‘न मैंने धर्म बदला, न मुझ पर कोई दबाव...’, शादी के बाद उठे 'लव लिहाद' सवालों पर मोनालिसा ने तोड़ी चुप्पी

Monalisa Reaction On Love Jihad: महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान से शादी कर ली है। शादी के बाद उठे ‘लव जिहाद’ विवाद पर मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष साफ किया।
Monalisa Reaction On Love Jihad
महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mahakumbh Viral Girl Monalisa Marriage Controversy: महाकुंभ मेले से सोशल मीडिया पर वायरल हुई मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपनी शादी को लेकर चर्चा में आ गई हैं। खबर है कि मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान से परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर शादी कर ली है। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोगों ने इस शादी को ‘लव जिहाद’ से जोड़ते हुए सवाल भी उठाए हैं।

विवाद बढ़ने के बाद मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी शादी और उससे जुड़े आरोपों पर खुलकर बात की। उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने अपना धर्म नहीं बदला है और उनकी शादी हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई है।

मोनालिसा ने शादी के बाद उठे ‘लव जिहाद’ विवाद पर तोड़ी चुप्पी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा ने बताया कि उनके परिवार वाले उनकी शादी किसी और से करवाना चाहते थे। लेकिन उन्हें वह रिश्ता मंजूर नहीं था। उन्होंने कहा कि जिस लड़के से उनकी शादी तय की जा रही थी, वह उनकी बुआ का बेटा था और उन्हें वह रिश्ता भाई जैसा लगता था। इसी वजह से उन्होंने उस रिश्ते को ठुकरा दिया और अपनी पसंद से शादी करने का फैसला किया। मोनालिसा ने यह भी बताया कि उनके पिता इस शादी से नाराज हैं। हालांकि वह उनके साथ कार्यक्रम में आए थे, लेकिन शादी में शामिल नहीं हुए। उन्होंने कहा कि उनकी शादी पूरी तरह हिंदू परंपराओं के अनुसार हुई है और इसे ‘लव जिहाद’ कहना बिल्कुल गलत है।

मोनालिसा के पति फरमान ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और किसी ने भी धर्म परिवर्तन नहीं किया है। फरमान ने बताया कि वह एक अभिनेता हैं और साउथ व हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने वही किया जो मोनालिसा चाहती थीं और उनके लिए मोनालिसा की खुशी सबसे ज्यादा मायने रखती है।

सनोज मिश्रा ने भी पूरे मामले पर दिया रिएक्शन

इस पूरे मामले में फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि सनोज मिश्रा ही मोनालिसा को फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च करने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट लिखकर इस शादी पर नाराजगी जाहिर की है।

अपने पोस्ट में सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के फैसले को ‘बगावत’ नहीं बल्कि ‘लव जिहाद’ बताया। उन्होंने लिखा कि यह उनकी जिंदगी का सबसे बुरा दिन है। उनका कहना है कि महाकुंभ में वायरल होने के बाद मोनालिसा को उन्होंने एक्टिंग की ट्रेनिंग देने और फिल्म में मौका देने का फैसला किया था।

फिलहाल इस विवाद के बीच मोनालिसा और फरमान का कहना है कि उनकी शादी पूरी तरह आपसी सहमति और प्यार के आधार पर हुई है। दोनों ने साफ किया है कि उन्होंने एक-दूसरे के धर्म का सम्मान किया है और किसी तरह का धर्म परिवर्तन नहीं किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com