10 मार्च का इतिहास: जब शास्त्री ने जीती कार और बेल ने किया पहला कॉल, जानें आज की बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

March 10 History: 10 मार्च इतिहास में खास दिन रहा है। 1985 में भारत ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में बेंसन एंड हेजेज टूर्नामेंट जीता, 2019 में Ethiopian Airlines Flight 302 crash में 157 लोगों की मौत।
History of March 10: When Shastri Won a Car and Bell Made the First Call-Discover Today's Major Historical Events
Sports and World History Date( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Sports and World History Date: क्रिकेट के दीवाने 10 मार्च 1985 का वह लम्हा आज तक नहीं भूले, जब सुनील गावस्कर की अगुवाई में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में दूधिया रोशनी में खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को आठ विकेट से हराकर बेंसन एंड हेजेज टूर्नामेंट जीता था।

रवि शास्त्री को इस टूर्नामेंट में 'चैंपियन ऑफ चैंपियंस' का खिताब और इनाम के तौर पर नयी चमचमाती हुई कार दी गई थी। जीत और इनाम की खुशी से सराबोर पूरी भारतीय टीम ने इस कार पर सवार होकर पूरे मैदान का चक्कर लगाया था।

दस मार्च 2019 को इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से नैरोबी के लिए उड़ान भरने के छह मिनट बाद ही इथोपियन एयरलाइंस का बोइंग 737 दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें सवार चार भारतीयों समेत सभी 157 लोगों की मौत हो गई।

विमान ने अदीस अबाबा के बोले अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से सुबह आठ बजकर 38 मिनट पर उड़ान भरी थी लेकिन ईटी 302 छह मिनट बाद सुबह आठ बजकर 44 मिनट पर राजधानी के दक्षिणपूर्व में करीब 60 किलोमीटर दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

देश-दुनिया के इतिहास में 10 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1876 : ग्राहम बेल ने पहली बार टेलीफोन पर अपने मित्र से बात की और उन से कहा, ''मेरी आवाज़ सुनो, मैं एलेक्ज़ेंडर ग्राहम बेल हूं।''

1922 - महात्मा गांधी को पहली बार साबरमती आश्रम के निकट से गिरफ्तार किया गया। उन पर राजद्रोह का आरोप लगाया गया और छह वर्ष की क़ैद की सजा सुनाई गई, लेकिन उन्हें दो वर्ष बाद रिहा कर दिया गया।

1922 : चीन ने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर किए।

1933 : एडोल्फ हिटलर के जर्मनी का चांसलर बनने के फौरन बाद दचाउ में पहला यातना शिविर खोला गया, जहां एक अनुमान के अनुसार 32,000 लोगों की मौत हुई। इनमें कुछ बीमारी से मरे, कुछ कुपोषण से तो कुछ ने शारीरिक यातनाओं के कारण दम तोड़ दिया।

1945 : कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में गिने जाने वाले माधवराव सिंधिया का जन्म।

1969 : जेम्स अर्ल रे को अमेरिका के नागरिक अधिकार समर्थक मार्टिन लूथर किंग जूनियर की हत्या का दोषी करार देते हुए 99 वर्ष जेल की सजा सुनाई गई।

1985 : भारत ने बेंसन एंड हेजेज क्रिकेट चैंपियनशिप में जीत हासिल की।

2003 : उत्तर कोरिया ने क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया ।

2006 : पाकिस्तान के क्वेटा शहर में बारूदी सुरंग में विस्फोट से 26 लोगों की जान गई।

2010 : राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दी गई।

2017 : दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्यून-हाय को संवैधानिक कोर्ट ने पद से हटाया।

2019 : इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से नैरोबी के लिए उड़ान भरने के छह मिनट बाद ही इथोपियन एयरलाइंस का बोइंग 737 दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें सवार चार भारतीयों समेत सभी 157 लोगों की मौत हो गई।

2021 : ट्यूनिशियाई तट के पास नौका पलटने से 39 अफ्रीकी प्रवासियों की मौत।

2022 : नेपाल में बस हादसे में 14 लोगों की मौत।

2025 : कांगो में नाव पलटने से 25 की मौत, मृतकों में कई फुटबॉल खिलाड़ी शामिल। ये खिलाड़ी माई-न्डोम्बे प्रांत के मुशी शहर में एक मैच खेलकर लौट रहे थे, तभी क्वा नदी में उन्हें ले जा रही नौका पलट गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com