-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Zaheer Khan Co Owner Lanka Premier League Jaffna Kings
क्रिकेट के बाद अब टीम के मालिकाना हक में जहीर खान की एंट्री, LPL की इस फ्रेंचाइजी के सह-मालिक बने
- Written By: सृष्टि मौर्य
Zaheer Khan LPL: भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान लंका प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी जाफना किंग्स के सह-मालिक बन गए हैं। जानिए क्रिकेट मैदान के बाद अब बिजनेस में उनकी इस नई पारी की पूरी कहानी।

जहीर खान (सोर्स- सोशल मीडिया)
Zaheer Khan LPL Team Co Owner Jaffna Kings: भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान लंका प्रीमियर लीग (LPL) की फ्रेंचाइजी जाफना किंग्स के सह-मालिक बन गए हैं। स्टॉकहोम स्थित स्पोर्ट्स ओनरशिप ग्रुप एंकर स्पोर्ट्स AB, जिसके सह-मालिक जहीर खान और उद्योगपति नागेंद्र सिद्धौताम हैं, ने जाफना किंग्स को खरीदा है। इसके बाद टीम का नाम एंकर जाफना किंग्स रखा गया है। एंकर स्पोर्ट्स एबी के इस कदम से जाफना टीम एक बार फिर व्यवस्थित प्रबंधन के तहत लौट आई है।
23 जुलाई से ये टीम श्रीलंका क्रिकेट (SLC) और एलपीएल के अधिकारधारक इनोवेशन प्रोडक्शन ग्रुप (IPG) के आपातकालीन नियंत्रण में थी। पिछले मालिकों का अनुबंध समाप्त होने के बाद बोर्ड ने टीम का संचालन अपने हाथ में ले लिया था। अब इस खरीदी के साथ जाफना फ्रेंचाइजी एंकर स्पोर्ट्स के वैश्विक मल्टी-क्लब नेटवर्क का हिस्सा बन गई है।
जाफना किंग्स का नया नेटवर्क
आईपीजी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि एंकर स्पोर्ट्स का अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो लगातार बढ़ रहा है। कंपनी पहले से ही यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग में एंटवर्प एंकर्स और कनाडा की सुपर60 लीग में वैंकूवर एंकर्स की पुरुष और महिला टीमों की मालिक है। अब जाफना किंग्स भी इस नेटवर्क में शामिल हो गई है। ये बदलाव उस समय आया है जब जाफना की पिछली मालिक कंपनी स्पोर्ट्स कम्यून का अनुबंध दो सप्ताह पहले ही समाप्त कर दिया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
Happy Birthday Venkatesh Prasad: टेनिस बॉल से टीम इंडिया तक, जानिए 90 के दशक के स्टार पेसर की अनसुनी कहानी
रिटायरमेंट के बाद पूर्व क्रिकेटरों को BCCI से कितनी मिलती है पेंशन? जानिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड का नियम
Ben Stokes Statement: बेन स्टोक्स ने कर दिया बड़ा ऐलान, संन्यास के बाद निभाना चाहते हैं यह अहम जिम्मेदारी
SL vs IND Test Series: श्रीलंका रवाना होने के बाद क्या होगा टीम इंडिया का शेड्यूल? देखें पूरी स्क्वाड
ये कंपनी पूर्व भारतीय अंडर-19 क्रिकेटर मंजोत कालरा और कारोबारी मयंक गोयल की सह-मालिकाना कंपनी थी। कालरा को 16 जुलाई को मैच फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं, जबकि मयंक गोयल का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।
बकाया भुगतान पूरे न करना बना वजह
स्पोर्ट्स कम्यून ने मई 2026 में टीम की जिम्मेदारी संभाली थी। इससे पहले 2021 से 2025 तक ये फ्रेंचाइजी लाइका ग्रुप के पास थी। वहीं, एलपीएल के पहले सीजन में टीम का स्वामित्व अर्नोल्ड आनंदन और राहुल सूद के नेतृत्व वाले समूह के पास था।
जाफना फ्रेंचाइजी के लगभग सभी पुराने मालिकों का बकाया भुगतान पूरे न कर पाने की वजह से खत्म हुआ। मंजोत कालरा की गिरफ्तारी के बाद एसएलसी और आईपीजी को टीम के संचालन के लिए आपातकालीन फंड जारी करना पड़ा और पूरे सीजन के दौरान टीम का प्रबंधन अपने हाथ में लेना पड़ा।
LPL इतिहास की सफल फ्रेंचाइजी
ऑफ-फील्ड विवादों के बावजूद जाफना किंग्स का प्रदर्शन मैदान पर शानदार रहा है। ये टीम एलपीएल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मानी जाती है और अब तक खेले गए पांच पूरे सीजन में से चार बार चैंपियन बन चुकी है। मौजूदा सीजन में भी टीम ने लीग चरण में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई है।
एंकर स्पोर्ट्स एबी के सह-मालिक नागेंद्र सिद्धौताम ने कहा कि श्रीलंका की क्रिकेट विरासत काफी समृद्ध है और एलपीएल ने कम समय में खुद को एक प्रतिस्पर्धी और बेहतरीन लीग के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि एंकर जाफना किंग्स उनके वैश्विक नेटवर्क का अहम हिस्सा होगी, जहां स्थानीय पहचान के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टीम को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि उनका समूह टीम और लीग, दोनों के विकास में अहम योगदान देगा।
यह भी पढ़ें- Happy Birthday Venkatesh Prasad: टेनिस बॉल से टीम इंडिया तक, जानिए 90 के दशक के स्टार पेसर की अनसुनी कहानी
जहीर खान ने क्या कहा?
जहीर खान ने इस खरीदी पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा श्रीलंका के गेंदबाजों की प्रतिभा, विविधता और कौशल की सराहना की है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका में खेलने की उनकी कई यादें जुड़ी हैं और अब एक फ्रेंचाइजी मालिक के तौर पर श्रीलंकाई क्रिकेट का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद खास अनुभव होगा। उन्होंने कहा कि वो एंकर जाफना किंग्स के साथ नई शुरुआत को लेकर उत्साहित हैं।
एलपीएल टूर्नामेंट डायरेक्टर समंथा डोडनवेला ने कहा कि जहीर खान जैसे दिग्गज खिलाड़ी का लीग से जुड़ना एलपीएल के लिए बड़ी उपलब्धि है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से श्रीलंका के युवा खिलाड़ियों को मैदान के अंदर और बाहर काफी फायदा मिलेगा और इससे लीग को भी नई मजबूती मिलेगी।
Zaheer khan co owner lanka premier league jaffna kings
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्रिकेट के बाद अब टीम के मालिकाना हक में जहीर खान की एंट्री, LPL की इस फ्रेंचाइजी के सह-मालिक बने
Aug 05, 2026 | 07:59 AMUPPSC ने UP PET और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई बड़ी भर्ती परीक्षाओं की तारीखें जारी की, देखें पूरी लिस्ट
Aug 05, 2026 | 07:57 AMछत्रपति संभाजीनगर में सोना बचत योजना के नाम पर ग्राहक से 23 लाख का धोखाधड़ी, मालिक और कर्मचारी पर हुआ FIR
Aug 05, 2026 | 07:56 AMएमपी में कमजोर पड़ा मानसून: 18% कम हुई बारिश, 43 जिले औसत से पीछे, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Aug 05, 2026 | 07:54 AMअभिजीत दिपके और सौरव दास पर POCSO के तहत कार्रवाई की मांग, फंडिंग पर उठे बड़े सवाल, बंगाल में जीरो FIR दर्ज
Aug 05, 2026 | 07:53 AMसोशल मीडिया का खतरनाक जाल: 12वीं की छात्रा को बनाया बंधक, सर्विलांस की मदद से नागपुर पुलिस ने ऐसे कराया मुक्त
Aug 05, 2026 | 07:50 AMSpider-Man Brand New Day Collection Day 6: कमाई की रफ्तार बरकरार, छठे दिन भी फिल्म ने किया धमाका
Aug 05, 2026 | 07:49 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














