- Hindi News »
- India »
- Dr Apj Abdul Kalam Birth Anniversary Special World Students Day Know Story Of Unique President
दो सूटकेस लेकर पहुंचे थे राष्ट्रपति भवन, कहानी मौत को छूकर मुस्कुराने वाले ‘मिसाइल मैन’ की
देश के 11वें राष्ट्रपति रहे 'मिसाइल मैन' Abdul Kalam की जयंती है। इनकी सादगी की कहानियां पूरी दुनियां में सीखने के लिए उदाहरण के रूप में दी जाती है। ऐसी ही कुछ अनसुनी कहानियों से आपको रूबरू कराते है।
- Written By: सौरभ शर्मा

भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम (फोटो- सोशल मीडिया)
Dr APJ Abdul Kalam Birth Anniversary Special: आज 15 अक्टूबर है, यानी भारत के ‘मिसाइल मैन’ और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्मदिन। यह दिन सिर्फ उनकी जयंती नहीं, बल्कि दुनिया भर में ‘विश्व छात्र दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। कलाम साहब को ‘जनता का राष्ट्रपति’ कहा जाता था, लेकिन उनकी जिंदगी सिर्फ इस पद तक सीमित नहीं थी। उनकी सादगी, ईमानदारी और ज्ञान की कहानियां आज भी हर भारतीय को प्रेरित करती हैं। आइए, आज उनकी जयंती पर उनकी जिंदगी के उन पन्नों को पलटते हैं जो हमें सिखाते हैं कि महानता सादगी में ही बसती है।
डॉ. कलाम हमेशा खुद को एक शिक्षक मानते थे। उनका मानना था कि छात्र ही देश का भविष्य हैं और शिक्षा वो ताकत है जो पूरी दुनिया को बदल सकती है। उनकी यही सोच थी कि साल 2010 में संयुक्त राष्ट्र ने उनकी 79वीं जयंती को ‘विश्व छात्र दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की। कलाम साहब का एक प्रसिद्ध कथन है, “सपने वो नहीं जो आप सोते समय देखते हैं, बल्कि सपने वो हैं जो आपको सोने नहीं देते।” यही भावना थी जिसने उन्हें छात्रों के बीच एक आदर्श बना दिया।
सिर्फ दो सूटकेस वाले राष्ट्रपति
डॉ. कलाम की सादगी का सबसे बड़ा उदाहरण तब देखने को मिला जब वह 2002 में भारत के 11वें राष्ट्रपति बने। जब वे राष्ट्रपति भवन पहुंचे, तो उनके साथ सिर्फ दो सूटकेस थे, जिनमें कुछ कपड़े और उनकी पसंदीदा किताबें थीं। पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद जब उन्होंने 2007 में राष्ट्रपति भवन छोड़ा, तब भी उनके पास वही दो सूटकेस थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन में कोई निजी संपत्ति नहीं बनाई और अपनी कमाई हमेशा शिक्षा और समाज के कामों में लगा दी। यही वजह है कि वे लोगों के दिलों में बसते थे।
सम्बंधित ख़बरें
डेविड धवन के बेटे होने के बावजूद आसान नहीं था रास्ता, Varun Dhawan ने मेहनत से हासिल की स्टारडम
Mac Mohan Career: क्रिकेटर बनने मुंबई पहुंचे मैक मोहन, किस्मत ने बना दिया बॉलीवुड का आइकॉनिक विलेन सांभा
मौजूदा क्रिकेटर्स के लिए ‘माउंट एवरेस्ट’ हैं सचिन के ये 5 रिकॉर्ड! मास्टर ब्लास्टर के जन्मदिन पर खास रिपोर्ट
जन्मदिन विशेष: 50 के हुए युवाओं के पसंदीदा लेखक चेतन, जानें कैसे सिनेमाई पर्दे पर उनकी कहानियों ने रचा इतिहास
यह भी पढ़ें: शहाबुद्दीन की विरासत संभालेंगे ओसामा, RJD ने रघुनाथपुर से दिया टिकट, सियासी गलियारों में हलचल तेज
जब मौत को छूकर मुस्कुरा दिए कलाम
उनकी जिंदगी में एक ऐसा भी पल आया जब वे मौत के मुंह से बाल-बाल बचे। सितंबर 2001 में, राष्ट्रपति बनने से कुछ महीने पहले, वे झारखंड के बोकारो में एक स्कूल कार्यक्रम के लिए हेलीकॉप्टर से जा रहे थे। अचानक हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई और वह जोरदार झटके के साथ जमीन पर आ गिरा। इस भयानक हादसे के बाद भी कलाम साहब के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी, बल्कि वे मुस्कुरा रहे थे। उन्होंने अपनी किताब ‘तेजस्वी मन’ में लिखा है कि इस घटना के बाद वे विचलित हुए बिना बच्चों को संबोधित करने चले गए।
Dr apj abdul kalam birth anniversary special world students day know story of unique president
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
UP News: मेरठ का तुषार कैसे बना ‘हिजबुल्लाह’? मोबाइल और इंस्टाग्राम ने बनाया आतंकी
Apr 24, 2026 | 10:28 PMकुवैत सीमा पर इराक से बड़ा ड्रोन हमला: उत्तरी चौकियों को बनाया निशाना, क्या फिर मंडरा रहा है युद्ध का खतरा?
Apr 24, 2026 | 10:26 PMPM मोदी के हुगली दौरे के बाद क्या बदला माहौल? महिलाओं ने सुरक्षा पर उठाए सवाल, युवाओं ने मांगा रोजगार
Apr 24, 2026 | 10:23 PMसंदीप पाठक के पास थे सिर्फ 3 रास्ते…जानें IIT प्रोफेसर ने AAP छोड़ क्यों चुना BJP का साथ? देखें VIDEO
Apr 24, 2026 | 10:12 PMपहाड़ों पर ₹80 की पानी की बोतल का सच: क्या यह लूट है या मजबूरी? हकीकत जानकर दंग रह जाएंगे
Apr 24, 2026 | 10:09 PM2030 तक अमेरिका को पछाड़ देगा चीन, परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा नया ‘सुपरपावर’
Apr 24, 2026 | 10:07 PMसुनेत्रा का मास्टर स्ट्रोक: राकांपा में जिम्मेदारी का बंटवारा, पार्थ को मुंबई-दिल्ली, जय संभालेंगे पुणे
Apr 24, 2026 | 10:00 PMवीडियो गैलरी

UP बोर्ड में लड़कियों की बादशाहत! टॉपर्स लिस्ट में केवल एक लड़का, कशिश और शिखा वर्मा ने किया प्रदेश का नाम रोशन
Apr 24, 2026 | 02:04 PM
‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM
खरगोन में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल, खेत के मकान से बाइबिल और लैपटॉप बरामद
Apr 23, 2026 | 10:37 PM
हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: जब 86 साल के मुरलीधर सड़क पर गिरे, तो ‘भाई’ बनकर आए इशहाक खान
Apr 23, 2026 | 10:30 PM
‘इतनी दिक्कत है तो दे दो हमें टिकट..’, रैली में ले जाने पर छात्राओं ने कॉलेज-RSS को किया रोस्ट; VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:17 PM
जो गाय को खाते है, वो सुअर का दुध…गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने पूछा तीखा सवाल, VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:03 PM














