- Hindi News »
- Special Coverage »
- Husbands Of 6 Women Elected To Panchayat Took Oath As Panch In Their Place In Chhattisgarh
निशानेबाज: महिला पंचों को कैसे मिलेगी ताकत, जब उनके पति लेंगे शपथ
महाराष्ट्र जैसे प्रगतिशील राज्य को छोड़ दें तो हिंदी भाषी राज्यों में पिछड़ापन कुछ ज्यादा ही है. छत्तीसगढ़ में 6 महिलाएं पंचायत के लिए चुनी गईं लेकिन उनकी बजाय उनके पतियों ने पंच पद की शपथ ली।
- Written By: दीपिका पाल

आज का निशानेबाज (सौ.सोशल मीडिया)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, देशवासियों ने 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया लेकिन कितने ही रूढि़वादी परिवारों में आज भी महिलाएं चौके-चूल्हे और बच्चों की देखभाल से बाहर नहीं निकलने दी जाती हैं. महाराष्ट्र जैसे प्रगतिशील राज्य को छोड़ दें तो हिंदी भाषी राज्यों में पिछड़ापन कुछ ज्यादा ही है. छत्तीसगढ़ में 6 महिलाएं पंचायत के लिए चुनी गईं लेकिन उनकी बजाय उनके पतियों ने पंच पद की शपथ ली।
यह कैसा विरोधाभास है!’’ हमने कहा, ‘पंचायती राज प्रणाली में 50 प्रतिशत महिला आरक्षण होने पर भी इस तरह की धांधली चल रही है. महाभारत में द्रौपदी के 5 पति थे लेकिन अब पंचायत राज में पंचपति अपनी मर्जी चला रहे हैं. महिला आरक्षण का कानून होने से लोग अपनी पत्नी के नाम से फार्म भरकर उसे चुनाव जिता देते हैं फिर जीत का प्रमाणपत्र खुद लेकर खुशियां मनाते हैं. पंचायत आफिस में जाकर खुद शपथ लेते हैं।
एक पंच ने दलील दी कि उसकी पत्नी अनपढ़ है और वह खुद एसएससी पास है इसलिए वह प्रस्तावों के बारे में पत्नी को समझाकर उसकी सहमति ले लिया करेगा. कुछ पंचपतियों ने पत्नि के बीमार होने या किसी रिश्तेदार की मौत पर पत्नी के वहां चले जाने का बहाना बनाया.’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, जब तक शिक्षा का प्रसार नहीं होगा और पुरुषवादी मानसिकता का वर्चस्व बना रहेगा तब तक महिला आरक्षण का इसी तरह मखौल बनता रहेगा. पंचपति ही प्रस्ताव रखेंगे, फैसला करेंगे और ठप्पा लगाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
कमरे में लटके मिले पति-पत्नी, बिस्तर पर पड़े थे मासूम…दुर्ग में दिल दहला देने वाली घटना, मंजर देख कांप उठे लोग
Mohan Yadav Amit Shah Meeting: मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव; बस्तर की कला को सराहा
MP Congress Strategy: पंचायत चुनाव में कांग्रेस की नई रणनीति ,प्रत्याशियों को मिलेगा पार्टी का ‘सीधा समर्थन’
नक्सल मुक्त होने के बाद छत्तीसगढ़ में पहला माओवादी हमला, कांकेर में IED ब्लास्ट; 3 जवान शहीद
नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ऐसी व्यवस्था की जानी चाहिए कि महिलाएं अंगूठा छाप न रहें. उन्हें उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में समझाया जाना चाहिए.’ हमने कहा, ‘यह तो बाद में होता रहेगा. सबसे पहले पंचायत के लिए चुनी गई महिलाओं को बुलाकर उन्हें शपथ दिलाई जाए. उनके पतियों को हस्तक्षेप न करने की हिदायत दी जाए और पंचायत के सीईओ नियम पालन को लेकर सख्ती दिखाएं. काम करते-करते महिला पंच खुद ही कुशल बन जाएंगी।
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Husbands of 6 women elected to panchayat took oath as panch in their place in chhattisgarh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर यूनिवर्सिटी में सुधार का दावा, RTMNU के नए प्र-उपकुलपति एक्शन मोड में, परीक्षा व्यवस्था पर फोकस
May 23, 2026 | 02:11 PMBhandup Water Treatment Project पर सवाल, सलाहकार नियुक्ति का प्रस्ताव स्थायी समिति में रद्द
May 23, 2026 | 02:06 PMभीषण गर्मी से राहत: नागपुर यूनिवर्सिटी में अब सिर्फ सुबह होगी परीक्षा, अगले साल 250 परीक्षा केंद्र
May 23, 2026 | 02:00 PMसंभाजीनगर जिप में शिक्षकों की पोस्टिंग, फर्जी तबादलों और स्कूल सुविधाओं को लेकर प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन
May 23, 2026 | 01:59 PMभोपाल से दिल्ली, मुंबई समेत 4 शहरों की फ्लाइट्स में कटौती, जून-जुलाई में यात्रियों को लगेगा झटका
May 23, 2026 | 01:58 PMQatar Delegation Iran: पाकिस्तान के हाथ लगी नाकामी, अब कतर ने संभाली कमान, ईरान पहुंचा डेलिगेशन
May 23, 2026 | 01:52 PMक्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PMवीडियो गैलरी

भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM














