पुणे शहर को सुंदर और सुरक्षित बनाने की पहल, अवैध फ्लेक्स और अतिक्रमण पर कड़ा एक्शन

Illegal Hoardings Pune News: पुणे मनपा और पुलिस प्रशासन आज से शहरभर में अवैध फ्लेक्स, अतिक्रमण और लावारिस वाहनों के खिलाफ 8 दिवसीय विशेष अभियान चलाएंगे। दोषियों पर FIR और जब्ती की कार्रवाई होगी।
PMC and Pune Police launch an 8-day joint drive against illegal flex, footpath encroachments, and abandoned vehicles. Strict penalties and FIRs to be issued from today.
पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार अधिकारियों के साथ बैठक (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

 Pune Municipal Corporation News: पुणे शहर में अवैध पलेक्स, अवैध निर्माण और फुटपाथों पर अतिक्रमण के खिलाफ अब पुणे महानगर पालिका (पीएमसी) और पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाने जा रहे हैं। अगले आठ दिनों तक शहरभर में व्यापक स्तर पर यह कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार और मनपा आयुक्त नवल किशोर राम ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

बुधवार को दोनों अधिकारियों की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक में अवैध फ्लेक्स, फुटपाथ पर अतिक्रमण और सड़कों के किनारे खड़े लावारिस वाहनों पर कार्रवाई को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। मनपा आयुक्त का कार्यभार संभालने के बाद से ही नवल किशोर राम अवैध निर्माणों के खिलाफ सक्रिय हैं। हालांकि, स्थानीय स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों से अपेक्षित सहयोग न मिलने के कारण कार्रवाई पूरी तरह प्रभावी नहीं हो पा रही थी।

यातायात पर बढ़ता दबाव

मनपा आयुक्त नवल किशोर राम के अनुसार, शहर में मेट्रो और पुनर्विकास परियोजनाओं के कारण सड़कों पर पहले ही काफी दबाव है। अतिक्रमण की वजह से सड़के और संकरी हो गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रमुख सड़कों से अतिक्रमण हटाने के बाद ट्रैफिक की गति में 10 से 15 प्रतिशत तक सुधार देखा गया है। फर्ग्युसन कॉलेज रोड जैसे क्षेत्रों में बार-बार हटने के बावजूद फेरीवाले फिर लौट आते हैं। जिसके स्थायी समाधान के लिए विशेष योजना बनाई जा रही है।

सुरक्षा को प्राथमिकता

प्रशासन ने शाहिर अमर शेख चौक स्थित रेलवे की जमीन पर लगे भारी-भरकम होर्डिंग पर भी चिंता जताई है, वर्ष 2018 के हादसे का हवाला देते हुए मनपा अब रेलवे को इसे हटाने के लिए नोटिस जारी करेगी। दोनों आयुक्तों ने स्पष्ट किया कि शहर को व्यवस्थित, सुरक्षित और सुंदर बनाने के लिए यह कड़ी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

व्यवसायियों को चेतावनी

अवैध फ्लेक्स के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। पहले संबंधित व्यक्ति, प्रकाशक और प्रिटिंग व्यवसाथियों को चेतावनी दी जाएगी। इसके बाद भी उल्लंघन होने पर आपराधिक मामले (एफआईआर) दर्ज किए जाएंगे और आवश्यकता पड़ने पर प्रिंटिंग मशीनें भी जब्त की जा सकती है, इसी तरह, सड़कों के किनारे खड़े लावारिस वाहनों पर भी गाज गिरेगी। पुणे मनपा ऐसे वाहन मालिकों को नोटिस भेजेगी। यदि नोटिस के बाद भी वाहन नहीं हटाए गए, तो उन्हें जब्त कर लिया जाएगा और इसका खर्च भी मालिक से ही वसूला जाएगा। प्रत्येक प्रभाग में इन वाहनों को रखने के लिए 2-3 स्थान चिहिनत किए गए हैं।

पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार

पुणे शहर के और शहर के प्रमुख चौकों और फ्लेक्स से शहर का सौंदर्य बिगड़ रहा है। साथ ही, फुटपाथों पर हाथगाड़ियों और अन्य अतिक्रमण के कारण पैदल यात्रियों को भारी परेशानी होती है। इसे रोकने के लिए गुरुवार से पुलिस और मनपा की टीमें मैदान में उतरेंगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com