-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Pmc Voter List Errors Ward Mixup Election Objections
Pune MNC मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी, 419 आपत्तियां; चुनाव पर संकट
- Written By: अपूर्वा नायक
Pune Municipal Corporation Election की प्रारूप मतदाता सूची में वार्ड-मिसमैच, डुप्लीकेट एंट्री और 419 आपत्तियों से विवाद बढ़ा। विपक्ष ने गंभीर त्रुटियों का हवाला देते हुए चुनाव स्थगित करने की मांग की।

पुणे महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra Local Body Election: पुणे मनपा (पीएमसी) चुनाव के लिए जारी की गई प्रारूप मतदाता सूची में गंभीर गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। मुंढवा प्रभाग के मतदाताओं के नाम वारजे प्रभाग की सूची में दिखाई दे रहे हैं, तो वहीं खेड़-शिवापुर के मतदाता सन सिटी प्रभाग में शामिल हो गए हैं।
मनपा प्रशासन ने स्वीकार किया है कि यह गड़बड़ी प्रभाग-वार सूची विभाजन के दौरान उपयोग किए गए सॉफ्टवेयर के कारण हुई है। अधिकारियों ने कहा है कि इस संबंध में राज्य चुनाव आयोग को जानकारी दे दी गई है।
मनपा चुनाव की प्रशासनिक प्रक्रिया तेजी से चल रही है। दो सप्ताह पहले प्रभाग-वार आरक्षण घोषित किया गया था और पिछले सप्ताह प्रभाग-वार मतदाता सूचियां प्रकाशित की गईं। हालांकि, इसके दो दिन के भीतर ही चुनाव कार्यालय में शिकायतों की बाढ़ आ गई। सोमवार शाम तक 419 आपत्तियां और शिकायतें दर्ज की गई।
सम्बंधित ख़बरें
सावधान! दूध में शैंपू और केमिकल की मिलावट, पुणे में FDA के छापे में पकड़ा गया 2 करोड़ का नकली दूध
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क पर महाराष्ट्र ATS का बड़ा एक्शन, पुणे में 66 संदिग्धों से पूछताछ जारी
नवभारत विशेष: महिला क्रिकेट का नया अध्याय, लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक टेस्ट जीत
Navabharat Nishanebaaz: चंदा चोरी से लेकर चादर चोरी आखिर ऐसी कौन-सी मजबूरी
प्रारुप आरक्षण पर भी 24 आपत्तियां
मतदाता सूची पर आपत्ति दर्ज कराने की दर तेजी से बढ़ रही है और सोमवार तक कुल 419 आपत्तियां दर्ज की गई हैं। इसके साथ ही, मतदाता सूचियों की खरीद भी बढ़ गई है, जिससे मनपा को अब तक 13 लाख 30 हजार से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। प्रारुप आरक्षण पर आपत्तियां दर्ज करने का सोमवार अंतिम दिन था।
कुल 24 आपत्तियां प्राप्त हुईं, जिनमें से प्रभाग 1 में सर्वाधिक 6 आपत्तियां थीं। इस प्रभाग में एक समूह में अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षण रखा गया है, जिसे पुरुषों के लिए बदलने की मांग की गई है। प्रभाग 9 में दो आपत्तियां आई हैं, जिसमें बताया गया है कि अनुसूचित जाति वर्ग की संख्या दोगुनी होने के कारण इस प्रभाग में आरक्षण आवश्यक है।
पुणे मनपा चुनाव से पहले जारी की गई प्रभाग-वार अंतिम मसौदा मतदाता सूची में गंभीर त्रुटियां सामने आने के बाद, शहर के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मनपा प्रशासन से चुनाव स्थगित करने की मांग की है। मनपा आयुक्त ने स्वयं यह स्वीकार किया है कि 3 लाख से अधिक मतदाताओं का दोहरा पंजीकरण (डुप्लीकेट एंट्री) हुआ है।
यदि किसी प्रभाग में एक ही परिवार के नाम अलग-अलग होकर कुछ सदस्य दूसरे प्रभागों में चले गए है, तो उन नामों को फिर से एक साथ लाने के लिए प्रारूप ‘बी’ (नमूना ‘ब’) का प्रावधान है। इसलिए, उसमें सुधार किया जाएगा।
यदि कुछ प्रभागों में जानबूझकर मतदाताओं को हटाया या बदला गया है, तो संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों, इच्छुक उम्मीदवारों और मतदाताओं की शिकायतों पर उचित ध्यान दिया जाएगा।
– ओमप्रकाश दिवटे, अतिरिक्त आयुक्त, पुणे महानगरपालिका
विपक्ष की आयुक्त से मुलाकात
कई मतदाताओं के नाम ग़लती से दूर के प्रभागों में चले गए हैं, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि मनपा प्रशासन भाजपा के दबाव में काम कर रहा है और त्रुटिपूर्ण सूची पर केवल 8 दिनों की आपत्ति दर्ज करने की अवधि देकर चुनावों को जल्दबाजी में कराने का प्रयास किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें :- Real Esate Fraud: अभिनेत्री से 16.5 लाख की ठगी, बिल्डर बाबू सिंघल गिरफ्तार
इस पृष्ठभूमि में राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट), कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), मनसे, वंचित बहुजन आघाडी, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी सहित कई दलों ने एक साथ आकर मनपा अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे से मुलाकात की। इस दौरान प्रशांत जगताप, विधायक बाप्पुसाहेब पठारे, अरविंद शिंदे, साईनाथ बाबर, संजय मोरे, गजानन थरकुडे, रविंद्र माल वदकर, अभय छाजेड, मनोहर जांबूवंत, सचिन दोडके आदि नेता उपस्थित थे।
Pune pmc voter list errors ward mixup election objections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भूमि अधिग्रहण के विरोध में गडचिरोली के छात्र स्कूल लौटे, आंदोलन फिर शुरू करने की चेतावनी
Jul 15, 2026 | 03:18 PMकशेली डिपो से रफ्तार पकड़ेगी मेट्रो 5, ठाणे, भिवंडी और कल्याण-उल्हासनगर के सफर में बड़ा बदलाव
Jul 15, 2026 | 03:16 PMBMC का बड़ा फैसला: धारावी रीडेवलपमेंट के लिए अदाणी-सरकार की SPV को मिलेगी मुलुंड की 15 एकड़ जमीन
Jul 15, 2026 | 03:12 PMइंदौर : जीतू पटवारी की साइकिल यात्रा पर बीजेपी का पलटवार, मुफ्त शिक्षा की मांग को बताया ‘भाजपा की योजना’
Jul 15, 2026 | 03:06 PMGadchiroli News: चंद्रपुर से अलग हुआ गडचिरोली डाक मंडल, आज से नई प्रशासनिक व्यवस्था लागू
Jul 15, 2026 | 03:05 PMMonsoon Snack Idea: बारिश के मौसम में मिनटों में बनाएं एयर फ्रायर में तैयार होने वाले ये 6 टेस्टी स्नैक्स
Jul 15, 2026 | 03:03 PMमुंबई में मानसून के साथ डेंगू-मलेरिया का डबल अटैक; BMC ने जारी किए डराने वाले आंकड़े, डेंगू के बढ़े 204 मरीज
Jul 15, 2026 | 03:02 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM














