-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Akhilesh Reveals Ram Mandir Darshan Time As Pm Modi Visits Ayodhya
उधर PM मोदी पहुंचे अयोध्या…इधर अखिलेश ने बता दिया राम मंदिर दर्शन का समय, कर दिया बड़ा ऐलान
- Written By: अभिषेक सिंह
UP News: एक तरफ यूपी के अयोध्या स्थिति राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर धर्मध्वजा फहराई जा रही है। दूसरी तरफ सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।

अखिलेश यादव (डिजाइन फोटो)
Akhilesh Yadav: एक तरफ यूपी के अयोध्या स्थिति राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर धर्मध्वजा फहराई जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं। दूसरी तरफ सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस पोस्ट में उन्होंने इटावा में बन रहे ‘श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर’ का जिक्र किया है।
समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो और कन्नौज से लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “पूर्णता ही पूर्णता की ओर ले जाती है। भगवान की प्रेरणा से मैं इटावा में बन रहे ‘श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर’ के पूरा होने पर दूसरे मंदिरों में जाने का अपना संकल्प पूरा करूंगा।”
अखिलेश यादव ने और क्या कुछ लिखा?
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि विश्वास वह ऊर्जा है जो जीवन को सकारात्मकता और सद्भाव से भर देती है। भगवान की इच्छा दर्शन का रास्ता बनाती है, वही बुलाता है। सच तो यह है कि हम सब बस भगवान के बनाए रास्ते पर चलते हैं। इसलिए विश्वासी बने रहें, सकारात्मक बने रहें।
सम्बंधित ख़बरें
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Explainer: 2035 तक तैयार हो जाएगा भारत का स्पेस स्टेशन! आसान भाषा में समझिए अंतरिक्ष में कैसे होता है निर्माण?
अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO के लिए डिग्री काफी नहीं, भगवान राम में सच्ची श्रद्धा होना जरूरी
न्यूजीलैंड में PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत, खास रौशनी से जगमगाया मशहूर टावर, गदगद हुए प्रधानमंत्री
पूर्णता ही पूर्णता की ओर ले जाती है। ईश्वरीय प्रेरणा से इटावा में निर्माणाधीन ‘श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर’ के पूर्ण होने पर अन्य मंदिरों के दर्शन का संकल्प भी पूर्ण करेंगे। आस्था जीवन को सकारात्मकता और सद्भाव से भरनेवाली ऊर्जा का ही नाम है। दर्शन के लिए ईश्वरीय इच्छा ही… — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 25, 2025
पहले भी यह बात कह चुके हैं सपा सुप्रीमो
इससे पहले भी अखिलेश यादव ने पहले एक इंटरव्यू के दौरान राम मंदिर जाने पर अपना रुख साफ किया था। उन्होंने कहा था कि वह अयोध्या राम मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद ही जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इटावा में बन रहे “श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर” का कंस्ट्रक्शन भी लगभग पूरा होने वाला है। जैसे ही मंदिर पूरा हो जाएगा, वह मंदिर जाएंगे और फिर सीधे अपने परिवार के साथ अयोध्या जाएंगे।
केदारनाथ की तर्ज पर बन रहा मंदिर
आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव इटावा में केदारनाथ मंदिर की तरह केदारेश्वर मंदिर बनवा रहे हैं। यह मंदिर इटावा सफारी पार्क के सामने बन रहा है। इसे उत्तराखंड के चमोली स्थित केदारनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर की तर्ज पर बनाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं राम मंदिर में लगने वाले ध्वज में ॐ और कोविदार वृक्ष क्यों है? जानिए इनका महत्व
पिछले साल महाशिवरात्रि के मौके पर अखिलेश यादव ने इस मंदिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। यादव परिवार के सदस्य कंस्ट्रक्शन का काम देखने के लिए मंदिर गए थे। महाशिवरात्रि पर तमिलनाडु के पुजारियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ पूजा शुरू की।
Akhilesh reveals ram mandir darshan time as pm modi visits ayodhya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: ‘काश किसी ने तुरंत पानी डाला होता…’ एसिड अटैक सर्वाइवर की दर्दभरी अपील
Jul 11, 2026 | 07:55 AMDhamaal 4 Collection Day 1: पहले ही दिन ‘धमाल 4’ का धमाका, कई बड़ी फिल्मों की ओपनिंग पर भारी पड़ी
Jul 11, 2026 | 07:54 AMइंदौर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान की तैयारी, कैलाश विजयवर्गीय ने की दिग्विजय की तारीफ
Jul 11, 2026 | 07:53 AMसावन में करें भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, हर धाम का अपना है विशेष महत्व
Jul 11, 2026 | 07:48 AMHPCL भर्ती 2026: 116 ऑफिसर पदों पर वैकेंसी, फ्रेशर्स के लिए भी सुनहरा मौका; 20 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 11, 2026 | 07:47 AMज्वेरेव ने रचा इतिहास: आर्थर फेरी को हराकर विंबलडन फाइनल में पहुंचने वाले पहले जर्मन पुरुष बने
Jul 11, 2026 | 07:40 AMमहाराष्ट्र ATS का बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क के 112 संदिग्धों से पूछताछ
Jul 11, 2026 | 07:33 AMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM













