-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- India Factor In Us Presidential Election 26 Lakh Indian Origin Voters Will Make A Big Impact
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में इंडिया फैक्टर, 26 लाख भारतीय मूल के वोटर्स डालेंगे बड़ा इंपैक्ट
- Written By: मृणाल पाठक
अमेरिका का 47वां राष्ट्रपति कौन बनेगा? इस कांटे की जंग में रिपब्लिकन ट्रंप जीतेंगे या डेमोक्रेट कमला हैरिस। यह चर्चा इस हफ्ते के बाद खत्म हो जाएगी पर अमेरिका में इंडिया फैक्टर संबंधी चर्चा आगे भी होती रहेगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव (डिजाइन फोटो)
नवभारत डेक्स: अमेरिका का 47वां राष्ट्रपति कौन बनेगा? इस कांटे की जंग में रिपब्लिकन ट्रंप जीतेंगे या डेमोक्रेट कमला हैरिस। यह चर्चा इस हफ्ते के बाद खत्म हो जाएगी पर अमेरिका में इंडिया फैक्टर संबंधी चर्चा आगे भी होती रहेगी। अमेरिकी राजनीति में भारतीयों का असर तेजी से बढ़ रहा है। अगर ट्रंप जीतते हैं तो उप राष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी के रूप में भारतीय मूल की उषा वेंस रहेंगी और अगर कमला हैरिस चुनाव में जीत हासिल करती हैं, तो वे राष्ट्रपति भवन में भारतीय मूल का प्रतिनिधित्व करेंगी।
अमेरिका के सेंसस ब्यूरो के मुताबिक़ 2020 में भारतीय मूल के अमेरिकियों की संख्या 44 लाख से ज्यादा और 2023 में 48 लाख थी। यह संख्या इस साल 52 लाख पार कर चुकी है, जिसमें से 26 लाख से ज्यादा मतदाता हैं। भारतीय मूल के मतदाता कुल अमेरिकी मतदाता के क़रीब डेढ फ़ीसदी हैं लेकिन ये एक महत्वपूर्ण वोटिंग ब्लॉक हैं।
अच्छी खासी आमदनी है
भारतीय मूल के लोगों को प्रवासियों के बीच में सबसे ज्यादा शिक्षित और प्रभावशाली समझा जाता है। इनका व्यावसायिक और सामाजिक दायरा भी विस्तृत है। राजनीति और प्रशासन में भारतीय अमेरिकी 5 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी है। भारतीय अमेरिकियों की औसत घरेलू आय लगभग 1,53,000 अमेरिकी डॉलर है, यह कमाई दूसरे समुदायों की तुलना में दोगुने से भी ज्यादा है।
सम्बंधित ख़बरें
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
US-India Trade Deal: ट्रेड डील से ठीक पहले ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक, भारत की 4 कंपनियों पर लगा बैन हटाया
यह संपन्न समुदाय पार्टियों को चंदा देने तथा राजनीतिक सक्रियता में भी आगे हैं। कई महत्वपूर्ण तथा बड़े राज्यों में उनकी पकड़ से साफ नजर आने लगा है वे परिणामों को प्रभावित कर सकते हैं। सैन जोस, फ्रेमोंट, लॉस एंजिल्स, शिकागो, जर्सी सिटी और ह्यूस्टन जैसे शहर में भारतीय अमेरिकी की बड़ी आबादी है।
यह भी पढ़ें- पराली जलाना और वाहनों की बहुतायत, दिल्ली में वायु प्रदूषण से सांस लेना दूभर
कैलिफोर्निया, मिशिगन, पेंसिल्वेनिया, उत्तरी कैरोलिना, जॉर्जिया, विस्कॉन्सिन, एरिजोना, नेवादा वगैरह राज्यों में अमेरिकी भारतीय मतदाताओं का प्रभाव पिछले चुनावों से दिखने लगा है। कैलिफोर्निया में करीब छह लाख भारतीय-अमेरिकी मतदाता है। न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क में मिलाकर पांच लाख तो टेक्सास में चार लाख।
इलिनोय में लगभग दो लाख भारतीय-अमेरिकी मतदाता हैं, तो वहीं फ्लोरिडा में तकरीबन डेढ लाख, पेंसिल्वेनिया में भी लगभग इसी के करीब और जॉर्जिया और वर्जीनिया मिला कर दो लाख, वॉशिंगटन में करीब एक लाख वोटर होंगे तो मिशिगन में और उत्तरी कैरोलिना में भी करीब करीब इतने ही, बाकी अमेरिका के दूसरे हिस्सों में भी फैले हैं। पिछली बार अमेरिकी भारतीयों ने 71 फीसद मतदान किया इस बार 96 प्रतिशत मतदाता मत देने की बात कह रहे हैं।
अमेरिकी भारतीयों की संख्या ही नहीं सक्रियता भी बढ़ी है। 2015 में रिपब्लिकन हिंदू कॉलिशन या आरएचसी गठित हुई तो 2016 में ‘इंडियन अमेरिकन इम्पैक्ट’। बाद में ऐसे ही कुछ और संगठन बने जो भारतीय मूल के अमेरिकी नेताओं के लिए वोट डालने के लिए प्रेरित करने लगे हैं।
सबसे बड़ी बात यह कि वे इन नेताओं के लिए चुनावी फंड भी जुटाते हैं। भारत से कलाकार बुलाकर इस वर्ग को आकर्षित करना हो या अपने झुकाव के अनुसार रिपब्लिकन अथवा डेमोक्रेट के नेताओं का कार्यक्रम कराकर अपने मतदाताओं को प्रभावित करना हो, ये बड़े जोर शोर से कर रहे हैं।
भारतीयों का दबदबा
अमेरिकी राजनीति में अमेरिकी भारतीयों का दखल 1950 से ही था, 1957 में दिलीप सिंह सौंद रिपब्लिकन से तो तकरीबन पांच दशक बाद 2005 में बॉबी जिंदल डेमोक्रेट से अमेरिकी कांग्रेस में आए। अमी बेरा 2013 में डेमोक्रेट से कांग्रेस के लिये चुने गए और पिछले 10 साल से कैलिफ़ोर्निया के छठे डिस्ट्रिक्ट से लगातार जीतते आ रहे हैं या फिर 2017 में सांसद बनी प्रमिला जयपाल जिन्होंने अपनी सीट लगातार चार बार जीती है, इसके अलावा रो खन्ना, राजा कृष्णमूर्ति, कमला हैरिस अथवा 2023 में श्री थानेदार का अमेरिकी संसद में प्रवेश बताता है कि भारतीयों का दबदबा है और रहेगा।
भले ही रिपब्लिकन से ट्रंप उम्मीदवार हों लेकिन विवेक रामास्वामी अथवा निक्की हेली का असर कहीं से कम नहीं, यही हाल डेमोक्रेट्स पार्टी में भी है। बावजूद अमेरिकी भारतीय समुदाय ने तकनीक, मेडिसिन वाणिज्य, व्यापार और कतिपय अन्य क्षेत्रों में अपने को खपाकर बेहतर जगह और पहचान बनाई अब अगली पीढ़ी इससे आगे अमेरिका की सरकार में प्रतिनिधित्व चाहती है।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
India factor in us presidential election 26 lakh indian origin voters will make a big impact
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
Jul 02, 2026 | 07:13 PMशालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
Jul 02, 2026 | 07:09 PMभारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PM14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 06:58 PMMaharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 06:53 PMकेमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
Jul 02, 2026 | 06:52 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














