-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Laapataa Ladies Screened At Supreme Court
चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने देखी लापता लेडीज, किसी फिल्म में होती खासियत और तमीज
- Written By: किर्तेश ढोबले
सुप्रीम कोर्ट की 75वीं वर्षगांठ पर चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ सहित अन्य जजों ने किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' देखी और उसे पसंद किया। फिल्म की तारीफ करते हुए सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि इसमें स्त्री-पुरुष समानता दिखाई गई जो मेरे दिल के बहुत करीब है। इसमें भारत की बहुस्तरीय जिंदगी प्रदर्शित की गई है।

चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने देखी लापता लेडीज (डिजाइन फोटो)
पड़ोसी ने हमसे कहा, “निशानेबाज, सुप्रीम कोर्ट की 75वीं वर्षगांठ पर चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ सहित अन्य जजों ने किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ देखी और उसे पसंद किया।”
हमने कहा, “अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ज्यूरी और सुप्रीम कोर्ट के आडिटोरियम में जज किसी फिल्म का विशेष प्रदर्शन देखते हैं तो मान कर चलिए कि फिल्म सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं होगी, उसमें कोई ज्वलंत और संवेदनशील मुद्दा प्रभावी तरीके से उठाया गया होगा। महान नेता भी चुनिंदा फिल्म देखते रहे हैं। मिसाल के तौर पर प्रथम प्रधानमंत्री पं. नेहरू ने बिमल राय निर्मित फिल्म ‘बिराज बहू’ देखी थी जिसमें कामिनी कौशल ने केंद्रीय भूमिका की थी। यह वही कामिनी कौशल हैं जो फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में शाहरूख खान की दादी बनी थीं और फिलहाल 98 वर्ष की हैं। नेहरू ने फिल्म मिर्जा गालिब भी देखी थी और उसकी हीरोइन सुरैया के अभिनय की तारीफ करते हुए कहा था- लड़की तुम बहुत अच्छा काम करती हो। फिलहाल फिल्म ‘लापता लेडीज’ की तारीफ करते हुए सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि इसमें स्त्री-पुरुष समानता दिखाई गई जो मेरे दिल के बहुत करीब है। इसमें भारत की बहुस्तरीय जिंदगी प्रदर्शित की गई है। जब दूसरी बार आप इस फिल्म को देखते हैं तो उसे और बेहतर समझते हैं।”
यह भी पढ़ें:- केंद्र सरकार ने वक्फ विधेयक किया JPC के हवाले, साथियों की फिक्र या विपक्ष का विरोध?
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने CBI जांच की याचिका खारिज की, SC में पहले से लंबित है केस
Aamir Khan Wedding Pics: नई दुल्हन संग झूमे आमिर खान, किस कर लुटाया प्यार, Inside Photos आईं सामने
Aamir Khan से पहले इन सेलेब्स ने रचाईं कई शादियां, जानिए कौन-कौन है लिस्ट में शामिल
आमिर खान की शादी में राज ठाकरे को देख बिदके सोशल मीडिया यूजर्स, पूछ रहे सवाल, कैसे हिंदू हो?
पड़ोसी ने कहा, “निशानेबाज, इस फिल्म में हिंदी भाषी राज्यों के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचलित घूंघट प्रथा का दुष्परिणाम दिखाया गया है जिसमें स्टेशन पर शादी से लौटी 2 बारातों के बीच दुल्हनें अदल-बदल जाती हैं। वैसे लगभग 60 वर्ष पूर्व जैमिनी पिक्चर्स की फिल्म ‘घूंघट’ में भी यही मुद्दा उठाया गया था। उस फिल्म में बीना राय, आशा पारेख, भारत भूषण और प्रदीप कुमार की भूमिका थी। उस फिल्म की तुलना में ‘लापता लेडीज’ और कई कदम आगे जाती है। इसके संवादों की गहराई पर गौर कीजिए। स्टेशन पर चाय बेचनेवाली कहती है- ‘ई देश में लड़की लोगोन के साथ हजारों सालों से एक फ्राड चल रहा है। ऊका नाम है- भले घर की बहू है!’ जिस महिला ने अपने घर में उच्च शिक्षा पाने की उत्सुक जया को आश्रय दे रखा है वह कहती है- घर की औरतें सास, ननद, देवरानी, जेठानी सभी बन जाती हैं, एक- दूसरे की सहेली नहीं बन पातीं।”
लेख चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Laapataa ladies screened at supreme court
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM51.6% अधिक बारिश से छत्रपति संभाजीनगर तर, मिली उमस से राहत, खरीफ फसलों के लिए वरदान बनी वर्षा
Jul 07, 2026 | 11:08 PMसिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PMतेज आंधी में बाइक पर फंसे परिवार की शख्स ने की मदद, इंसानियत से भरा VIDEO वायरल
Jul 07, 2026 | 10:54 PM‘ट्रेन बाद में चलाऊंगा पहले समोसे खाऊंगा’, लोको पायलट ने समोसे खाने के लिए ब्रिज पर रोकी डेमू ट्रेन- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:50 PMJabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM














