- Hindi News »
- Special Coverage »
- Editorial A Commendable Move 50 Seats For Women In The Municipalities Of Assam
एक सराहनीय कदम, असम की नगरपालिकाओं में महिलाओं को 50% सीटें
राज्य की बीजेपी सरकार के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस दिशा में विशेष पहल की है.
- Written By: नवभारत डेस्क

राजनीति में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों के बराबर करने के उद्देश्य से असम में एक उल्लेखनीय कदम उठाया गया है. राज्य विधानसभा ने नगर निकायों के निर्वाचन क्षेत्रों में बारी-बारी से महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत सीटें 10 वर्ष के लिए आरक्षित करने के उद्देश्य से 2 विधेयक पारित किए. इसके पहले बिहार में नीतीशकुमार सरकार ने पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया था.
असम नगरपालिका विधेयक 2021 के अंतर्गत प्रस्ताव है कि राज्य की किसी भी नगरपालिका में पिछड़े वर्ग (अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति) की महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों सहित प्रत्यक्ष चुनाव से भरी जाने वाली सीटों की कुल संख्या का 50 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित रहेगा. इस प्रकार नगरपालिका सदन में आधी सदस्यता महिलाओं की रहेगी. राज्य की बीजेपी सरकार के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस दिशा में विशेष पहल की है.
नगरपालिका में 50 फीसदी आरक्षण के बाद महिलाएं विधानसभा में भी आरक्षण चाहेंगी. महिलाओं और बच्चों के कल्याण से जुड़े मुद्दे व सामाजिक सरोकार वे बेहतर समझ सकती हैं. देश की आधी आबादी महिलाओं की है. यद्यपि राजनीति, प्रशासन, उद्योग, शिक्षा, विज्ञान, खेल हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी कुशलता सिद्ध कर दी है लेकिन अब भी वे समान न्याय से वंचित हैं. एक ही प्रकार का काम करने पर भी कई जगह पुरुष की तुलना में महिला को कम वेतन दिया जाता है.
सम्बंधित ख़बरें
असम: World War II का जिंदा बम मिलने से हड़कंप, तिनसुकिया में सेना ने टाला बड़ा हादसा, सुरक्षित किया डिफ्यूज
झूठ कितना भी भयानक हो, सत्य की ही जीत होती है, अग्रिम जमानत मिलने के बाद सामने आया पवन खेड़ा का बयान
38% मुस्लिम आबादी के बावजूद… पूर्वोत्तर के चाणक्य’ ने पलट दी असम की बाजी, विपक्ष के लिए खतरे का सायरन
Assam Exit Poll 2026: क्या बरकरार रहेगी सत्ता या जनता देगी नया जनादेश? एग्जिट पोल के आंकड़े क्या कह रहे हैं?
राजनीति में भी उन्हें आगे बढ़ने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है. समाज व देश के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं को उनका हक दिया जाना चाहिए. इसके लिए आरक्षण जरूरी है. संसद और विधानसभाओं में भी महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने की मांग हुई थी लेकिन किसी भी पार्टी ने इस दिशा में गंभीरता नहीं दिखाई. अब यदि डीलिमेटेशन के बाद संसद में सीटों की तादाद बढ़ती है तथा नए संसद भवन में बढ़ी हुई सीटों की व्यवस्था होती है तो महिला सांसदों की तादाद भी बढ़ाई जानी चाहिए.
Editorial a commendable move 50 seats for women in the municipalities of assam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान-अमेरिका में सुलह के संकेत? ट्रंप ने रोका ‘Project Freedom’, समझौते के लिए पीछे खींचे कदम
May 06, 2026 | 09:54 AMसब्जी की आड़ में अवैध शराब का कारोबार, छापा पड़ा तो ठेला उगलने लगा बोतलें
May 06, 2026 | 09:49 AMMumbai BMC E-TDR System: मुंबई में TDR प्रक्रिया डिजिटल, नई ई-टीडीआर प्रणाली से बढ़ेगी पारदर्शिता
May 06, 2026 | 09:49 AMमुंबई-आगरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, नासिक में पिकअप-बाइक टक्कर में युवक की मौतच अवैध पार्किंग पर उठे सवाल
May 06, 2026 | 09:46 AMममता का कर्ज चुकाएंगे अखिलेश यादव! आज कोलकाता में करेंगे मुलाकात, क्या होगा अगला दांव?
May 06, 2026 | 09:38 AMSambhajinagar Municipal Corporation: 3 हजार में बन रहा फर्जी जन्म प्रमाणपत्र! संभाजीनगर में बड़ा रैकेट उजागर
May 06, 2026 | 09:35 AMSambhajinagar Link Line: संभाजीनगर में अब नहीं होगी बिजली कटौती; 26 करोड़ का ‘लिंक लाइन’ प्रोजेक्ट जल्द होगा
May 06, 2026 | 09:32 AMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














