- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Voting Underway At 390 Polling Stations Yavatmal District
यवतमाल जिले के 390 केंद्रों पर हो रहा मतदान, 10 नगर पालिकाओं में चुनावी हलचल तेज, प्रशासन तैयार
Yavatmal Local Body Elections: यवतमाल जिल में आज 2 दिसंबर को 9 नगर परिषद और एक नगरपालिका के लिए मतदान किया जा रहा है। तो वहीं नगर परिषद के चुनाव को आगे बढ़ा दिया गया है।
- Written By: प्रिया जैस

यवतमाल में मतदान (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Yavatmal Elections: यवतमाल नगर परिषद के चुनाव को आगे बढ़ा दिया गया है। इसके बाद आज मंगलवार, 2 दिसंबर को शेष 9 नगर परिषद और एक नगरपालिका के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न हो रही है। इसमें 76 नगराध्यक्ष और 1081 सदस्यों के लिए 3,30,654 मतदाता 390 केंद्रों पर अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसके लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है और स्थानीय केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां ईवीएम मशीन लेकर रवाना हुई।
नगर परिषद और नगरपालिका चुनाव की अंतिम चरण की हलचल के बीच चुनाव विभाग ने रविवार को यवतमाल नगर परिषद का चुनाव स्थगित कर दिया। साथ ही, दिग्रस, वणी और पांढरकवड़ा नगर परिषद में कुछ वार्डों में भी चुनाव स्थगित किया गया। जिलाधिकारी विकास मीना ने रात देर तक इसके आदेश जारी किए।
दस नगर परिषदों में चुनाव
इस प्रकार, जिले में यवतमाल को छोड़कर दिग्रस, पुसद, उमरखेड, नेर, दारव्हा, वणी, घाटंजी, आर्णी और ढाणकी नगर पंचायत कुल दस नगर परिषदों में चुनाव होंगे। इसके लिए मंगलवार, 2 दिसंबर को मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। नगराध्यक्ष पद की सीधी चुनाव प्रक्रिया होने के कारण इस चुनाव का विशेष महत्व है। जिले के 9 नगर परिषद और एक नगर पंचायत में 118 वार्डों में दस नगराध्यक्ष और 229 सदस्य पदों के लिए चुनाव हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक के विद्यार्थी समूह की मांग, भाषा विषयों में ई-मेल व ब्लॉग राइटिंग की प्रैक्टिकल परीक्षा हो
अजित पवार को बच्चों ने दी भावुक श्रद्धांजलि, प्लेन क्रैश का वो खौफनाक मंजर देख भर आएंगी आंखें, देखें Video
सुधर जा, कल सीने में होगी…वर्सोवा में बड़े बिल्डर को मिली खौफनाक धमकी, ‘छोटा शकील’ ने भेजे कारतूस, मचा बवाल
नासिक मनपा का ‘पटपंजीकरण अभियान’ शुरू, मनपा स्कूलों में बढ़ेगा दाखिला; 25 मार्च तक चलेगा प्रवेश अभियान
नगराध्यक्ष पद के लिए 76 और नगरसेवक पद के लिए कुल 1075 उम्मीदवार चुनावी मैदान में खड़े हैं। शहर के 390 केंद्रों पर तीन लाख 33 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस पृष्ठभूमि में प्रशासन पूरी तरह तैयार है और स्थानीय स्तर पर चुनाव कर्मचारी सोमवार को ईवीएम मशीन लेकर केंद्रों पर रवाना हो गए हैं। मतदान प्रक्रिया सुबह 7:30 बजे से शाम 5 बजे तक जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें – 1984 की काली रात, कैसे भोपाल में 3 घंटों में फैली तबाही, चश्मदीद ने बताई रोंगटे खड़े करने वाली कहानी
– 76 प्रत्याशी नगराध्यक्ष पद के लिए खड़े
– 1075 उम्मीदवार पार्षद पद के लिए तैयार
– 3,30,654 मतदाता करेंगे चुनेंगे प्रतिनिधि
चुनाव वाले क्षेत्र में 2 दिसंबर को सार्वजनिक छुट्टी
नगर परिषद और नगर पंचायत के सार्वत्रिक चुनाव वाले क्षेत्र में प्रत्यक्ष मतदान के दिन यानी कल 2 दिसंबर को सार्वजनिक छुट्टी घोषित की गई है। यवतमाल नगर परिषद क्षेत्र में चुनाव सुधारित कार्यक्रम के अनुसार होने के कारण वहां कोई छुट्टी नहीं होगी।
बाकी पुसद, वणी, उमरखेड, दिग्रस, पांढरकवड़ा, दारव्हा, घाटंजी, नेर-नबाबपुर, आर्णी नगर परिषद और ढाणकी नगर पंचायत चुनाव क्षेत्र में मंगलवार को सार्वजनिक छुट्टी रहेगी। इस संबंध में जिला अधिकारी विकास मीना ने आदेश जारी किया।
Voting underway at 390 polling stations yavatmal district
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान युद्ध के बाद गैस पर टेंशन, LPG से CNG-PNG तक क्यों मची हलचल, जानिए आपकी रसोई और जेब पर कितना पड़ेगा असर
Mar 12, 2026 | 01:30 PMनासिक के विद्यार्थी समूह की मांग, भाषा विषयों में ई-मेल व ब्लॉग राइटिंग की प्रैक्टिकल परीक्षा हो
Mar 12, 2026 | 01:26 PMअजित पवार को बच्चों ने दी भावुक श्रद्धांजलि, प्लेन क्रैश का वो खौफनाक मंजर देख भर आएंगी आंखें, देखें Video
Mar 12, 2026 | 01:24 PMइराक के पास अमेरिकी तेल टैंकर पर ईरान का भीषण हमला, एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत
Mar 12, 2026 | 01:24 PMसुधर जा, कल सीने में होगी…वर्सोवा में बड़े बिल्डर को मिली खौफनाक धमकी, ‘छोटा शकील’ ने भेजे कारतूस, मचा बवाल
Mar 12, 2026 | 01:23 PM6 साल बाद जेल से बाहर आएगा अलगाववादी नेता शब्बीर शाह, सुप्रीम कोर्ट का ‘ट्रायल’ पर बड़ा प्रहार
Mar 12, 2026 | 01:22 PMप्रियंका चोपड़ा ने बताई बॉलीवुड छोड़ने की चौंकाने वाली वजह, बोलीं- गंदगी में रहना पसंद नहीं
Mar 12, 2026 | 01:17 PMवीडियो गैलरी

‘विपक्ष आह भी भरे तो बदनाम…वो कत्ल भी करें तो चर्चा नहीं’, संसद में TMC सांसद का BJP पर तीखा वार- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:09 PM
‘भारत हमारे कहने पर चलता है’, व्हाइट हाउस प्रेस सचिव के दावे से मचा बवाल; विपक्ष ने पीएम मोदी को घेरा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:02 PM
मैदान पर छक्कों की बारिश, ट्रेन में चादर ओढ़कर सफर; फ्लाइट न मिलने पर ‘गुपचुप’ मुंबई पहुंचे शिवम दुबे- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:56 PM
छतरपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! रिटायर्ड शिक्षक के घर से मिले 25 गैस सिलेंडर, कालाबाजारी का खुलासा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:48 PM
ट्रेन में नफरत का ‘वायरल’ वीडियो: सिसकता युवक, पत्थर दिल भीड़ और कानून को खुली चुनौती
Mar 11, 2026 | 02:21 PM
उन्नाव में ‘नवाब’ बने मास्टर साहब: हाथ में किताब की जगह बच्चों को थमा दी झाड़ू, वीडियो देख खौल उठा जनता का खून
Mar 11, 2026 | 02:16 PM











