- Hindi News »
- Special Coverage »
- Learn About The Important Historical Events Of December 16th
16 दिसंबर का इतिहास : आज के दिन ही दिल्ली के निर्भया कांड ने पूरे देश को झकझोर दिया, जानें
Historical Events of 16 December: 16 दिसंबर 2012 को एक छात्रा के साथ उसके एक मित्र की मौजूदगी में चलती बस में सामूहिक बलात्कार किया गया और उन दोनों को ठिठुरती सर्द रात में बस से बाहर फेंक दिया गया।
- Written By: दीपिका पाल

16 दिसंबर का इतिहास (सौ.डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: साल के आखिरी महीने के दूसरे पखवाड़े का पहला दिन दिल्ली में एक युवती पर कहर बनकर टूटा। 16 दिसंबर 2012 को एक छात्रा के साथ उसके एक मित्र की मौजूदगी में चलती बस में सामूहिक बलात्कार किया गया और उन दोनों को ठिठुरती सर्द रात में बस से बाहर फेंक दिया गया। बाद में इलाज के लिए सिंगापुर ले जाई गई पीड़िता ने वहीं दम तोड़ दिया था। इस मामले की 23 वर्षीय पीड़िता को ‘‘निर्भया” नाम दिया गया और देश में उसके लिए न्याय की मांग ने आंदोलन का रूप ले लिया। इस मामले में मुकेश सिंह, पवन गुप्ता, विनय शर्मा और अक्षय कुमार सिंह सहित छह व्यक्ति आरोपी बनाए गए। इनमें से एक नाबालिग था।
मामले के एक आरोपी राम सिंह ने सुनवाई शुरू होने के बाद तिहाड़ जेल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। नाबालिग को सुनवाई के बाद दोषी ठहराया गया और उसे सुधार गृह भेज दिया गया। तीन साल तक सुधार गृह में रहने के बाद उसे 2015 में रिहा कर दिया गया। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार 20 मार्च 2020 को इस मामले के चार दोषियों को फांसी दी गई।
सोलह दिसंबर की तारीख इतिहास में पाकिस्तान में मासूम स्कूली बच्चों पर हुए आतंकी हमले की दुखद घटना के साथ भी दर्ज है। तहरीक-ए-तालिबान के आतंकियों ने 16 दिसंबर 2014 को पेशावर में एक स्कूल को निशाना बनाया और अंधाधुंध गोलियां बरसाकर 150 लोगों की जान ले ली। इनमें 134 बच्चे थे। छह आतंकी सुरक्षाबलों की वर्दी में आर्मी स्कूल में घुसे और इस कायराना हमले को अंजाम दिया। उस समय स्कूल में 1500 से ज्यादा बच्चे थे और हमले के दौरान 1000 से ज्यादा बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बाकी बच्चे स्कूल में फंसे रह गए और उनमें से 134 मासूमों की जान चली गई।
सम्बंधित ख़बरें
12 मार्च का इतिहास: दांडी मार्च के जरिए महात्मा गांधी ने ब्रिटिश सत्ता को दी कड़ी चुनौती
11 मार्च का इतिहास : विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोविड-19 को वैश्चिक महामारी घोषित किया
10 मार्च का इतिहास: जब शास्त्री ने जीती कार और बेल ने किया पहला कॉल, जानें आज की बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं
CISF Raising Day 2026: क्या है CISF? एयरपोर्ट से लेकर परमाणु केंद्रों तक, जानें कैसे सुरक्षा करता है यह बल
सोलह दिसंबर की तारीख के नाम इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :-
1631 : इटली के विसुवियस पर्वत का ज्वालामुखी फटने से छह गांव तबाह हो गए, जिससे चार हजार से अधिक लोग मारे गये।
1903 : बंबई (अब मुंबई) में ताज महल पैलेस होटल ने पहली बार मेहमानों के लिए अपने दरवाजे खोले और यह भारत का पहला होटल बन गया जिसमें बिजली की सुविधा उपलब्ध थी।
1920 : चीन के कान्सू प्रांत में भीषण भूकंप आने से एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत।
1945 : दो बार जापान के प्रधानमंत्री रहे फूमिमारो कनोए ने युद्ध अपराधों का सामना करने की बजाय आत्महत्या कर ली।
1951 : हैदराबाद में सालारजंग संग्रहालय की स्थापना की गयी।
1960: अमेरिका के न्यूयार्क शहर में दो विमानों के टकराने से 136 लोगों की मौत।
1971 : भारत और पाकिस्तान की सेना के बीच युद्धविराम पर सहमति के बाद पाकिस्तान से पृथक होकर बांग्लादेश एक स्वतंत्र राष्ट्र बना।
1985 : कलपक्कम में देश के पहले फास्ट ब्रीडर परमाणु रिएक्टर ने काम करना शुरू किया।
2009 : फिल्म निर्माण को एक नये मुकाम पर ले जाते हुए जेम्स कैमरन ने विज्ञान पर आधारित फिल्म ‘अवतार‘ का निर्माण किया। दुनियाभर में इस फिल्म ने 2।7 अरब डॉलर की कमाई की।
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
2012 : दिल्ली में एक चलती बस में 23 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार और इस घटना से गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए। बाद में पीड़िता ने दम तोड़ दिया और दोषियों को फांसी की सजा हुई
2014 : तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के आतंकियों ने पेशावर में स्कूल पर हमला किया। गोलीबारी में 150 लोगों की मौत, जिनमें 134 बच्चे थे।
भाषा एजेंसी के द्वारा
Learn about the important historical events of december 16th
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘न मैंने धर्म बदला, न मुझ पर कोई दबाव…’, शादी के बाद उठे ‘लव लिहाद’ सवालों पर मोनालिसा ने तोड़ी चुप्पी
Mar 12, 2026 | 03:39 PMअर्शदीप-मिचेल की भिड़ंत से गरमाया मैदान! कोच गौतम गंभीर की दो टूक- मैदान पर दोस्त नहीं, शेर बनकर लड़ना चाहिए
Mar 12, 2026 | 03:35 PMपुणे शहर को सुंदर और सुरक्षित बनाने की पहल, अवैध फ्लेक्स और अतिक्रमण पर कड़ा एक्शन
Mar 12, 2026 | 03:34 PMकल्याण-डोंबिवली में KDMC का बड़ा एक्शन, टिटवाला की इस आलीशान सोसाइटी का काटा पानी, 1.5 करोड़ का टैक्स है बकाया
Mar 12, 2026 | 03:29 PMईरान-इजरायल युद्ध का असर: क्या बढ़ेंगे ड्राई फ्रूट और मसालों के दाम? जानें नवी मुंबई APMC मार्केट का ताजा हाल
Mar 12, 2026 | 03:22 PMक्रीमी लेयर में कौन…किसे मिलेगा रिजर्वेशन? OBC आरक्षण पर ‘सुप्रीम’ फैसला, अब मोदी सरकार बदलेगी 1993 के नियम?
Mar 12, 2026 | 03:21 PMअमेरिका में ईरानी ‘स्लीपर सेल’ का बड़ा खतरा, निशाने पर ट्रंप और टेक कंपनियां; 700 से ज्यादा एजेंट एक्टिव
Mar 12, 2026 | 03:20 PMवीडियो गैलरी

Video: सब्जीवाले का गटर के पानी से प्याज धोते वीडियो वायरल, देखिए आपकी सेहत से खिलवाड़ का पूरा सच
Mar 12, 2026 | 02:08 PM
संसद में गरजे संजय सिंह, बजट-बेरोजगारी और गैस संकट पर मोदी सरकार को घेरा, जानिए क्या कहा
Mar 12, 2026 | 01:58 PM
‘विपक्ष आह भी भरे तो बदनाम…वो कत्ल भी करें तो चर्चा नहीं’, संसद में TMC सांसद का BJP पर तीखा वार- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:09 PM
‘भारत हमारे कहने पर चलता है’, व्हाइट हाउस प्रेस सचिव के दावे से मचा बवाल; विपक्ष ने पीएम मोदी को घेरा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:02 PM
मैदान पर छक्कों की बारिश, ट्रेन में चादर ओढ़कर सफर; फ्लाइट न मिलने पर ‘गुपचुप’ मुंबई पहुंचे शिवम दुबे- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:56 PM
छतरपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! रिटायर्ड शिक्षक के घर से मिले 25 गैस सिलेंडर, कालाबाजारी का खुलासा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:48 PM














