परिवार के साथ महाबलेश्वर की ट्रिप होगी परफेक्ट, इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

Mahabaleshwar Famous Places: महाबलेश्वर में घूमने के लिए कई जगह है जिन्हें आप परिवार के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं। लिंगमाला वॉटरफॉल, महाबलेश्वर मंदिर, वेण्णा लेक आदि को देखने जरूर जाएं।
परिवार के साथ महाबलेश्वर की ट्रिप होगी परफेक्ट, इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर
महाबलेश्वर (सौ. फ्रीपिक)
Updated on

Mahabaleshwar Trip: परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए शांत, खूबसूरत और मजेदार जगह ढूंढ रहे हैं तो महाबलेश्वर एक परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित होगा। यहां की हरी भरी वादियां, ठंडा मौसम, स्टॉबेरी गार्डन, खूबसूरत व्यू पॉइंट इस जगह को खूबसूरत बनाती है। यहां पर आपको नेचुरल ब्यूटी देखने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ बिताए गए पल यहां पर हमेशा के लिए याद रह जाएंगे।

अगर आप इस बार महाबलेश्वर की ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो यहां की कुछ प्रसिद्ध जगहों को विजिट करना न भूलें। परिवार के साथ यहां पर यादगार पल बिताए जा सकते हैं।

  • वेण्णा लेक

महाबळेश्वर में बोटिंग का मजा लेना चाहते हैं तो वेण्णा लेक जा सकते हैं। यहां पर पैडल बोट और रो बोट दोनों मिलते हैं। झील के किनारे बैठकर पिकनिक इंजॉय की जा सकती है। बच्चों से लेकर बड़ों तक को यहां खूब मजा आएगा।

  • आर्थर सीट पॉइंट

इस जगह को महाबलेश्वर का क्वीन ऑफ पॉइंट्स भी कहा जाता है। यहां चारों तरफ घाटियों का शानदार नजारा देखने को मिलता है। ठंडी हवा का अहसास फैमिली पिक्चर के लिए परफेक्ट है। सुबह की शुरुआत इस जगह पर सूर्योदय देखकर की जा सकती है।

  • प्रतापगढ़ किला

इस किले की चढ़ाई का आनंद लें और बच्चों को इसकी कहानियां सुनाएं। यहां चारों ओर के पहाड़ों का दृश्य देखने लायक होता है। किले के अंदर आपको महादेव और भवानी मंदिर भी दिखेंगे।

  • महाबलेश्वर मंदिर

महाबलेश्वर मंदिर बच्चों को ऐतिहासिक और पौराणिक कथा सिखाने का अच्छा अवसर है। यहां का शांत वातावरण परिवार के साथ घूमने के लिए आदर्श जगह बनाता है।

  • लिंगमाला वॉटरफॉल

महाबलेश्वर में आप लिंगमाला वॉटरफॉल का लुत्फ भी उठा सकते हैं जो एक प्रसिद्ध जगह है। यहां का मुख्य वॉटरफॉल करीब 500-600 फीट की ऊंचाई पर है। वहीं मिनी जलप्रपात बच्चों के लिए आसान और सुरक्षित है।

परिवार के साथ महाबलेश्वर की ट्रिप इसलिए मजेदार होगी क्योंकि यहां का वातावरण शांत और सुरक्षित है। सभी उम्र के लोग यहां पर कई एक्टिविटी कर सकते हैं। देखने के लिए स्ट्रॉबेरी फॉर्म और प्रकृति का शानदार नजारा मिलेगा। साथ ही सर्दियों के समय खूबसूरत मौसम और व्यू पॉइंट को देखकर जन्नत का अहसास होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com