- Hindi News »
- India »
- Pradeep Mishra Compares Rss With Lord Shiva Mohan Bhagwat Speech Updates
संघ रोज अपमान और आरोपों का कड़वा जहर पी रहा! कथावाचक मिश्रा ने भगवान शिव से की RSS की तुलना
कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने RSS की तुलना उन्होंने सीधे भगवान शिव से कर दी। उन्होंने कहा जिस महादेव ने विष पीकर पूरी सृष्टि को बचाया उसी तरह संघ भी रोज अपमान और आरोपों का कड़वा जहर पी रहा।
- Written By: सौरभ शर्मा

कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा व मोहन भागवत (फोटो- सोशल मीडिया)
Pradeep Mishra RSS statement: मशहूर कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने सियासी और सामाजिक गलियारों में हलचल मचा दी है। भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने संघ की तुलना सीधे भगवान शिव से कर दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह महादेव ने पूरी सृष्टि को बचाने के लिए हलाहल विष पी लिया था, ठीक उसी तरह संघ भी रोज अपमान और आरोपों का कड़वा जहर पीकर राष्ट्र की रक्षा में पूरी निष्ठा से जुटा हुआ है।
पंडित मिश्रा के इस बयान के बाद सियासी चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। अभी हाल ही में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी भाजपा और संघ के संगठन की तारीफ की थी और अब प्रदीप मिश्रा के इस बयान को उसी बात पर मुहर माना जा रहा है। मिश्रा ने स्पष्ट किया कि संघ और शिव के भाव में एक अद्भुत समानता है। संघ के कार्यकर्ता हर दिन आलोचनाओं का सामना करते हैं, लेकिन वे संयम नहीं खोते और बिना किसी शिकायत के देशहित में अपना काम जारी रखते हैं। उनका कहना था कि यह संयम ही उन्हें शिव के करीब लाता है।
लव जिहाद और बेटियों की सुरक्षा
इसी कार्यक्रम के दौरान भोपाल के शिवनेरी भवन और कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित ‘स्त्री शक्ति संवाद’ में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने भी समाज की दुखती रग पर हाथ रखा। लव जिहाद जैसे संवेदनशील मुद्दे पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इसे रोकने के लिए सिर्फ कानून काफी नहीं है, बल्कि इसकी रोकथाम का पहला स्तर हमारा अपना परिवार होना चाहिए। भागवत ने सवाल उठाया कि हमें सोचना होगा कि आखिर हमारे घर की बेटियां बहकावे में क्यों आ रही हैं? इसका सबसे बड़ा कारण परिवारों में आपसी संवाद की कमी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारी संस्कृति और सामाजिक व्यवस्था महिलाओं के कारण ही सुरक्षित है, इसलिए समाज की संस्थाओं को भी सतर्क रहकर सामूहिक रूप से इसका मुकाबला करना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
MP News: ‘केवल शासन के भरोसे गौमाता की रक्षा संभव नहीं’, कैलाश विजवर्गीय का बड़ा बयान; गाय को लेकर कही यह बात
मुरैना NH-44 पर खौफनाक हादसा, कार वाले ने अचानक खोला गेट; कंटेनर के नीचे आए बाइक सवार युवक; मौके पर दो की मौत
देवास में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 14 पेटी शराब और कार जब्त; इंदौर की ओर से लाई जा रही थी नशे की खेप
MP News: भोपाल के यात्रियों को बड़ी सौगात; अब मुंबई के सफर के लिए नहीं भटकना पड़ेगा स्पेशल ट्रेनों के भरोसे
सबका डीएनए एक, भेदभाव बनावटी
सामाजिक सद्भाव सम्मेलन में मोहन भागवत ने उस विमर्श को पूरी तरह खारिज कर दिया जिसमें जनजातीय समाज को मुख्यधारा से अलग बताया जाता है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जनजातीय समाज और तथाकथित मुख्यधारा के बीच विभाजन का विचार पूरी तरह कृत्रिम और बनावटी है। हजारों सालों से इस पावन धरती पर रहने वाले सभी लोगों का डीएनए एक ही है।
यह भी पढ़ें: भाजपा कांग्रेस की जीत को पचा नहीं पा रही, राज्य में हुई हिंसा पर बोले DK; कहा- पुराना जमाना भूल जाओ
विविधता में एकता ही भारत की असली पहचान है। उन्होंने समझाया कि हिंदू कोई पंथ, लेबल या महज एक संज्ञा नहीं है, बल्कि यह एक स्वभाव है जो पूजा-पद्धति या जीवनशैली के आधार पर किसी से झगड़ा नहीं करता। उन्होंने नसीहत दी कि समाज को भ्रमित करने वालों से सावधान रहें और समर्थ लोगों को हमेशा कमजोर की मदद करनी चाहिए। संकट ही नहीं, बल्कि हर समय आपस में मेल-जोल और संवाद बनाए रखना ही सद्भावना की पहली शर्त है।
Pradeep mishra compares rss with lord shiva mohan bhagwat speech updates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMGold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
May 24, 2026 | 11:00 PMI Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
May 24, 2026 | 11:00 PM‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
May 24, 2026 | 10:40 PM‘भारत को निशाना बनाना ट्रंप का मकसद नहीं’, टैरिफ विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री; बताया कब होगी ट्रेड डील?
May 24, 2026 | 10:39 PMचुनाव हारते ही ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! सांसद काकोली घोष ने दिया इस्तीफा, किस पर धमकी देने का लगाया आरोप?
May 24, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














