-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Snake Bite Risk Rain Forest Department Appeal Bhandara
भंडारा में घरों तक पहुंच रहे सांप, वन विभाग ने 1926 पर सूचना देने की सलाह दी
- Written By: केतकी मोडक
Bhandara Forest News: भंडारा जिले में बारिश के कारण सर्पदंश की घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। वन विभाग ने नागरिकों से सांप को पकड़ने या मारने का प्रयास न करने और तुरंत हेलो फॉरेस्ट नंबर 1926 पर सूचना दे।

सांप की तस्वीर (सोर्स- फोटो नवभारत)
Bhandara Snake Bite Risk: भंडारा जिले में बारिश का मौसम शुरू होते ही सर्पदंश की घटनाओं का खतरा काफी बढ़ गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण सांपों के बिलों में पानी भर जाता है, जिससे वे सुरक्षित स्थान की तलाश में बस्तियों, घरों और रिहायशी कॉलोनियों की ओर निकल आते हैं। ऐसी स्थिति में, अनजाने में इंसानों के संपर्क में आने से सर्पदंश की घटनाएं होने की आशंका बढ़ जाती है। अब केवल खेतों और जंगलों में ही नहीं, बल्कि शहरी और ग्रामीण रिहायशी क्षेत्रों में भी सांप अक्सर दिखाई देने लगे हैं।
इसे देखते हुए वन विभाग ने नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग का कहना है कि घर या आसपास कहीं भी सांप दिखाई देने पर उसे खुद पकड़ने या मारने का प्रयास कतई न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत ‘हैलो फॉरेस्ट’ के टोल फ्री क्रमांक 1926 पर सूचना दें, ताकि वन विभाग का प्रशिक्षित रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचकर सुरक्षित तरीके से सांप का रेस्क्यू कर सके।
साफ-सफाई पर ध्यान दें
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे विशेषकर बच्चों पर कड़ी नजर रखें। इसके साथ ही घर के आसपास पूरी साफ-सफाई बनाए रखने, झाड़ियों और जमा कचरे को तुरंत हटाने तथा रात के समय बाहर निकलते वक्त अनिवार्य रूप से टॉर्च का उपयोग करने की सलाह भी दी गई है। विभाग का मानना है कि थोड़ी सी सतर्कता बरतकर सर्पदंश जैसी गंभीर घटनाओं से काफी हद तक बचा जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में किसान कर्जमाफी पर बड़ा अपडेट, पहली सूची इस दिन होगी जारी, CM देवेंद्र फडणवीस ने किया ऐलान
दहिसर-मीरा रोड मेट्रो-9 दुर्घटना: गर्म डामर से झुलसा बाइक सवार; MMRDA ने ठेकेदार पर ठोका 15 लाख का जुर्माना
मंचर में दूध मिलावट मामला: रमेश येवले की केंद्र तक जाने की चेतावनी; 13 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Yavatmal News: मारेगांव के जलका पीएमश्री स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी, अभिभावकों का अनोखा विरोध
टोल फ्री 1926 से तुरंत कार्रवाई: मेंढे
सहायक वन संरक्षक (साकोली) संजय मेंढे ने कहा है कि “कुछ सांप वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत शेड्यूल (अनुसूची) श्रेणी में आते हैं। इसके अलावा, सांप हमारी खाद्य श्रृंखला (फूड चेन) का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इसलिए सांप को मारे बिना नजदीकी वन विभाग या ‘हैलो फॉरेस्ट’ के टोल फ्री क्रमांक 1926 पर संपर्क करें।”
उन्होंने बताया कि संपर्क करते ही वन विभाग द्वारा घटनास्थल पर तुरंत टीम भेजी जाती है और शिकायतकर्ता के मोबाइल नंबर पर एक शिकायत क्रमांक (कंप्लेंट नंबर) भी भेजा जाता है। उप वन संरक्षक संजय मेंढे ने यह भी स्पष्ट किया कि बरसात के दिनों में रेस्क्यू कॉल की संख्या अत्यधिक होने पर स्थानीय सर्पमित्रों (स्नेक कैचर्स) की भी मदद ली जाती है।
यह भी पढ़ें:- आखिरकार बुआई को मिली गति, यवतमाल में मानसून की वापसी से किसानों को राहत
एंटी-वेनम की उपलब्धता जरूरी: कारेमोरे
सर्प विशेषज्ञ (भंडारा) प्रवीण कारेमोरे ने कहा है कि “हाल ही में क्षेत्र से रसेल वाइपर प्रजाति का एक अत्यधिक जहरीला सांप मिला था, जिसे सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया है। वैसे, विषैले सांपों में सबसे अधिक रेस्क्यू कोबरा (नाग) के किए जाते हैं, जिसके बाद करैत (Banded Krait) और फिर रसेल वाइपर का नंबर आता है।”
प्रवीण कारेमोरे ने आगे बताया कि शासकीय मेडिकल कॉलेज भंडारा और क्षेत्र के लगभग सभी प्रमुख चिकित्सा केंद्रों पर सर्पदंश के इलाज के लिए एंटी-वेनम दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्होंने सभी स्थानीय सर्पमित्रों से भी अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सिविल अस्पतालों में एंटी-वेनम दवाइयों की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित कराने पर विशेष जोर दें।
Snake bite risk rain forest department appeal bhandara
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में किसान कर्जमाफी पर बड़ा अपडेट, पहली सूची इस दिन होगी जारी, CM देवेंद्र फडणवीस ने किया ऐलान
Jul 21, 2026 | 04:34 PMदहिसर-मीरा रोड मेट्रो-9 दुर्घटना: गर्म डामर से झुलसा बाइक सवार; MMRDA ने ठेकेदार पर ठोका 15 लाख का जुर्माना
Jul 21, 2026 | 04:30 PMआमिर-जूही की ‘टाइम मशीन’ क्यों रह गई अधूरी? करण जौहर ने बताई फिल्म अटकने की वजह
Jul 21, 2026 | 04:28 PMविधानसभा में UCC विधेयक पास, कानूनी विशेषज्ञों ने कहा- “सभी धर्म और जाति के लोगों को मिलेगा समानता का अधिकार”
Jul 21, 2026 | 04:27 PMदिल्ली में बवाल के बाद अस्पताल पहुंचे नड्डा, घायल प्रदर्शनकारियों से की मुलाकात, कांग्रेस ने बोला हमला
Jul 21, 2026 | 04:25 PMअमरनाथ यात्रा: भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे के चलते लगातार तीसरे दिन यात्रा स्थगित
Jul 21, 2026 | 04:25 PMMumbai CJP Protest Action: मुंबई पुलिस का बड़ा क्रैकडाउन; 8 थानों में 900 से ज्यादा लोगों पर एफआईआर
Jul 21, 2026 | 04:19 PMवीडियो गैलरी

क्या ट्रेड डील से बर्बाद हो जाएंगे भारतीय किसान? महापंचायत में उठे बड़े सवाल-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:23 PM
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद सौरव दास का बड़ा दावा, सरकार के सामने रखीं 3 बड़ी मांगें-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:03 PM
‘दूसरी सरकारों ने सिर्फ झोलियां भरीं’… संजना सिंह का बड़ा हमला, दतिया की जनता से किया खास वादा-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:38 PM
‘युवा परेशान हैं…’ प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:19 PM
कृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PM
जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PM












