-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Central Government Handed Over The Wakf Bill To The Jpc
केंद्र सरकार ने वक्फ विधेयक किया JPC के हवाले, साथियों की फिक्र या विपक्ष का विरोध?
- Written By: किर्तेश ढोबले
नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने बिहार में होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी शंका जाहिर की। जदयू ने कहा कि यदि वह वक्फ बिल का समर्थन करती है तो उसे विधानसभा चुनाव में नुकसान उठाना पड़ सकता है और राज्य का मुस्लिम वोट एकमुश्त तौर पर राजद के साथ जा सकता है।

(डिजाइन फोटो)
नवभारत डेस्क: केंद्र सरकार ने वक्फ विधेयक को संसद में पेश तो किया लेकिन फिर 2 कारणों से उसे संसद की संयुक्त समिति के पास भेजना तय किया। इसकी वजह सिर्फ विपक्षी इंडिया गठबंधन के घटक दलों का तीव्र विरोध ही नहीं, बल्कि एनडीए की सहयोगी पार्टियों की चिंता भी थी। नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने बिहार में होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी शंका जाहिर की।
जदयू ने कहा कि यदि वह वक्फ बिल का समर्थन करती है तो उसे विधानसभा चुनाव में नुकसान उठाना पड़ सकता है और राज्य का मुस्लिम वोट एकमुश्त तौर पर राजद के साथ जा सकता है। इसी तरह टीडीपी ने भी अपनी शंका बीजेपी के सामने रखी। अपने इन दोनों सहयोगियों का नुकसान न होने देने के लिहाज से बीजेपी ने मध्यम मार्ग अपनाया और जदयू के अनेक सांसद और विधायक मानते हैं कि बिल को समर्थन देने से बिहार में मुस्लिम वोटों के प्रभाव वाले चुनाव क्षेत्र बड़ी तादाद में होने से जदयू को नुकसान उठाना पड़ेगा और इसका लाभ समिति (जेपीसी) लालू यादव की पार्टी राजद को होगा।
आश्वस्त किया कि यह वक्फ विधेयक को सर्वदलीय संयुक्त संसदीय के पास भेजेगी। ऐसा करने से जदयू और टीडीपी पर कोई सीधा आरोप नहीं आएगा। ये पार्टियां मुस्लिम समुदाय की नाराजगी से बचेंगी। इसके अलावा जेपीसी की रिपोर्ट भी जल्दी नहीं आएगी। इस दौरान बिहार विधानसभा चुनाव भी संपन्न हो जाएंगे। संयुक्त संसदीय समिति में सभी राजनीतिक पार्टियों के सदस्य शामिल होते हैं। ऐसे में कोई भी वक्फ बिल को सीधे तौर पर पारित कराने के लिए जदयू या टीडीपी को कठघरे में खड़ा नहीं कर पाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली जिमखाना क्लब मामले में केंद्र सरकार से मांगा जवाब
क्या भारत में बंद हो जाएगा इंस्टाग्राम का यह फीचर? केंद्र सरकार की META को सख्त चेतावनी, थमाया नोटिस
मराठवाड़ा को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की पहल, NITI आयोग के समक्ष CMIA ने रखा विकास का विजन
बीजेपी की इस कूटनीतिक दलील के बाद एनडीए की सभी सहयोगी पार्टियां इस विधेयक को अपना समर्थन देने के लिए तैयार हो गई। इसके बावजूद जदयू के अनेक सांसद और विधायक मानते हैं कि बिल को समर्थन देने से बिहार में मुस्लिम वोटों के प्रभाव वाले चुनाव क्षेत्र बड़ी तादाद में होने से जदयू को नुकसान उठाना पड़ेगा और इसका लाभ लालू यादव की पार्टी राजद को होगा।
जदयू बिहार की जनता को यह समझा पाने में असमर्थ होगी कि उसने इस विधेयक का समर्थन क्यों किया था। अपने सहयोगियों को साधने और एनडीए को एकजुट रखने की खातिर सरकार इस विधेयक को विस्तृत समीक्षा के लिए जेपीसी के पास तो भेज देगी लेकिन इस प्रक्रिया से विधेयक काफी समय के लिए लटक जाएगा। जेपीसी अपनी कई बैठकों में सहमति व असहमति के बिंदुओं पर विस्तृत विचार करने के बाद निर्णय लेती है। उसे सदस्यों की आपत्तियों, सुझावों व दलीलों को भी सुनना और दर्ज करना होता है। इसके बाद काफी विलंब से जेपीसी की सिफारिशें आती हैं।
सिफारिश मिलने के बाद सरकार विधेयक को चर्चा के लिए लोकसभा में पेश करती है। इस दौरान सरकार को उम्मीद है कि द्विवार्षिक चुनावों से राज्यसभा में भी उसका बहुमत हो जाएगा और तब यह बिल संसद में पारित कराना उसके लिए आसान हो जाएगा। देश में कुल वक्फ संपत्तियों 3,56,047 हैं। इन पर 191207 कोर्ट केस हैं। विपक्षी गठबंधन ने इस बिल को संविधान और मुस्लिमों पर हमला बताया है।
Central government handed over the wakf bill to the jpc
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














