- Hindi News »
- Special Coverage »
- Ind Vs Nz Shameful Defeat In Test History Selectors Should Take Bold Decision Of Change
IND vs NZ- टेस्ट इतिहास में शर्मनाक हार, चयनकर्ता बदलाव का साहसिक निर्णय लें
पिछली 18 घरेलू श्रृंखलाओं में अजेय रहने वाला भारत कभी अपने घर में न्यूजीलैंड से श्रृंखला नहीं हारा था, लेकिन इस टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड ने भारत का सूपड़ा साफ करते हुए सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया।
- Written By: मृणाल पाठक

टीम इंडिया (डिजाइन फोटो)
नवभारत डेस्क: बहुत कुछ पहली बार हुआ। भारत ने 1932 से आरंभ हुए अपने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में तीन टेस्टों की गृह श्रृंखला कभी 0-3 से नहीं हारी थी; न्यूजीलैंड ने इसी अंतर से सूपड़ा साफ कर दिया। पिछली 18 घरेलू श्रृंखलाओं में अजेय रहने वाला भारत कभी अपने घर में न्यूजीलैंड से श्रृंखला नहीं हारा था बल्कि न्यूजीलैंड ने इस दौरे से पहले भारतीय मैदानों में सिर्फ दो टेस्ट ही जीते थे और उसकी अंतिम जीत 1988 में आई थी।
भारतीय टीम इंग्लैंड में 42 रन पर (लॉर्ड्स 20 जून 1974) और ऑस्ट्रेलिया में 36 रन पर (एडिलेड 17 दिसम्बर 2020) अवश्य आल आउट हुई थी, लेकिन अपनी धरती पर उसकी एक पारी कभी 50 रन के भीतर नहीं सिमटी थी। न्यूनतम स्कोर वेस्टइंडीज के विरुद्ध दिल्ली में 25 नवम्बर 1987 को 75 रन रहा था, लेकिन बेंगलुरु में 16 अक्टूबर 2024 को न्यूजीलैंड ने उसे मात्र 46 रन पर समेट दिया।
मोहाली (1999) में न्यूजीलैंड ने भारत के पहले 5 विकेट मात्र 50 गेंदों में आउट कर दिए थे, लेकिन 3 नवम्बर 2024 को मुंबई में यह काम करने के लिए उसे सिर्फ 43 गेंदों की जरूरत पड़ी। यह भी पहली बार हुआ कि भारत के दो श्रेष्ठ बैटर्स रोहित शर्मा (91 रन, 15।16 औसत) और विराट कोहली (93 रन, 15.50 औसत) का सीरीज में औसत 16 से कम रहा। बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने एक गृह सत्र में मात्र 13।30 की औसत से बल्लेबाजी की।
सम्बंधित ख़बरें
National Doubles Squash Championship: वेलवन सेंथिलकुमार और जोशना चिनप्पा का दोहरा खिताब
भारतीय हॉकी में विदेशी प्लेयर की एंट्री, श्रीजेश की जगह फ्रांस का ये पूर्व खिलाड़ी बना जूनियर हॉकी टीम का कोच
World Squash Championship: मुस्तफा से हारे चोटरानी, भारत का सफर हुआ समाप्त
महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत की कप्तानी में दूसरे ICC खिताब पर होगी नजर
शर्मनाक है कि रोहित शर्मा के लड़के स्पिन के उसी जाल में फंसकर पराजित हुए, जिससे अन्य टीमों को परास्त करते आ रहे थे और वह भी ऐसे दो गेंदबाजों से जिनमें से एक (मिचेल सेंटनर) वाइट बॉल स्पेशलिस्ट है और दूसरा (एजाज पटेल) सिर्फ मुंबई में अपनी गेंदों से जादू करता है।
यह भी पढ़ें- पटाखों ने दिल्ली की फिजाओं में घोला जहर, सड़कों पर मास्क लगाकर निकल रहे लोग
अब से पहले सेंटनर ने कभी टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में 5 विकेट नहीं लिए थे, लेकिन पुणे में उन्होंने पहली पारी में 7 और दूसरी में 6 विकेट लिए यानी मैच में कुल 13 विकेट लिए। एजाज पटेल जब पिछली बार मुंबई में खेले थे, तो वह एक पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले संसार के तीसरे गेंदबाज (इंग्लैंड के जिम लेकर व भारत के अनिल कुंबले के बाद) बने थे।
मुंबई में उन्होंने मैच में 11 विकेट लिए और भारत को दूसरी पारी में जीत के लिए आवश्यक 147 रन नहीं बनाने दिए। इस तरह पटेल ने भारत के एक ही वेन्यू पर किसी विदेशी गेंदबाज द्वारा सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया। उनके मुंबई में अब 25 विकेट हो गए हैं, जबकि इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के इयान बोथम का था जिन्होंने मुंबई ही में 22 विकेट लिए थे।
न तेज गेंद खेल पाते हैं न स्पिन
बेंगलुरु में जब न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने भारत को मात्र 46 रन पर आउट कर दिया था तो अगले दो टेस्टों (पुणे व मुंबई) में भारत ने अत्यधिक स्पिन लेती पिच तैयार कीं, लेकिन वो पासा भी उल्टा ही पड़ गया। अजीब समस्या है कि न तेज गेंदबाजी खेली जा रही है और न स्पिन। ऐसे में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप्स (डब्लूटीसी) के फाइनल की बर्थ दांव पर लगी हुई है, जोकि 2025 में लॉर्ड्स, इंग्लैंड में खेला जायेगा।
डब्लूटीसी के अभी तक हुए दो फाइनल मुकाबलों में भारत रनर्स-अप रहा है कि पहले वह न्यूजीलैंड से हार गया था और फिर ऑस्ट्रेलिया से। अब न्यूजीलैंड से श्रृंखला 0-3 से हारने के बाद भारत ने लॉर्ड्स तक पहुंचने का मार्ग अपने लिए बेहद कठिन कर लिया है।
न्यूजीलैंड से शर्मनाक हार के बावजूद भारत के कोच गौतम गंभीर का कहना है, ‘मैं नहीं समझता कि स्पिन के विरुद्ध हमारे कौशल में कोई कमी आयी है। ड्रेसिंग रूम में हमारे पास खिलाड़ी हैं जो दो दिन तक बल्लेबाजी कर सकते हैं।’ जबकि भारत के कप्तान रोहित शर्मा का कहना है, ‘12 साल में एक बार तो हारना अलाउड है यार।’
यह हाल जब घर पर है तो ऑस्ट्रेलिया में क्या होगा, जिसके पास इस समय दुनिया का सबसे अच्छा तेज गेंदबाजी अटैक है और नॉथन लायन के रूप में दिग्गज स्पिन गेंदबाज।
यह भी पढ़ें- दीपावली 2024: प्रेरणा का प्रकाश पर्व, संकल्प का दीया जला संपन्नता की ओर बढ़ें
टीम में बदलाव जरूरी
कड़वा सच यह है कि हमारे दिग्गज खिलाड़ियों की अब उम्र हो गई है, वह फॉर्म में नहीं हैं, आत्मविश्वास भी कम है और टीम बदलाव के फेज में है। ऑस्ट्रेलिया एक ऐसी जगह है, जहां खिलाड़ियों का करिअर बनता भी है और उस पर विराम भी लग जाता है। भारत की ए टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में है, जहां बी साई सुदर्शन ने शानदार शतक लगाया है।
साई को सीनियर टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भेज देना चाहिए। अगर यशस्वी जायसवाल या अभिमन्यु ईश्वरन चोटिल हो जाते हैं या रोहित शर्मा की फॉर्म नहीं लौटती है, तो वह उनकी जगह ले लें। इसी तरह मुकेश कुमार मुहम्मद शमी के विकल्प तो नहीं हैं, लेकिन फर्स्ट-चेंज का अच्छा आप्शन हैं। स्पिन में तनुष कोटियन, शम्स मुलानी व मानव साथर भी अपनी बारी की प्रतीक्षा में हैं। चयनकर्ताओं को कुछ साहसिक फैसले लेने होंगे, तभी गिरती हुई दीवार की मरम्मत हो सकेगी।
लेख- कुंवर चांद खां द्वारा
Ind vs nz shameful defeat in test history selectors should take bold decision of change
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बेसबॉल खिलाड़ी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, दी गई थी रूह कंपाने वाली यातना, फेफड़ों में धंसी मिलीं पसलियां
May 23, 2026 | 03:03 PMDGP का बड़ा आदेश: 5 साल से एक ही थाने में टिके पुलिसकर्मियों का होगा ट्रांसफर
May 23, 2026 | 03:00 PMAnupam Kher के म्यूजिकल प्ले ‘जाने पहचाने अंजाने’ ने जीता दर्शकों का दिल, थिएटर में गूंजती रहीं तालियां
May 23, 2026 | 03:00 PMनागपुर के बेसा में दौड़ती कार में लगी भीषण आग, सड़क पर मची अफरा-तफरी; बड़ा हादसा टला
May 23, 2026 | 02:59 PMमराठवाड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, आयुक्त जी. श्रीकांत ने दिए आपदा प्रबंधन निर्देश
May 23, 2026 | 02:59 PMकैमरे के सामने पहली बार आई BLA Female Commander, दुनिया को दी खुली चुनौती, वीडियो वायरल
May 23, 2026 | 02:59 PMनागपुर में करंट लगने से भालू की मौत: खेत की बिजलीयुक्त तारों की चपेट में आया वन्यजीव, आरोपी गिरफ्तार
May 23, 2026 | 02:49 PMवीडियो गैलरी

क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM














