-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Datia »
- Datia Son Arrested Father Murder Money Dispute Case Solved
दतिया में रिश्तों का अंत! बेटे ने पैसों के विवाद में सो रहे पिता को कुल्हाड़ी से काटा; 11 महीने बाद खुला राज
- Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
Datia Murder Case: दतिया में खौफनाक पितृहत्या, ट्रैक्टर की किस्त के विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, 11 महीने पुराने अंधे कत्ल का बड़ौनी पुलिस ने किया कूट पर्दाफाश।

दतिया में बेटे ने की पिता की हत्या (सोर्स- सोशल मीडिया)
Datia Son Killed Father: मध्य प्रदेश के दतिया जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। करीब 11 महीने पुराने अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए बड़ौनी थाना पुलिस ने मृतक के सगे बेटे नितिन सिंह बुन्देला और उसके ताऊ कल्ली उर्फ अस्पेन्द्र सिंह बुन्देला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने खुलासा होने के महज एक घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। जिसका खुलासा आज एसपी दतिया ने किया।
पुलिस के अनुसार, ग्राम छता निवासी शिवसिंह ने 28 जून को अपने भाई उदयभान सिंह के करीब 11 महीने से लापता होने की सूचना दी थी। जांच के दौरान मृतक के बेटे नितिन पर संदेह गहराया। पूछताछ में उसने पहले कहानी गढ़ी कि ट्रैक्टर के कल्टीवेटर का फाल सिर पर गिरने से पिता की मौत हुई और डर के कारण उसने शव को घर में रखे एक बक्से में छिपा दिया था।
सेंपल के आधार पर खुली झूठी कहानी की पोल
जब पुलिस ने सामली नदी से बरामद हड्डियों, कपड़ों और अन्य साक्ष्यों की एफएसएल जांच कराई तो रिपोर्ट ने आरोपी की झूठी कहानी की पोल खोल दी। इसके बाद सख्ती से पूछताछ में नितिन टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
ग्वालियर में टला बड़ा हादसा, बरसात से पहले ही मुरार में धंसी निर्माणाधीन सड़क; स्कूल बस फंसी
छतरपुर में शादी के 52 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल चैट से हुआ बड़ा खुलासा; जीजा के साथ था अफेयर
छतरपुर में नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच; पकड़ी गई 24 लीटर अवैध शराब
अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ प्रभावित इलाकों में खुद उतरे शिवराज सिंह चौहान; प्रभावितों के लिए मदद का ऐलान
बेटे ने पिता के सिर पर कुल्हाड़ी से किया वार
आरोपी ने बताया कि उसके पिता ने ट्रैक्टर की किस्त जमा करने के लिए उसे 40 हजार रुपये दिए थे। जब पिता लगातार पैसों का हिसाब मांगने लगे तो अगस्त 2025 में उसने सोते समय कुल्हाड़ी से सिर पर कई वार कर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घर के बक्से में छिपाकर पूरे गांव और परिजनों को यह कहता रहा कि उसके पिता काम के सिलसिले में मुंबई चले गए हैं।
लाश को ठिकाने लगाने में ताऊ ने की मदद
करीब छह महीने बाद उसने अपने ताऊ कल्ली उर्फ अस्पेन्द्र सिंह को पूरी घटना बताई। इसके बाद दोनों ने मिलकर शव को कथरी में लपेटा और सामली नदी में फेंक दिया, जिससे हत्या का कोई सबूत न बच सके।
यह भी पढ़ें: ग्वालियर में टला बड़ा हादसा, बरसात से पहले ही मुरार में धंसी निर्माणाधीन सड़क; स्कूल बस फंसी
बड़ौनी थाना पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और गहन जांच के आधार पर हत्या का पर्दाफाश करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर हड्डियां, खाट, कपड़े और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं। दतिया जिले की पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
Datia son arrested father murder money dispute case solved
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया में रिश्तों का अंत! बेटे ने पैसों के विवाद में सो रहे पिता को कुल्हाड़ी से काटा; 11 महीने बाद खुला राज
Jul 01, 2026 | 05:52 PMमहुआ मोइत्रा पर अंडे-पत्थरों से हमला? VIDEO शेयर कर BJP पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल
Jul 01, 2026 | 05:48 PMवनवासी नहीं, आदिवासी हैं… भंडारा में गृहमंत्री शाह के बयान के खिलाफ हुआ आंदोलन, की अधिकारों की मांग
Jul 01, 2026 | 05:47 PMगुप्त नवरात्रि से पहले जान लें ये दिव्य रहस्य! राशि अनुसार किया गया ये दान पूरी कर सकता है आपकी मनोकामनाएं
Jul 01, 2026 | 05:46 PMइथेनॉल पर क्यों चुप है विपक्ष? शुगर फैक्ट्री से क्या है कनेक्शन, जानें किन-किन नेताओं के पास है चीनी मिलें
Jul 01, 2026 | 05:45 PMखिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Jul 01, 2026 | 05:40 PMभंडारा में घरों तक पहुंच रहे सांप, वन विभाग ने 1926 पर सूचना देने की सलाह दी
Jul 01, 2026 | 05:35 PMवीडियो गैलरी

दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM
1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Jul 01, 2026 | 11:21 AM
BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PM
MP कांग्रेस में सब ठीक? दिग्विजय-पटवारी की जुगलबंदी पर उठे सवाल, बढ़ रही BJP की ताकत; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:47 PM
अयोध्या के बाद अब आगरा के मंदिर में डाका! भगवान के चढ़ावे पर ‘चौथ’ वसूलने का Video हुआ वायरल
Jun 30, 2026 | 10:39 PM














