- Hindi News »
- Health »
- Adulteration Of Roasted Gram With Auramine Increases The Risk Of Cancer
सस्ते भुने चने, महंगा ज़हर! ‘Auramine’ मिलावट से बढ़ रहा कैंसर का खतरा, हो जाएं सावधान
- Written By: दीपिका पाल
Auramine Chemical Side Effects: इन दिनों सोशल मीडिया और खबरों में भुने चने (रोस्टेड चना) में औद्योगिक रंग Auramine जैसा केमिकल मिलाए जाने की जानकारी सामने आ रही है।

Auramine केमिकल सेहत के लिए है खतरनाक (सौ. सोशल मीडिया)
Auramine Chemical on Roasted Chana: आजकल खानपान की हर चीजों में मिलावट की खबरें आने लगी है। खाने में पोषक तत्व की जगह अब केमिकल ने जगह ले ली है जो शरीर को बुरी तरह से प्रभावित करता है। इन दिनों सोशल मीडिया और खबरों में भुने चने (रोस्टेड चना) में औद्योगिक रंग Auramine जैसा केमिकल मिलाए जाने की जानकारी सामने आ रही है। वैसे तो यह केमिकल उत्पाद के रंग को बदलता है लेकिन इसका अत्यधिक इस्तेमाल सेहत को खराब करता है। इस केमिकल के सेवन से कैंसर जैसी बड़ी बीमारियों को बढ़ावा मिलता है।
इस केमिकल का उपयोग वस्त्र, कागज़ और चमड़े को रंगने में होता है। इसके अलावा अगर आप खाने की चीजों में इस केमिकल को मिलाते है तो नुकसान सेहत को होता है।
जानिए कितना खतरनाक होता है ये Auramine
हम बात करें तो, Auramine एक औद्योगिक डाई (Industrial Dye) है, जिसका इस्तेमाल उद्योगों में रंगाई उद्योगों के लिए किया जाता है। इस केमिकल को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अंतर्गत आने वाली International Agency for Research on Cancer (IARC) ने इसे संभावित कैंसरजनक पदार्थ की श्रेणी में रखा है। रिसर्च की मानें तो, अगर हम लंबे समय तक इस रसायन के संपर्क में होते है तो, यकृत (liver), गुर्दे (kidney) और मूत्राशय (bladder) में कैंसर जैसे रोग उत्पन्न हो सकते हैं। इसे लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाद्य पदार्थों में केवल कुछ निर्धारित रंगों की अनुमति दी है। Auramine जैसे औद्योगिक रंगों का प्रयोग “Food Safety and Standards Act, 2006” के तहत गंभीर अपराध माना जाता है। दोषी पाए जाने पर निर्माता या विक्रेता को जेल और भारी जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Black Pepper Benefits: गर्मी के मौसम में काली मिर्च खाएं या नहीं? ज़रूर जानिए इसके फायदे और नुकसान
Yoga Tips: मन को शांत रखने और तनाव दूर भगाने के लिए रोज करें ये 3 योगासन, मानसिक शांति और पॉजिटिव
Pregnancy Health Tips: गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे दोनों पर पड़ सकता है बुरा असर
Monsoon Haircare Tips: बारिश में भीगने के बाद सिर में होती है खुजली? अपनाएं ये 5 आसान उपाय
जानिए स्वास्थ्य के लिए कितना है नुकसानदायक
अगर हम खाने में Auramine जैसे रसायनों का इस्तेमाल करते है तो यह केमिकल शरीर में विषैले पदार्थों को जमा करता है। इस केमिकल के अधिकतर सेवन करने से कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि बाजार में बिकने वाले भुने चनों को चमकदार दिखाने के लिए रंग मिलाए जा रहे हैं। कुछ स्थानीय प्रयोगशालाओं द्वारा की गई प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई कि कुछ नमूनों में गैर-खाद्य रंगों के अंश मिले हैं।
- यकृत (लिवर) की कार्यक्षमता में कमी
- मूत्राशय और गुर्दे के कैंसर की संभावना
- त्वचा और पाचन तंत्र में जलन
- बच्चों और गर्भवती महिलाओं पर विषैले प्रभाव
ये भी पढ़ें- सिर्फ गेहूं नहीं सर्दियों में सुपर बूस्टर होते है ये 5 तरह के अनाज, इन तरीकों से डाइट में करें शामिल
इन बातों का जरूरी रखें ध्यान
इस केमिकल के सेवन से बचने के लिए आपको कुछ जरूर बातों का ध्यान रखना चाहिए।
उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे भुने चने, नमकीन या अन्य स्नैक्स विश्वसनीय ब्रांड्स से ही खरीदें।
यदि किसी उत्पाद का रंग अत्यधिक चमकीला पीला या सुनहरा लगे, तो उसकी शिकायत तुरंत दर्ज कराएँ।
संस्था ने अपनी वेबसाइट और टोल-फ्री नंबर के माध्यम से उपभोक्ता शिकायत व्यवस्था भी उपलब्ध कराई है।
Adulteration of roasted gram with auramine increases the risk of cancer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शरद पवार की पार्टी का कांग्रेस में होगा विलय? हाईकमान के प्रस्ताव से महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
Jun 11, 2026 | 08:55 PMPOK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PMमुंबई में यात्री और माल परिवहन से Central Railway ने कमाए 2,844 करोड़, अप्रैल-मई में हुई रिकॉर्ड आय
Jun 11, 2026 | 08:43 PMवायरल होने के लिए बना फेक TTE, स्टेशन पर यात्रियों से वसूले पैसे! वीडियो देख रेलवे भी हुआ सख्त
Jun 11, 2026 | 08:37 PMपिता की राह पर चला बेटा, U-19 टीम में राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय का चयन; श्रीलंका दौरे के लिए टीम का एलान
Jun 11, 2026 | 08:37 PMक्या TMC का कांग्रेस में विलय हो जाएगा? घंटों चली बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल ने बताया पार्टी का फैसला
Jun 11, 2026 | 08:33 PMAC से आ रही थी तेज बदबू, खोलते ही निकला चिड़िया का पूरा घर! वायरल वीडियो देख दंग रह गए लोग
Jun 11, 2026 | 08:27 PMवीडियो गैलरी

हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM
बलूचिस्तान से UN तक BLA पर अमेरिका ने क्या दांव खेला? उड़ी पाकिस्तान-चीन की नींद!
Jun 10, 2026 | 08:26 PM
सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM














