- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Dharmendra Nagpur Special Bond Emotional Dharmendra Jore Story Sholay Aankhen Connection
ही-मैन का नागपुर से याराना: जब ऑरेंज सिटी में मिले दो धर्मेंद्र, जोरे ने सुनाया सुनहरा किस्सा
Dharmendra Nagpur Connection: हीमैन धर्मेंद्र और नागपुर का रिश्ता बेहद खास रहा। 1996 में नागपुर के एक युवक ‘धर्मेंद्र जोरे’ से उनकी मुलाकात भावुक कर गई।
- Written By: आकाश मसने

धर्मेंद्र की नागपुर दौरे की तस्वीरें (सोर्स: सोशल मीडिया)
He-Man Dharmendra Story: हिन्दी सिनेमा के ‘हीमैन’ और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के दमदार अभिनय की दीवानी पूरी दुनिया है लेकिन ऑरेंज सिटी नागपुर का उनसे एक खास रिश्ता रहा है। उनका प्रभाव इतना था कि लोग उनके नाम तक अपने बच्चों के रख लेते थे। इसके लिए पति-पत्नी में झगड़ा तक हो जाता था।
एक ही ऐसी ही कहानी नागपुर से भी जुड़ी हुई है जब ‘हीमैन’ धर्मेंद्र से नागपुर वाले धर्मेंद्र की मुलाकात हुई तो धर्मेंद्र ने उसे गले लगा लिया और कहानी सुनने के बाद तो जमकर प्यार भी बरसाया।
1996 में नागपुर आए थे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र जब 1996 में अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए नागपुर आए थे तब उनकी प्रेस-कॉन्फ्रेंस रखी गयी थी। इसमें धर्मेंद्र जोरे की मुलाकात धर्मेंद्र से हुई थी। जोरे के साथियों ने उन्हें बताया कि हमारे पास भी एक धर्मेंद्र है तो धर्मेंद्र ने उन्हें गले लगा लिया। जोरे ने उन्हें बताया कि उनकी मां ने आपके नाम पर ही मेरा नामकरण धर्मेंद्र किया है तो वे खुश हो गए और झप्पी लगा बैठे।
सम्बंधित ख़बरें
गरीबों का हक मारने वाले बिल्डरों की खैर नहीं, जरूरत पड़ी तो ‘ईडी’ करेगी जांच: चंद्रशेखर बावनकुले
‘Saas Bahu Yamraj’ का टीवी प्रीमियर जल्द, Amrapali Dubey की फिल्म में दिखेगा कॉमेडी और इमोशन का अनोखा तड़का
1000 करोड़ की टेंडर रद्द करना काफी नहीं, कांग्रेस बोली, दोषियों की जांच कर करें कार्रवाई
‘Kaptan’ की शूटिंग में घायल हुए Saqib Saleem, दर्द के बावजूद पूरा किया खतरनाक सीन
जोरे ने उन्हें बताया कि पिता को यह नाम पसंद नहीं था, इसलिए मां को इसके लिए झगड़ा तक करना पड़ा। जोरे ने बताया कि धर्मेंद्र ने इतनी आत्मीयता से उन्हें गले लगाया कि आज भी वाकिया याद आ जाता है।
हालांकि मुंबई में 3-4 बार मुलाकात हुई लेकिन नागपुर में जो 2 धर्मेंद्रों का मिलन हुआ वह आज भी दिलों में ताजा है। वे केवल फिल्मों के सुपर स्टार नहीं थे बल्कि वास्तविक जीवन में भी एक अलग ही व्यक्तित्व रखते थे। जोरे आज नेशनल कैंसर हॉस्पिटल में जनसंपर्क प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं। यह वाक्या बताते हुए आज भी उनकी आवाज रुंध गई।
भरपूर प्रेम लुटाया
सिने समीक्षक सागर कोतवालीवाले ने बातचीत करते हुए बताया कि 70 के दशक में नागपुर के सिनेमाघरों में ‘शोले’ लगातार 80 हफ्तों से भी अधिक समय तक चलती रही थी। नागपुर की जनता ने इस फिल्म और धर्मेंद्र पर अपना भरपूर प्यार लुटाया था।
‘आंखें’ बनी धर्मेंद्र के करिअर का टर्निंग पॉइंट
सागर कोतवालीवाले ने बताया कि फिल्म ‘आंखें’ को धर्मेंद्र के करिअर का ‘माइलस्टोन’ माना जाता है। किस्सा साझा करते हुए उन्होंने बताया कि उस दौर के सुपर स्टार राजकुमार ने निर्माता रामानंद सागर को अपमानित कर यह फिल्म ठुकरा दी थी लेकिन धर्मेंद्र ने रामानंद सागर के शब्दों पर भरोसा किया और थोड़ी आशंका के बावजूद फिल्म स्वीकार कर ली।
इस फिल्म के सदाबहार गानों और माला सिन्हा के साथ धर्मेंद्र की शानदार केमिस्ट्री ने उन्हें नंबर वन हीरो की कतार में खड़ा कर दिया। उस दौर में नागपुर के होटलों, रिक्शों, पान की टपरियों और सार्वजनिक जगहों पर बस ‘आंखें’ फिल्म के गाने ही गूंजते थे।
‘शोले’ का ऐतिहासिक कीर्तिमान
‘शोले’ जब प्रदर्शित हुई तो शुरू में इसे कई आलोचकों की तीखी प्रतिक्रिया झेलनी पड़ी। पहले कुछ हफ्तों में इसे ‘फ्लॉप’ तक करार दे दिया गया था लेकिन जो दर्शक इसे देखकर आए, वे इसके जादू में खो गए।
यह भी पढ़ें:- अमित शाह का वादा होगा पूरा! 15 फरवरी 2026 तक हथियार डालेंगे सभी नक्सली, 3 राज्यों को लिखा पत्र
‘माउथ पब्लिसिटी’ ने दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर खींचा और देखते ही देखते संतरानगरी में यह फिल्म अनंतकाल तक चलने का इतिहास रच गई। कोतवालीवाले बताते हैं कि धर्मेंद्र की सहज और गुणी अभिनय शैली पर नागपुरकरों ने ‘अलोट प्रेम’ बरसाया।
नागपुरकरों से गहरा और आत्मीय रिश्ता
धर्मेंद्र का नागपुर और विदर्भ से गहरा नाता रहा है। मराठा लांसर की ओर से आयोजित अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन के लिए राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने 6 जनवरी 2000 को सिनेस्टार धर्मेंद्र को काटोल आमंत्रित किया था।
उस निमंत्रण का मान रखते हुए धर्मेंद्र वहां उपस्थित रहे जिसकी यादें आज भी काटोलवासियों के दिलों में ताजा हैं। इसके बाद वे पूर्व जिला परिषद सदस्य सलील देशमुख के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए भी खास तौर पर नागपुर आए थे।
Dharmendra nagpur special bond emotional dharmendra jore story sholay aankhen connection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














