12 मार्च का इतिहास: दांडी मार्च के जरिए महात्मा गांधी ने ब्रिटिश सत्ता को दी कड़ी चुनौती

Dandi March History: 12 मार्च 1930 को महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम से दांडी मार्च शुरू कर नमक कानून के खिलाफ सत्याग्रह छेड़ा। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक ऐतिहासिक व निर्णायक आंदोलन माना जाता है।
History of March 12: Mahatma Gandhi Posed a Stiff Challenge to British Rule Through the Dandi March
Mahatma Gandhi Salt March ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Mahatma Gandhi Salt March: इतिहास में 12 मार्च की तारीख में दर्ज प्रमुख घटनाओं में 1930 में शुरू हुआ 'दांडी मार्च' भी शामिल है। इसे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का अहम पड़ाव माना जाता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने इस दिन अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम से नमक सत्याग्रह के लिये दांडी यात्रा शुरू की थी।

इस मार्च के जरिए बापू ने अंग्रेजों के बनाए नमक कानून को तोड़कर उस सत्ता को चुनौती दी थी, जिसके बारे में कहा जाता था कि उसके साम्राज्य में कभी सूरज नहीं डूबता।

देश-दुनिया के इतिहास में 12 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1799: ऑस्ट्रिया ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1930 : महात्मा गांधी ने नमक सत्याग्रह के लिए अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से अपनी डांडी यात्रा शुरू की। उन्होंने इसके साथ ही सविनय अवज्ञा आंदोलन भी शुरू किया और लोगों से ब्रिटिश हुकूमत को कर अदा न करने को कहा।

1938: जर्मनी ने ऑस्ट्रिया पर हमला किया।

1942: दूसरे विश्व युद्ध के समय ब्रिटिश सैनिकों ने अंडमान द्वीप खाली किया।

1954: भारत सरकार ने साहित्य अकादमी की स्थापना की।

1960: भारतीय मनीषी, लेखक और संस्कृत विद्वान क्षितिमोहन सेन का निधन।

1967 : इंदिरा गांधी दूसरी बार देश की प्रधानमंत्री बनीं।

1993: मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में सैकड़ों लोग हताहत हुए।

1999: बीसवीं सदी के प्रसिद्ध वायलिन वादक यहूदी मैनुहिन का निधन।

2003: सर्बिया के प्रधानमंत्री जोरान दिजिनदिक की बेलग्राद में हत्या।

2004 : दक्षिण कोरिया की संसद ने राष्ट्रपति रोह मू हुन के खिलाफ महाभियोग पारित किया, जिसके बाद उन्हें पद से निलंबित कर दिया गया।

2006 : इराक में सद्दाम हुसैन के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई शुरू।

2007 : जमैका में विश्वकप क्रिकेट चैंपियनशिप की शुरूआत। यह प्रतियोगिता का नौवां संस्करण था।

2008 : अमेरिकी वायुसेना ने विश्व के पहले स्टील्थ लड़ाकू विमान एफ़-117 को अपने सैन्य बल से हटाया।

2018 : नेपाल के त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय यूएस-बांग्ला एयरलाइन्स का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 51 लोगों की मृत्यु।

2024 : मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफा देने के बाद नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के नये मुख्यमंत्री।

2025: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मॉरीशस के सर्वोच्च सम्मान 'द ग्रांड कमांडर ऑफ ऑर्डर ऑफ स्टार एंड की ऑफ इंडियन ओशन' से सम्मानित किया गया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com