- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- India Vs New Zealand T20 Nagpur Metro Services Extended Midnight
IND vs NZ T20: नागपुर में मैच के दिन रात 12 बजे तक दौड़ेगी मेट्रो; एसटी बसों की भी मिलेगी सुविधा
India vs New Zealand T20 Nagpur: 21 जनवरी को नागपुर में भारत-न्यूजीलैंड टी20 मैच। महा मेट्रो रात 12 बजे तक चलेगी। खिलाड़ियों की लिस्ट और बस सुविधा की पूरी जानकारी यहाँ देखें।
- Written By: प्रिया जैस

नागपुर महा मेट्रो (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur Metro timings for cricket match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार, 21 जनवरी 2026 को विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) स्टेडियम जामठा में आयोजित होने वाले टी20 क्रिकेट मैच के मद्देनज़र क्रिकेट प्रेमियों की सुविधा के लिए महा मेट्रो द्वारा मेट्रो ट्रेन सेवा को रात 10 बजे के बाद बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
मैच के दिन मेट्रो सेवा रात 12 बजे तक तथा आवश्यकता होने पर उसके बाद भी जारी रखने का निर्णय महा मेट्रो प्रशासन द्वारा लिया गया है। इस संदर्भ में मेट्रो भवन में महा मेट्रो के निदेशक (स्ट्रैटेजिक प्लानिंग) अनिल कोकाटे तथा विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संजय बडकस एवं अन्य पदाधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक में मैच के दिन यात्रियों की सुरक्षित, सुगम एवं तेज आवाजाही सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। मेट्रो ट्रेनें हर 10 मिनट के अंतराल पर संचालित होंगी।
सम्बंधित ख़बरें
दहिसर-काशीगांव मेट्रो को एक महीने में 10 लाख यात्री, स्टेशन के बाहर बढ़ा ट्रैफिक जाम
Maharashtra ST EV Bus: एसटी की ईवी बस परियोजना पर बढ़ा विवाद, तय समय में नहीं मिली 1,288 बसें
मुंबई लोकल यात्रियों के लिए अलर्ट, रविवार को मेन और हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक
KEM Blood Bank पर एफडीए की कार्रवाई, अनियमितताओं के चलते लाइसेंस एक दिन के लिए निलंबित
मनपा की बस सेवा भी
स्टेडियम तक जाने एवं मैच के बाद वापसी के लिए न्यू एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन से नागपुर महानगरपालिका की बसें (शुल्क के आधार पर) उपलब्ध रहेंगी। मैच के बाद होने वाली यातायात भीड़ से बचने तथा सुरक्षित एवं त्वरित यात्रा के लिए नागरिकों से मेट्रो सेवाओं का अधिकतम उपयोग करने की अपील महा मेट्रो की ओर से की गई है।
यह भी पढ़ें – जामठा में फिर गूंजेगा ‘इंडिया-इंडिया’, 21 जनवरी को IND vs NZ टी20 का रोमांच, रो-को की खलेगी कमी!
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 के लिए टीम
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर और ईशान किशन (विकेटकीपर)।
न्यूजीलैंड टीम: मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, एडम मिल्ने, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी।
India vs new zealand t20 nagpur metro services extended midnight
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दहिसर-काशीगांव मेट्रो को एक महीने में 10 लाख यात्री, स्टेशन के बाहर बढ़ा ट्रैफिक जाम
May 23, 2026 | 01:32 PMइंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PMक्या बिग बी शादी से नाखुश थे?… शादी को मानते थे गलती, जया बच्चन का पुराना बयान वायरल
May 23, 2026 | 01:30 PMजनगणना वर्कशॉप में पहुंचा ‘बिन बुलाया मेहमान’, महिलाओं के बीच बैठा बंदर, वीडियो वायरल
May 23, 2026 | 01:28 PMदिल्ली के निजी स्कूलों को हाईकोर्ट से राहत, अब सत्र की शुरुआत में फीस बढ़ाने के लिए नहीं चाहिए सरकार की इजाजत
May 23, 2026 | 01:27 PMट्रैफिक सुधार के लिए प्रशासन सख्त, हिंगना में बुलडोजर एक्शन; सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाया अतिक्रमण
May 23, 2026 | 01:26 PMFinancial Fraud: भंडारा में फर्जी एनओसी बनाकर दोबारा लिया लोन, एक ही परिवार पर धोखाधड़ी का केस
May 23, 2026 | 01:26 PMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM













