- Hindi News »
- Special Coverage »
- Do Not Write A Letter To Mohan Bhagwat It Is Better To Read Shrimad Bhagwat
निशानेबाज: मोहन भागवत को मत लिखो पत्र, उससे अच्छा पढ़ो लो श्रीमद् भागवत
दिल्ली की राजनीति में इस समय चिट्ठियों का दूर चल रहा है। एलजी और सीएम आतिशी के बीच पत्राचार के बाद पूर्व सीएम केजरीवाल ने मोहन भागवत को चिट्ठी लिख दी। इसी बात पर 'निशानेबाज' ने निशाना लग दिया है।
- Written By: मृणाल पाठक

डिजाइन फोटो
नवभारत डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, आमतौर पर पत्र रिश्तेदारों या मित्रों को लिखे जाते हैं। कुछ लोग अखबार के संपादक के नाम भी पत्र लिखते हैं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को न जाने क्या सूझी, उन्होंने आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत को पत्र लिख डाला। जब उनकी पार्टी का संघ से कोई लेना-देना नहीं तो पत्र किसलिए लिखना! यदि पत्र लिख भी दिया तो उसे जाहिर क्यों करना!’’
हमने कहा, ‘‘केजरीवाल को संघ की कार्यपद्धति नहीं मालूम! संघ में सवाल नहीं पूछे जाते बल्कि आदेश का पालन किया जाता है। वहां क्यों, कैसे, कौन, कब कहां, किस तरह जैसे सवाल स्वयंसेवक नहीं पूछते। वहां बहस की कोई गुंजाइश नहीं होती। केजरीवाल का सरसंघ चालक से सवाल पूछना बेमतलब है। संघ ऐसे लोगों को जवाब देकर विवाद बढ़ाना नहीं चाहता।’’
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, केजरीवाल संघ के स्वयंसेवक नहीं हैं इसलिए उन पर अनुशासन लागू नहीं होता। उन्होंने शिकायती अंदाज में लिखा कि भाजपा लगातार जनतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है। क्या संघ का उसको समर्थन है? क्या संघ इसके बावजूद दिल्ली के चुनाव में बीजेपी का साथ देगा?’’
सम्बंधित ख़बरें
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
शराब घोटाला केस से क्यों अलग हुई जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा? केजरीवाल को अवमानना नोटिस थमाकर छोड़ा केस
सत्य की जीत हुई…शराब घोटाला केस से जस्टिस स्वर्णकांता के अलग होने पर बोले अरविंद केजरीवाल
जस्टिस स्वर्ण कांता दिल्ली शराब घोटाला केस से हुईं अलग, अरविंद केजरीवाल पर नए केस खुद सुनेंगी
हमने कहा, ‘‘संघ गैरसरकारी स्वयंसेवी संगठन है। उस पर राइट टु इन्फार्मेशन या सूचना का अधिकार लागू नहीं होता। केजरीवाल का पत्र वेस्ट पेपर बास्केट में फेंक दिया जाएगा। वह एक बाल स्वयंसेवक से भी पूछते तो वह रटा-रटाया उत्तर देता कि संघ एक सांस्कृतिक सेवाभावी संगठन है जिसका राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। यदि व्यक्तिगत रूप से संघ का कोई स्वयंसेवक समान विचार वाली राजनीतिक पार्टी की मदद करता है तो बात अलग है। संघ का हर कार्य राष्ट्र को समर्पित है।’’
नवभारत विशेष से संबंधित ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, सभी जानते हैं कि जब संघ मदद करता है तो बीजेपी को बंपर सीटें मिल जाती हैं और जब हाथ खींच लेता है तो बहुमत का टोटा पड़ जाता है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अकड़ते हुए कहा था कि बीजेपी इतनी मजबूत हो गई है कि उसे संघ की मदद की जरूरत नहीं है। उनके इस गर्व भरे बयान के बाद लोकसभा चुनाव में संघ ने बीजेपी को उसके हाल पर छोड़ दिया। अबकी बार 400 पार का नारा लगानेवाली बीजेपी को सिर्फ 240 सीटें मिलीं। सरकार बनाने के लिए नीतीशकुमार और चंद्रबाबू नायडू की पार्टियों की मदद लेनी पड़ी थी। जब संघ ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सहयोग दिया तो उसे सबसे ज्यादा सीटें मिलीं। बीजेपी का हर बड़ा नेता सबसे पहले आरएसएस का स्वयंसेवक है। संघ व बीजेपी में दूध और पानी जैसा मेल है। यह बात केजरीवाल को समझनी चाहिए। यदि भागवत से उन्हें कोई जवाब नहीं मिलता तो केजरीवाल श्रीमद् भागवत पढ़ें।’’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Do not write a letter to mohan bhagwat it is better to read shrimad bhagwat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
May 18, 2026 | 09:26 PMKitchen Ingredients: किचन में ही है एसिडिटी का इलाज, इन मसालों के इस्तेमाल से तुरंत मिलेगी पेट की जलन से राहत
May 18, 2026 | 09:23 PMMP News: सीट से गायब रहे तो कट जाएगी सैलरी! इन सरकारी विभागों में लागू होगा नया ‘केंद्रीय सर्वर अटेंडेंस नियम’
May 18, 2026 | 09:07 PMलाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
May 18, 2026 | 08:58 PMरॉन्ग साइड ड्राइविंग ने उजाड़ दिए परिवार, बारातियों से भरे टेंपो और कंटेनर में भीषण भिड़ंत, 13 की मौत
May 18, 2026 | 08:53 PMक्रिकेट जगत में शोक की लहरस, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
May 18, 2026 | 08:46 PMJackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
May 18, 2026 | 08:38 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














