-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Jayant Narlikar Mr Srinivasan Pass Away On Same Day Legendary Contribution
संपादकीय: विज्ञान जगत को गहरी क्षति, नारलीकर व श्रीनिवासन का अविस्मरणीय योगदान
- Written By: मृणाल पाठक
विख्यात वैज्ञानिक जयंत नारलीकर और परमाणु ऊर्जा विशेषज्ञ एमआर श्रीनिवासन का एक ही दिन निधन हुआ था। दोनों के वैज्ञानिक योगदान ने भारत की पहचान को विश्व मंच पर मजबूत किया।

जयंत नार्लीकर और एमआर श्रीनिवासन
संयोग है कि विख्यात खगोल वैज्ञानिक जयंत नारलीकर और भारत का पहला परमाणु ऊर्जा प्लांट बनाने वाले वैज्ञानिक एमआर श्रीनिवासन एक ही दिन परलोक सिधारे। नारलीकर के योगदान को इसलिए याद रखा जाएगा क्योंकि उन्होंने विज्ञान की प्रचलित धारणाओं को चुनौती देने का साहस दिखाया।
उन्होंने अपने गुरू ब्रिटिश खगोल भौतिकी वैज्ञानिक फ्रेड होयल के साथ मिलकर ब्रम्हांड की उत्पत्ति के बिग बैंग सिद्धांत को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि ब्रम्हांड असीमित समय से मौजूद रहा है और उसका विस्तार होता चला गया। इसी तरह नारलीकर ने एक मराठी लघु कथा ‘एथेंसचा प्लेग’ लिखी थी जिसमें कहा गया था कि अंतरिक्ष से गिरी एक उल्का अपने साथ वायरस लाई थी जिससे एथेंस में प्लेग फैला और ग्रीस का यह शहर समाप्त हो गया।
इसके बाद अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के बाहर सूक्ष्म जीवन (माइक्रोबियल लाइफ) की खोज शुरू की। अपने उपन्यास ‘दि रिटर्न ऑफ वामन’ में नारलीकर ने ऐसी मशीन की कल्पना की थी जो मानव की बुद्धि को पीछे छोड़ देती है। यह एआई का पूर्वाभास था।
सम्बंधित ख़बरें
World Environment Day 2026: खतरे में है धरती और आपका स्वास्थ्य! WHO की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, जानें कैसे बचें
Zaporizhzhia Drone Strike: दुनिया के तीसरे सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट पर यूक्रेन का अटैक! दीवार में हुआ छेद
Enriched Uranium: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी, अपना एनरिच्ड यूरेनियम सौंपे या तुरंत नष्ट करें
A1 or A2 Milk: कहां से आया A1 और A2 दूध, कौन सी है आपके लिए सुरक्षित और क्यों?
विज्ञान कथा लेखक और साहित्यकार के रूप में भी नारलीकर की ख्याति थी। माधव गाडगिल, इंदिरा नाथ और वेंकटरामन राधाकृष्णन जैसे वैज्ञानिकों के समान नारलीकर भी विदेश में अपना करियर छोड़कर भारत में विज्ञान की प्रगति के उद्देश्य से लौट आए। उन्होंने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च में वैज्ञानिकों को प्रशिक्षित किया।
भारतीय परंपराओं व कथाओं में उनका विश्वास था। नाशिक के मराठी साहित्य सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा था कि हमारे पूर्वज आधुनिक विज्ञान और तंत्रज्ञान जानते थे। पुष्पक विमान तथा वायव्यास्त्र, आग्नेयास्त्र बनाने का मैनुअल उपलब्ध नहीं है। संभवत: उन्होंने सांकेतिक भाषा में इस पर लिखा होगा और फिर यह जानकारी नष्ट हो गई। उन्होंने दुनिया को दिखाया कि कल्पनाशीलता विज्ञान में सहायक हो सकती है। अपनी सशक्त कथाओं से उन्होंने युवाओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत की।
नारलीकर ने पहली विज्ञान कथा धूमकेतु लिखी। इसके अलावा वैज्ञानिक कथा संग्रह यक्षोपहार लिखा। उनकी रचना ‘चार नगरातले विश्व’ पर उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था। अनेक राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय सम्मान से उन्हें नवाजा गया। अंतरराष्ट्रीय खगोल संघ के कॉस्मोलॉजी कमीशन ने उन्हें अपना अध्यक्ष बनाया था।
संपादकीय: आतंक के लिए तो इस्तेमाल नहीं क्या पाक IMF कर्ज से विकास करेगा?
95 वर्ष की उम्र में इस दुनिया से विदा लेनेवाले परमाणु वैज्ञानिक एमआर श्रीनिवासन ने होमी भाभा के साथ मिलकर देश का पहला परमाणु बिजली घर ‘अप्सरा’ बनाया था। उन्होंने विक्रम साराभाई, होमी सेठना और राजा रामन्ना जैसे वैज्ञानिकों के साथ काम किया। वह न्यूक्लीयर कार्पोरेशन ऑफ इंडिया के संस्थापक थे। पद्मविभूषण से अलंकृत श्रीनिवासन को भारत में परमाणु ऊर्जा का चलता फिरता ज्ञानकोश माना जाता था।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Jayant narlikar mr srinivasan pass away on same day legendary contribution
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














