-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Badminton Player Pv Sindhu At Tirupati Balaji Temple With Her Husband After Marriage
बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु शादी के बाद पति संग पहुंचीं तिरुपति बालाजी मंदिर, भगवान वेंकटेश्वर किया दर्शन
- Written By: स्नेहा मौर्या
ओलंपिक्स में 2 बार पदक जीतने वाली भारतीय महिला पीवी सिंधु पति वेंकट दत्ता साई संग तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंची हैं और उन्होंने वहां भगवान वेकेंट वेंकटेश्वर का दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

पीवी सिंधु पति संग पहुंचीं तिरुपति बालाजी मंदिर(फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
तिरुमाला: ओलंपिक्स में 2 बार पदक जीतने वाली भारतीय महिला शटलर पीवी सिंधु अपने पति वेंकट दत्ता साई संग आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचीं। जहां उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना की। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें वह बारिश के बीच में पति संग मंदिर जाती नजर आ रही हैं।
उदयपुर में पीवी सिंधु और वेंकट दत्ता ने रचाई शादी
दरअसल, पीवी सिंधु और वेंकट दत्ता साई ने बीते रविवार को उदयपुर के एक आलीशान रिसॉर्ट में शादी रचाई। इसके बाद मंगलवार को हैदराबाद में उनका भव्य स्वागत किया गया। हाल ही में सिंधु ने लखनऊ में सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में चीन की वू लुओ यू को हराकर बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) वर्ल्ड टूर के दो साल समाप्त किए हैं। 47 मिनट तक चले खिताबी मुकाबले में सिंधु ने लुओ यू को दो सीधे गेमों में 21-14, 21-16 से हराया।
#WATCH | Tirumala, Andhra Pradesh | Badminton Player PV Sindhu, along with her husband businessman Venkata Datta Sai, offer prayers to Lord Venkateswara at Tirumala. pic.twitter.com/geqo3c5ft4 — ANI (@ANI) December 27, 2024
बता दें, जुलाई 2022 में सिंगापुर ओपन खिताब के बाद सिंधु का यह पहला बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब था, जो कि बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 टूर्नामेंट था। जबकि सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल, जो कि बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 टूर्नामेंट है। 2023 और इस साल वह स्पेन मास्टर्स और मलेशिया मास्टर्स के फाइनल में पहुंची थीं, लेकिन खिताब जीतने में नाकाम रहीं।
पीवी सिंधु ने कई मुकाम किया हासिल
इससे पहले 2016 के रियो ओलंपिक में, वह ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं। उन्होंने स्पेन की कैरोलिना मारिन के खिलाफ एक कड़े मुकाबले के बाद रजत पदक जीता। इसके बाद 2020 के टोक्यो ओलंपिक में भी इतिहास रचा। जहां उन्होंने कांस्य पदक जीता, और दो ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। सिंधु की उपलब्धियों ने बैडमिंटन में एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में उनकी स्थिति को मजबूत किया है, जिसने भारत और दुनिया भर में अनगिनत युवा एथलीटों को प्रेरित किया है।
सम्बंधित ख़बरें
तिरुपति घी मिलावट केस में ईडी का बड़ा एक्शन, 15 ठिकानों पर छापेमारी
Indonesia Open 2026: पीवी सिंधु और अर्जुन-हरिहरन की धमाकेदार शुरुआत, पहले दौर का मैच जीतकर आगे बढ़े
Singapore Open: पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, सात्विक-चिराग, तनीषा-ध्रुव ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई
Thailand Open: पीवी सिंधु और श्रीकांत का धमाकेदार आगाज, पहले ही दौर में विरोधियों को दी मात
खेल जगत से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
वेंकट दत्ता करियर
आपको बता दें, वेंकट एक आईटी स्पेशलिस्ट हैं, जो वित्तीय क्षेत्र से जुड़े सॉल्यूशंस बनाने में माहिर हैं। खास बात ये भी है कि वेंकट सिर्फ आईटी इंडस्ट्री में ही नहीं, बल्कि खेल जगत में भी अपनी अहम छाप छोड़ी है। उन्होंने JSW कंपनी के साथ काम करते हुए आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के ऑपरेशंस की जिम्मेदारी को भी काफी अच्छे हैंडल किया था।
Badminton player pv sindhu at tirupati balaji temple with her husband after marriage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर मनपा के अधिकार में आएगी 8.78 लाख वर्गफुट खुली जमीन, सातारा-देवलाई का राजस्व रिकॉर्ड बदलेगा
Jul 09, 2026 | 08:49 PMप्रभास ने याद किए ट्रेनिंग के दिन, बताया कैसे राजामौली ने परफेक्ट बाहुबली बनने के लिए करवाई थी कड़ी तैयारी
Jul 09, 2026 | 08:46 PM‘अवार्ड-जीवी’ ले रहे यूरेनियम डील का क्रेडिट, कांग्रेस का PM मोदी पर हमला; कहा- BJP ने समझौते का किया था विरोध
Jul 09, 2026 | 08:44 PMइतिहास से लेकर आज के भारत तक… स्मृति ईरानी ने गिनाए देश की महिलाओं के सबसे बड़े अधिकार
Jul 09, 2026 | 08:39 PMजीतू पटवारी के भाई को ड्रग्स के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार! DCP ने दी जानकारी; सामने आया पूरा मामला
Jul 09, 2026 | 08:39 PMKal Ka Mausam: यूपी-उत्तराखंड में आफत की बारिश! IMD ने जारी किया रेड से ऑरेंज अलर्ट
Jul 09, 2026 | 08:31 PMबिना बारिश के ताश के पत्तों की तरह ढहा महाराष्ट्र का एलिवेटेड ब्रिज! रोंगटे खड़े कर देगा यह VIDEO
Jul 09, 2026 | 08:31 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














