैरान करने वाला था।’
जो हमेशा टीम को खुद से पहले रखता है – स्टोक्स
जो रूट इससे पहले 2017 से 2022 तक इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कप्तानी कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में इंग्लैंड ने 65 टेस्ट मैचों में 27 जीत दर्ज की थी। अब वो दूसरी बार टेस्ट टीम की कमान संभालेंगे। इस दौरान उनके साथ स्टीफन फ्लेमिंग टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच होंगे।
यह भी पढ़ें- SL vs IND Test Series: श्रीलंका रवाना होने के बाद क्या होगा टीम इंडिया का शेड्यूल? देखें पूरी स्क्वाड
हालांकि स्टोक्स ने जो रूट की कप्तानी का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ इस बात की चिंता है कि कप्तानी का दबाव दोबारा उनके प्रदर्शन पर असर न डाले। उन्होंने कहा, ‘जो हमेशा टीम को खुद से पहले रखता है। यही मेरी सबसे बड़ी चिंता है क्योंकि मैंने पिछली बार कप्तानी के दौरान उन पर दबाव देखा है। मैं नहीं चाहता कि उनके साथ फिर वैसा हो, क्योंकि मैं उनकी बहुत परवाह करता हूं। लेकिन मैं उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वो सफल होंगे।’
Ben stokes statement wants to become england head coach after retirement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ben Stokes Statement: बेन स्टोक्स ने कर दिया बड़ा ऐलान, संन्यास के बाद निभाना चाहते हैं यह अहम जिम्मेदारी
Aug 04, 2026 | 02:33 PMरूस के दो बड़े शहरों में यूक्रेन का ड्रोन हमला, धू-धूकर जली रिफाइनरी और वेयरहाउस; 5 लोगों की मौत
Aug 04, 2026 | 02:26 PMपीएम मोदी का जादू हुआ खत्म, जनता ने शुरू किया नकारना, दतिया-बांकीपुर उपचुनाव पर संजय राउत का हमला
Aug 04, 2026 | 02:19 PMवर्धा के 14 देवस्थानों को मिला ‘क’ वर्ग का दर्जा, पालकमंत्री पंकज भोयर की अध्यक्षता में बड़ा निर्णय
Aug 04, 2026 | 02:15 PMFasting Workout: व्रत के दौरान जिम जाना सही है या नहीं? जानें एक्सपर्ट्स की सलाह और किन बातों का रखें ध्यान
Aug 04, 2026 | 02:14 PMCSMT स्टेशन हुआ और स्मार्ट: डिस्प्ले बोर्ड पर एक साथ दिखेगी 12 ट्रेनों की रियल-टाइम जानकारी
Aug 04, 2026 | 02:08 PMDabur Products Ban:100% शुद्धता का दावा पड़ा भारी FSSAI ने डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी, जानिए क्यों?
Aug 04, 2026 | 02:04 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














