UP Police का सिपाही बना 'मोहम्मद हारिस', हनीट्रैप और धर्मांतरण के इस खौफनाक खेल ने उड़ाए सरकार के होश- VIDEO

UP Police Honeytrap: UP Police के सिपाही को हनीट्रैप में फंसाकर जबरन धर्मांतरण कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हाशिम बाबा गैंग की साजिश का शिकार हुआ सिपाही मदद की गुहार लगा रहा।

Baghpat Cop Conversion: उत्तर प्रदेश के बागपत में तैनात यूपी पुलिस के सिपाही श्रीकांत गौतम को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली के कुख्यात 'हाशिम बाबा गैंग' की गतिविधियों की जांच और साक्ष्य जुटाने के लिए तैनात किए गए इस सिपाही को सोची-समझी साजिश के तहत हनीट्रैप में फंसाया गया। जब गैंग को भनक लगी कि सिपाही उनके पीछे है, तो एक महिला के जरिए उसे जाल में फंसाकर उसका ब्रेनवाश किया गया और जबरन उसका धर्मांतरण कराकर नाम 'मोहम्मद हारिस' रख दिया गया। उसको प्रताड़ित किया गया।

प्रताड़ना के दौरान उसे बीफ खिलाने और जबरन खतना कराने की कोशिश भी की गई। जब सिपाही ने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई, तो कथित तौर पर बागपत के तत्कालीन एसपी सूरज राय ने मौलानाओं से मोटी रकम लेकर उन्हें क्लीन चिट दे दी और पीड़ित सिपाही पर ही 376 का केस दर्ज करवाकर उसे निलंबित कर दिया। अब हिंदूवादी संगठन सिपाही के समर्थन में उतर आए हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की मांग कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com