-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- India Open 2026 Tournament Will Start On 13 Jan Know All Details
India Open 2026 की शुरुआत 13 जनवरी से, भारतीय खिलाड़ियों के साथ दुनिया के टॉप प्लेयर्स भी लेंगे हिस्सा
- Written By: उज्जवल सिन्हा
YONEX-SUNRISE India Open 2026 की शुरुआत 13 जनवरी से इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होगा। पीवी सिंधु, चिराग शेट्टी और एचएस प्रणय समेत शीर्ष खिलाड़ी मुकाबलों के लिए उत्साहित हैं।

इंडिया ओपन 2026 (फोटो-सोशल मीडिया)
YONEX-SUNRISE India Open 2026: योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन 2026 की शुरुआत 13 जनवरी मंगलवार से होगी। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी 18 जनवरी तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगे। 2 बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि वह जीत की लय बरकरार रखेंगी।
इस टूर्नामेंट को लेकर पीवी सिंधु ने आईएएनएस से कहा, “मैं सच में बहुत खुश हूं और इंडियन ओपन का इंतजार कर रही हूं। बेशक, यह होम ग्राउंड पर है। मुझे उम्मीद है कि मैं अपना बेस्ट दूंगी। मेरा मलेशियन ओपन में सफर अच्छा रहा था। मुझे उम्मीद है कि मैं उसी मोमेंटम को बनाए रखूंगी। मुझे पिछले साल चोट लगी थी, लेकिन मैंने इससे रिकवरी कर ली है। इस खेल में कुछ दूसरी लड़कियां शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। मैंने नेशनल लेवल पर भी ऐसी महिला खिलाड़ियों को देखा है, जिनमें बहुत क्षमता है।”
इस टूर्नामेंट को लेकर चिराग शेट्टी ने किया कहा?
भारतीय बैडमिंटन स्टार चिराग शेट्टी ने कहा, “मैं योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। हमने साल 2022 में इसे जीता था। यह बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर पर हमारे लिए हमेशा एक खास इवेंट होता है, क्योंकि यह हमारा घरेलू टूर्नामेंट है। अपने घरेलू फैंस के सामने खेलना हमेशा खुशी की बात होती है। हर साल की तरह, इस बार भी हम टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का अटूट किला ढहा! पराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में रचा इतिहास, बाहर हुई दिग्गज टीम
यह भी पढ़ें: कौन है नंदनी शर्मा? जिसने WPL में रचा इतिहास, ऐसा करने वाली भारत की दूसरी महिला खिलाड़ी बनी
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी ने कहा, “मैं इस इंडिया ओपन के लिए बहुत उत्साहित हूं। यह बहुत बड़ा आयोजन होने वाला है, जैसा कि हर साल होता है। इस बार हम पिछले साल की तुलना में एक अलग स्टेडियम में खेल रहे हैं, जो बहुत बड़ा है। मुकाबले काफी चुनौतीपूर्ण होंगे। फैंस भारी तादाद में मुकाबले देखने पहुंचेंगे। टूर्नामेंट को लेकर इंतजाम बहुत अच्छे हैं। मैं इस हफ्ते के लिए बहुत उत्साहित हूं।”
इस टूर्नामेंट को लेकर काफी उत्साहित हैं एचएस प्रणय
एचएस प्रणय ने कहा, “मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं पिछले 15 वर्षों से इंडिया ओपन खेल रहा हूं। यह एक ऐसा टूर्नामेंट है जहां पूरा देश आपको सपोर्ट करता है। इसमें दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। अगले 5-6 महीनों में हमें इसी स्टेडियम में वर्ल्ड चैंपियनशिप भी खेलनी है। फैंस स्टेडियम आकर अपने चहेते खिलाड़ियों को लाइव खेलते देख सकते हैं। इस तरह के स्टेडियम में शटल काफी फ्लोट होती है। ऐसे में शुरुआती 2 राउंड बेहद मुश्किल होंगे। अगर आप शुरुआती 10-15 मिनट मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं, तो मैच आपके हाथ से निकल सकता है।” (IANS इनपुट के साथ)
India open 2026 tournament will start on 13 jan know all details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PM‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














